एक्सप्लोरर

AAP सरकार की Pujari Granthi Samman Yojna पर ओपी राजभर बोले- उन्हें घोषणा नहीं करनी चाहिए बल्कि...

Pujari Granthi Samman Yojna: दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी पुजारी ग्रंथी सम्मान योजना लाई है. अब इस पर सुभासपा चीफ और योगी सरकार में मंत्री ओपी राजभर ने जवाब दिया है.

Pujari Granthi Samman Yojna: दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने राज्य में मंदिर के पुजारियों और गुरुद्वारों में ग्रंथियों के लिए सम्मान योजना का ऐलान किया. इसके बाद इस पर सियासत शुरू हो गई. भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी के इस ऐलान को स्टंट बताया है. वहीं कांग्रेस ने भी इसकी आलोचना की है. इस बीच सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और योगी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने इस योजना पर टिप्पणी की है. उन्होंने कहा कि इसकी घोषणा नहीं करनी चाहिए बल्कि दे देना चाहिए.

ओपी राजभर ने पुजारी-ग्रंथी सम्मान योजना पर कहा, 'AAP की सरकार है. उन्हें घोषणा नहीं करनी चाहिए बल्कि सीधा उनके(पुजारी और ग्रंथियों) खाते में रुपए भिजवा देने चाहिए. वे फॉर्म भरवा रहे हैं मगर पता नहीं उनकी सरकार बनेगी या नहीं बनेगी.'

कश्मीरी गेट में मंदिर से हुई शुरुआत
उधर प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को दिल्ली में कश्मीरी गेट आईएसबीटी के पास स्थित मरघट वाले बाबा मंदिर के पुजारी का पंजीकरण करने के साथ ही दिल्ली सरकार की पुजारी ग्रंथी सम्मान योजना की शुरुआत की. फरवरी में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले घोषित इस योजना के तहत, केजरीवाल ने कहा कि अगर आम आदमी पार्टी (आप) दिल्ली की सत्ता में दोबारा लौटती है तो सभी हिंदू मंदिर के पुजारियों और गुरुद्वारों के ग्रंथियों को 18,000 रुपये का मासिक मानदेय दिया जाएगा. उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आज मैं मरघट बाबा के मंदिर (आईएसबीटी) में गया और पुजारी-ग्रंथी सम्मान योजना आरंभ की. आज यहां महंत जी का जन्मदिन है. मैंने उनके साथ उनका जन्मदिन भी मनाया.’’

अनुप्रिया पटेल की संपत्ति और आशीष पटेल के खिलाफ CBI जांच? मंत्री ने खुद लिखी सीएम को चिट्ठी

इससे पहले सोमवार को केजरीवाल ने कहा था, 'पुजारी और ग्रंथी हमारे समाज का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, लेकिन उनकी अक्सर उपेक्षा की जाती है. देश में पहली बार, हम उन्हें समर्थन देने के लिए एक योजना शुरू कर रहे हैं, जिसके तहत उन्हें 18,000 रुपये का मासिक भत्ता दिया जाएगा.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड में 13 गुलदार और 3 भालुओं को मारने का आदेश, जानें वजह
उत्तराखंड में 13 गुलदार और 3 भालुओं को मारने का आदेश, जानें वजह
कांवड़ यात्रा की अधूरी तैयारी पर कमिश्नर नाराज, EO को लगाई फटकार
कांवड़ यात्रा की अधूरी तैयारी पर कमिश्नर नाराज, EO को लगाई फटकार
कांवड़ यात्रा: मुजफ्फरनगर-गाजियाबाद में बदला ट्रैफिक रूट, पढ़ें पूरी डिटेल
कांवड़ यात्रा: मुजफ्फरनगर-गाजियाबाद में बदला ट्रैफिक रूट, पढ़ें पूरी डिटेल
देहरादून: एप्रोच रोड की मरम्मत का काम पूरा, नंदा चौकी में यातायात शुरू
देहरादून: एप्रोच रोड की मरम्मत का काम पूरा, नंदा चौकी में यातायात शुरू

वीडियोज

Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं
सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
बिहार: TRE-4 शिक्षक भर्ती का ऐलान, इतने पदों पर होगी बहाली
बिहार: TRE-4 शिक्षक भर्ती का ऐलान, इतने पदों पर होगी बहाली
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
CJP प्रोटेस्ट को पाकिस्तान के Gen-Z ने किया सपोर्ट, भारत सरकार ने दिया जवाब
CJP प्रोटेस्ट को पाकिस्तान के Gen-Z ने किया सपोर्ट, भारत सरकार ने दिया जवाब
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget