एक्सप्लोरर

UP Politics: क्या बीजेपी में शामिल होंगे ओमप्रकाश राजभर? केशव प्रसाद मौर्य ने दिया ये जवाब

UP News: समाजवादी पार्टी से गठबंधन टूटने के बाद क्या ओम प्रकाश राजभर बीजेपी में शामिल होंगे. यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने इस पर जवाब दिया है. जानिए उन्होंने राजभर को लेकर क्या कहा?

UP News: यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) आज अलीगढ़ (Aligarh) पहुंचे, जहां पीएम मोदी (PM Modi) के बतौर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री शासन के 20 साल पूरे होने पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया था. मोदी@20 नाम से आयोजित इस कार्यक्रम में बीजेपी (BJP) के तमाम पदाधिकारियों समेत कई कार्यकर्ता शामिल हुए. इस दौरान मौर्य ने सपा से अलग हुए ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) और सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) से ईडी की पूछताछ को लेकर खुलकर बात की. 

क्या बीजेपी में शामिल होंगे राजभर
केशव प्रसाद मौर्य ने दावा किया कि बीजेपी 2014 से भी बड़ी विजय 2024 में हासिल करेगी. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में एक बार फिर से सरकार बनेगी. उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा समाप्तवादी पार्टी बन जाएगी. वहीं जब उनसे सपा गठबंधन से अलग हुए ओम प्रकाश राजभर को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी अभी मजबूत हैं. हमें किसी की जरुरत नहीं है. जिनको आना-जाना होगा तो पार्टी इस पर विचार करेगी. ये हमारा विषय नहीं है. 

सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ पर कही ये बात
डिप्टी सीएम ने कांग्रेस पर भी जोरदार हमला किया और ईडी के सामने सोनिया की पेशी मामले पर कहा कि जो जांच एजेंसी है वह जांच करेगी. जो दोषी है वह जेल जाएगा. राहुल के विरोध करने पर कहा कि उनको अधिकार है, इसलिए वो विरोध कर रहे हैं. वो भ्रष्टाचार के मामले में बचने के लिए विरोध करने का रास्ता अपनाते हैं जो गलत है. भ्रष्टाचार का आरोप है तो जांच एजेंसी की जांच का सामना करना चाहिए. वह तो जांच में उन पर आंच न आने पाए इसलिए पार्टी को बीच में लाकर खड़ा करते हैं. भ्रष्टाचार करोगे तो कार्रवाई से आपको कोई बचा नहीं पाएगा.  

UP Politics: बसपा के साथ गठबंधन पर ओपी राजभर के बेटे ने दिया बड़ा बयान, कहा- दो-तीन दिन बाद करेंगे खुलासा

इस कार्यक्रम के दौरान केशव प्रसाद मौर्य ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तारीफ की और कहा कि पूरी दुनिया में पीएम मोदी अकेले ऐसे शासक है जिन्होंने रिकॉर्ड बनाने का काम किया है. 20 साल से अधिक समय से सत्ता में रहते हुए उन्होंने 1 दिन भी अवकाश ग्रहण नहीं किया है. ऐसे नेतृत्व करने वाले मोदी जी का लक्ष्य भारत माता के लिए भारत वासियों के लिए हैं. आज करोड़ों लोग देश सेवा के लिए उन्हें अपना आदर्श मानता है. 

ये भी पढ़ें- 

 
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सपा के बागी राकेश प्रताप सिंह समेत 3 MLA थामेंगे BJP का दामन, बोले- यह मेरी घर वापसी है
सपा के बागी राकेश प्रताप सिंह समेत 3 MLA थामेंगे BJP का दामन, बोले- यह मेरी घर वापसी है
यूपी में कहीं बारिश तो कहीं मौसम रहेगा शुष्क, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में कहीं बारिश तो कहीं मौसम रहेगा शुष्क, IMD ने दिया अलर्ट
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए खिड़की से कूदे लोग
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए ऊपर से लगाई छलांग
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की डीएनए टेस्ट की मांग
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ियों की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ियों की नौटंकी
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
Gender Affirming Surgery: क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
Embed widget