एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: पौड़ी से फिर वायरल हुआ शराबी शिक्षक का वीडियो, नशे की हालत में पहुंचा स्कूल

Pauri Drunken Teacher News: जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक ने वीडियो की पुष्टि की है. उन्होंने वीडियो को राजकीय प्राथमिक विद्यालय जगदेई नैनीडांडा का बताते हुए शिक्षक का वेतन रोकने का निर्देश दिया है.

Pauri Drunken Teacher Video Viral : उत्तराखंड (Uttarakhand) के पौड़ी जिले के सरकारी विद्यालयों में तैनात शिक्षक नशे की लत से अपना पीछा नहीं छुड़वा पा रहे हैं. इस बार पौड़ी (Pauri) जिले से ही एक और शराबी शिक्षक (Drunken Teacher) का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. इससे पूर्व राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घोड़पाला मल्ला बीरोखाल के व्यायाम शिक्षक का नशे में धुत होने का वीडियो वायरल हुआ था. 

शराब पीकर पहुंचे स्कूल
अब जिले के नैनीडांडा ब्लाक के एक प्राथमिक विद्यालय में व्यवस्था पर भेजे गए सहायक शिक्षक के शराब पीकर स्कूल पहुंचने का मामला सामने आया है. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में वह नशे की हालत में दिख रहे हैं. 

शिक्षा विभाग आया हरकत में
शराबी शिक्षक का वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आ गया है. शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी चल रही है. हालांकि, अभी तो शिक्षा विभाग ने मामले की जांच ही शुरू की है. इस मामले में जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी. तत्काल शिक्षक का वेतन रोक दिया गया है. 

जिला शिक्षा अधिकारी ने की पुष्टि
जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक शिव पूजन सिंह ने वायरल वीडियो की पुष्टि की है. उन्होंने वीडियो को राजकीय प्राथमिक विद्यालय जगदेई नैनीडांडा का बताया है. उन्होंने कहा कि उक्त शिक्षक के खिलाफ जांच बैठाते हुए शराबी शिक्षक का वेतन रोकने के निर्देश भी दे दिए गए हैं. उन्होंने बताया कि मामले में उप शिक्षा अधिकारी नैनीडांडा को प्रकरण की जांच सौंप जल्द रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं.

कार्रवाई में जुटा विभाग
इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक शिव पूजन ने बताया कि राजकीय प्राथमिक विद्यालय जगदेई में इस शिक्षक को व्यवस्था के तौर पर भेजा गया था. शिक्षक मूल रूप से राजकीय प्राथमिक विद्यालय देवता खेत में सेवारत है. वहीं शिक्षक का नशे में चूर होना और विद्यालय में ही खुलेआम गुटखा खाना उसकी मानसिकता को भी दर्शाता है. अब शराबी शिक्षक के विरुद्ध कार्रवाई करने में शिक्षा विभाग जुट गया है.

यह भी पढ़ें : Mukhtar Ansari Convicted: मुख्तार अंसारी के परिवार पर योगी सरकार का शिकंजा, अब बेटे के खिलाफ जारी हुआ गैर जमानती वारंट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी: मिशन 2027 की तैयारी में जुटी BJP, इन्हें दी गई खास जिम्मेदारी
यूपी: मिशन 2027 की तैयारी में जुटी BJP, इन्हें दी गई खास जिम्मेदारी
'कोई महिला नहीं चाहती...', पति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या ने दिया जवाब
'कोई महिला नहीं चाहती...', पति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या ने दिया जवाब
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, बाप-बेटे की मौत
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, बाप-बेटे की मौत
यूपी में चुनावी सर्वे पर भड़कीं मायावती, कहा- '2007 की तरह फिर...'
यूपी में चुनावी सर्वे पर भड़कीं मायावती, कहा- '2007 की तरह फिर...'

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील, बोले- ‘हमारे कमरे में रात को...’
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
Embed widget