एक्सप्लोरर

बस्ती: पर्यटक आवास बना अराजक तत्वों का अड्डा, प्रशासन का पास नहीं कोई जवाब

बस्ती में पर्यटक आवास की स्थिति दयनीय है। प्रशासन भी इसे लेकर बेपरवाह है। हालत यह है कि यह अराजक तत्वों का अड्डा बनता जा रहा है।

बस्ती, एबीपी गंगा। पर्यटन की अपार संभावनाएं समेटे उत्तर प्रदेश के जिला बस्ती में पर्यटन विभाग और जन प्रतिनिधियों की उदासीनता यहां के पर्यटक आवास पर भारी पड़ रही है। बदहाल हो चुका पर्यटक आवास अब सिर्फ गंदगी और असामाजिक तत्वों का अड्डा बनकर रह गया है।

दरअसल बस्ती मंडल में पर्यटन को बढ़ाने के लिए लगभग डेढ़ दशक पूर्व बस्ती बांसी रोड पर आलीशान भवन का निर्माण सरकार ने कराया था। भवन बन तो गया मगर इस्तेमाल में नहीं लाया गया। आज इसकी हालात ऐसी है कि यूपी टूरिज्म के इस भवन को वर्तमान में लोग शौच के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। हालांकि इसकी लीज पर देने की तैयारी चल रही थी लेकिन कुछ विवाद की वजह से टाल दिया गया।

 यह भी पढ़ें:  अवैध संबंध, कत्ल और दो गज जमीन के नीचे से निकली लाश को मिला इंसाफ  

लगभग पौने दो एकड़ में बना पर्यटन स्थल पूरी तरह जर्जर हो गया है। बीच में इसे भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की स्मृति स्थल या ग्रंथालय बनाया जाए, इसकी भी मांग उठी थी। आज पर्यटक भवन के चारों तरफ गंदगी इतनी है कि सांस लेना भी मुश्किल है। आलम ये है कि पर्यटक भवन तक जाने का रास्ता भी नहीं बचा। अपनी पहचान का मोहताज ये भवन आज अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है।

यह भी पढ़ें:  सांप ने काटा तो युवक ने किया ऐसा काम, जानकर हैरत में पड़ जाएंगे आप

बड़ेवन चौराहे से सटे बस्ती बांसी रोड और एनएच 28 के ठीक बीच स्थित पर्यटन भवन पर आते जाते न जाने कितने अधिकारियों और मंत्रियों, यहां तक कि मुख्यमंत्री तक की नजर पड़ी होगी लेकिन किसी ने भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया। नतीजतन समय के साथ ही यह बदहाल होता गया। आज भवन के दरवाजे गायब हो चुके हैं। खिड़कियों के शीशे टूट चुके हैं। भवन और आस पास का इलाका खुले में शौच के अड्डा बन चुका है।

इस बाबत कमिश्नर अनिल सागर ने कहा कि सरकार ने पर्यटक आवासों को लीज पर देने की तैयारी की थी। जिसके अंतर्गत कुछ जिलों में बने भवनों को प्राइवेट लोगों को लीज पर दिया गया है। उन्होंने कहा कि अगर इस पर्यटक भवन के लिए प्रस्ताव आता है तो विचार किया जाएगा।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
Ankita Bhandari Case: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
अंकिता भंडारी केस: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
'प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों', CM योगी ने की अफवाहों से बचने की अपील
'प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों', CM योगी ने की अफवाहों से बचने की अपील

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget