एक्सप्लोरर

सुल्तानपुर: हड्डी के डॉक्टर की बड़ी लापरवाही, 'बाएं पैर में था फ्रैक्चर, दाएं का कर दिया ऑपरेशन'

UP News: सुल्तानपुर से हड्डी रोग विशेषज्ञ बड़ी लापरवाही सामने आई है, परिजनों का आरोप है कि, डॉक्टर ने वृद्ध महिला के टूटे पैर का ऑपरेशन करने की बजाय दूसरे पैर का ऑपरेशन कर दिया.

Sultanpur News: सुल्तानपुर में हड्डी रोग विशेषज्ञ की बड़ी लापरवाही सामने आई है. आरोप है कि वृद्ध महिला के टूटे पैर का ऑपरेशन करने के बजाय डॉक्टर ने दूसरे पैर का ऑपरेशन कर दिया. ऑपरेशन रूम से वृद्ध महिला बाहर निकली तो परिजनों के होश उड़ गए. जिसके बाद दूसरे टूटे पैर का ऑपरेशन किया गया. बहरहाल मामला उजागर हुआ तो अब अस्पताल प्रशासन कुछ अलग ही सफाई दे रहा है.

दरअसल प्रतापगढ़ जिले के कन्हई थानाक्षेत्र के सिकरी कानूपूर गांव की रहने वाली भुईला देवी के बाएं पैर में चोट लग गई थी, जिसके कारण वो चलने फिरने में असमर्थ थी. एक्सरे हुआ तो पता लगा कि बाएं पैर में फ्रैक्चर है जिसपर डॉक्टर ने उसे ऑपरेशन करने की सलाह दी. जिसके बाद परिजन उसे सुल्तानपुर के नगर कोतवाली स्थित सुल्तानपुर हॉस्पिटल में एडमिट करा दिए. आज भुईला देवी के बाएं पैर का ऑपरेशन करने के लिए उसे ऑपरेशन रूम में ले जाया गया और ऑपरेशन होने के बाद जब वहां का स्टाफ वृद्ध महिला को बाहर लाया तो परिजनों के होश उड़ गए.

"बाएं पैर में था फ्रैक्चर, दाएं का कर दिया ऑपरेशन"
परिजनों का आरोप है कि फ्रैक्चर बाएं पैर में था और ऑपरेशन दाएं पैर में किया गया. जिसके बाद दोबारा भुईला को ऑपरेशन रूम में ले जाया गया, जहां बाएं पैर का ऑपरेशन किया गया. वहीं डॉक्टर के इस कारनामे की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई. वहीं ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर पी के पांडेय मौके से गायब हो गए, फिलहाल अस्पताल प्रशासन इस मामले में कुछ अलग ही सफाई दे रहा है. इधर, संचालक डॉ आशुतोष श्रीवास्तव की माने तो बाएं पैर की कटोरी टूटी हुई थी जिसका ऑपरेशन किया गया जबकि दाहिने पैर में सूजन थी और खून जमा हुआ था उसे निकाला गया. बहरहाल वो अपनी सफाई दे रहे है.

ये भी पढ़ें: अगले साल राहुल गांधी से अधिक सफल होंगी बहन प्रियंका, ज्योतिषियों ने सीएम योगी और अखिलेश के लिए किया ये दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP में IPS अधिकारियों के तबादले, रामपुर और ललितपुर समेत कई जिलों में पुलिस कप्तान बदले
UP में IPS अधिकारियों के तबादले, रामपुर और ललितपुर समेत कई जिलों में पुलिस कप्तान बदले
'किसी मुसलमान ने विरोध...', वंदे मातरम बिल पर सुन्नी उलेमा काउंसिल ने उठाए सवाल
'किसी मुसलमान ने विरोध...', वंदे मातरम बिल पर सुन्नी उलेमा काउंसिल ने उठाए सवाल
वाराणसी: थाने में महिला SI ने फरियादी को जड़े थप्पड़, Video वायरल होते ही दरोगा को किया सस्पेंड
वाराणसी: थाने में महिला SI ने फरियादी को जड़े थप्पड़, Video वायरल होते ही दरोगा को किया सस्पेंड
'हिंदुस्तान से मुस्लिमों को निकाल दोगे तो...', RSS प्रमुख मोहन भागवत के बयान का AMU में स्वागत
'हिंदुस्तान से मुस्लिमों को निकाल दोगे तो...', RSS प्रमुख मोहन भागवत के बयान का AMU में स्वागत

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
Embed widget