एक्सप्लोरर

बागपत: यमुना नदी में पलटी नाव, एक की मौत; दो लोगों की तलाश जारी

बागपत नगर से हर रोज लोग नाव से यमुना नदी पार कर हरियाणा के खेतों में मजदूरी करने जाते हैं। कई किसान ऐसे हैं जो पशुओं के लिए चारा लाते हैं। बीती शाम करीब पांच बजे बजे हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव जाजल में मजदूरी कर और चारा लेकर लोग नाव से लौट रहे थे।

बागपत, एबीपी गंगा। यमुना नदी में गुरुवार शाम नाव पलटने से बड़ा हादसा हो गया। नाव पलटने से उसमें सवार 13 लोग नदी में डूब गए। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई है। महिला का शव बरामद कर लिया गया है जबकि 10 लोगों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो लापता महिलाओं की तलाश अभी जारी है। इस हादसे के बाद नाविक फरार बताया जा रहा है।

खबर के मुताबिक, बागपत नगर से हर रोज लोग नाव से यमुना नदी पार कर हरियाणा के खेतों में मजदूरी करने जाते हैं। कई किसान ऐसे हैं जो पशुओं के लिए चारा लाते हैं। बीती शाम करीब पांच बजे बजे हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव जाजल में मजदूरी कर और चारा लेकर लोग नाव से लौट रहे थे। नाव जब यमुना के बीच पहुंची तो तेज बहाव होने के कारण पलट गई। हादसे में माता कालोनी निवासी नसरीन की मौत हो गई। कुछ ही देर बाद गोताखारों ने उसका शव निकाल लिया। उधर प्रशासन के अनुसार नसरीन की मां साइना, मोहल्ला देशराज निवासी कृष्णा, सरिता, माता कालोनी निवासी कृष्णा, मोहल्ला मलहान निवासी नूरहसन, समीर, इरफाना, वरीसा और शहनाज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यमुना नदी में डूबी मोनी व राजेश की तलाश जारी है।

नाविक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी हो रही है। जानकारी में आया है कि नाव में पांच लोगों की क्षमता थी, जबकि सवारी कहीं उससे अधिक थे। डीएम शकुंतला गौतम ने बताया कि मृतक युवती के परिवार की दैवीय आपदा के तहत आर्थिक मदद की जाएगी। लापता महिलाओं की तलाश एनडीआरएफ की टीम व स्थानीय गोताखोर कर रहे हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा
यूपी: घर-घर पहुंच रहा नारी सशक्तिकरण का संदेश, महिला कल्याण विभाग ने संभाली कमान
यूपी: घर-घर पहुंच रहा नारी सशक्तिकरण का संदेश, महिला कल्याण विभाग ने संभाली कमान
अंकिता भंडारी की मां ने जारी किया वीडियो, नार्को टेस्ट की मांग की
अंकिता भंडारी की मां ने जारी किया वीडियो, नार्को टेस्ट की मांग की
लखनऊ: सुरेश खन्ना ने बाढ़ प्रभावित इलाके का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
लखनऊ: सुरेश खन्ना ने बाढ़ प्रभावित इलाके का किया निरीक्षण, दिए निर्देश

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, OTT पर देखना ना भूलें
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, ओटीटी पर देखना ना भूलें
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Embed widget