एक्सप्लोरर

UP Assembly Election: ओपी राजभर का निशाना, बोले- मायावती की कथनी और करनी में अंतर

सुभासपा के अध्यक्ष ओपी राजभर ने बसपा सुप्रीमो मायावती पर निशाना साधा है. राजभर ने कहा कि मायावती की कथनी और करनी में अंतर है.

वाराणसी. यूपी में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में बसपा ने अकेले उतरने का फैसला किया है. बसपा के अकेले चुनाव लड़ने के बाद सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं. उधर, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओपी राजभर ने मायावती पर कटाक्ष किया है. राजभर ने कहा कि मायावती कहती कुछ हैं और करती कुछ. हांथी के दांत खाने के कुछ और दिखाने के कुछ हैं. उन्होंने कहा कि पहले भी इनका समझौता सीएम के लिए बीजेपी के साथ हुआ था, लेकिन यह मुकर गई थी.

राजभर ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी के साथ चुनाव लड़े जाने पर कहा कि हमारे मोर्चे में जो लोग हैं वह साथ हैं. कोई दिक्कत नहीं है. जो बात कहीं से लीक हो रही हैं, उससे हमारा प्रचार ही हो रहा है. उन्होंने आगे कहा कि आज किसी भी बड़ी पार्टी के पास वोट नहीं है. जिसका प्रमाण खुद बड़ी पार्टियां दे रही हैं. 

राजभर ने कहा, "बीजेपी कह रही है कि छोटी-छोटी पार्टियों से समझौता करेंगे. सपा, बसपा और कांग्रेस भी छोटी पार्टी से समझौते की बात कह रही है." शिवपाल यादव की सपा से बढ़ती नजदीकियों पर राजभर ने कहा कि शिवपाल को किसी पार्टी के साथ जाना होगा तो बिना हमसे पूछे नहीं जा सकते. क्योंकि उन्होंने मोर्चा में शामिल होने का ऐलान किया है. 

"ममता बनर्जी से चल रही बात"
उन्होंने ये भी कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए संजय सिंह से वार्ता हुई है. अब अरविंद केजरीवाल, ममता बनर्जी, संजय राउत से बात चल रही है. अगर ममता बनर्जी वाराणसी लोकसभा लड़ेंगी तो हम उन्हें जिताएंगे. उन्होंने साफ कहा कि कांग्रेस से किसी प्रकार की कोई बात नहीं चल रही है. 

बीजेपी पर हमला
जिला पंचायत अध्यक्ष नामांकन के दौरान सपा के कई प्रत्याशियों का नामांकन ना हो पाने पर उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधा. राजभर ने कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश के गुंडे बीजेपी में शामिल हो गए हैं. वही अब गुंडई कर रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आप और आपके गुंडों में अगर दम है तो...', ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को किया चैलेंज
'आप और आपके गुंडों में अगर दम है तो...', ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को किया चैलेंज
राम मंदिर निर्माण का कार्य कब होगा पूरा? नृपेंद्र मिश्रा ने बता दी फाइनल डेट
राम मंदिर निर्माण का कार्य कब होगा पूरा? नृपेंद्र मिश्रा ने बता दी फाइनल डेट
हल्द्वानी के तीनपानी फ्लाईओवर पर स्कूटी और स्कॉर्पियो की भीषण टक्कर, दर्दनाक हादसे में तीन की मौत
हल्द्वानी के तीनपानी फ्लाईओवर पर स्कूटी और स्कॉर्पियो की भीषण टक्कर, दर्दनाक हादसे में तीन की मौत
मुरादाबाद: दलित महिला के सिर पर पिस्टल रखकर कराया धर्म परिवर्तन, शिकायत पर मुस्लिम दंपत्ति गिरफ्तार
मुरादाबाद: दलित महिला के सिर पर पिस्टल रखकर कराया धर्म परिवर्तन, शिकायत पर मुस्लिम दंपत्ति गिरफ्तार

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'आप और आपके गुंडों में अगर दम है तो...', ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को किया चैलेंज
'आप और आपके गुंडों में अगर दम है तो...', ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को किया चैलेंज
IRGC ने साइप्रस फ्लैग वाले जहाज पर किया अटैक, गुस्से में अमेरिका ने की ईरान पर स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
ईरान ने जहाज पर किया अटैक तो भड़का अमेरिका, शुरू कर दी स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
61 साल की महिला को लगा जिम का नशा, पसीना बहाकर इस खतरनाक बीमारी को दी मात- वीडियो वायरल
61 साल की महिला को लगा जिम का नशा, पसीना बहाकर इस खतरनाक बीमारी को दी मात- वीडियो वायरल
जुलाई में लगाएं यह सब्जी, महज 90 दिनों में किसानों की जेबें कर देगी फुल
जुलाई में लगाएं यह सब्जी, महज 90 दिनों में किसानों की जेबें कर देगी फुल
Embed widget