एक्सप्लोरर

'डंडा लेकर दौड़ा सकते हैं..', अयोध्यावासियों को गालियां देने वालों पर बोले ओम प्रकाश राजभर

Ayodhya Results 2024: अयोध्या में बीजेपी की हार के बाद यहां के लोगों पर कई तरह टिप्पणियां की जा रही है जिस पर यूपी के मंत्री ओम प्रकाश राजभर का बयान सामने आया है.

Ayodhya Seat Results 2024: अयोध्या सीट पर भारतीय जनता पार्टी की हार के बाद सोशल मीडिया पर अयोध्यावासियों को लेकर कई तरह की आपत्तिजनक बातें कहीं जा रही हैं. जिस पर एनडीए के सहयोगी और यूपी सरकार में मंत्री सुभासपा नेता ओम प्रकाश राजभर की प्रतिक्रिया सामने आई हैं. उन्होंने अयोध्या के लोगों को गालियां देने वाले लोगों के लिए कहा कि किसी का मुंह पकड़ा नहीं जा सकता है. यहां अलग-अलग सोच वाले लोग है. 

ओम प्रकाश राजभर ने भारत समाचार से ख़ास इंटरव्यू में अयोध्या में हुई बीजेपी की हार को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि, "इस देश में अलग-अलग सोच के हैं..किसी का मुंह कोई पकड़ नहीं सकता है. कौन क्या कह रहा है, उसका क्या कर सकते हैं. किस-किस को डंडा लेकर दौड़ा सकते हैं.'

यूपी की हार पर बोले ओम प्रकाश राजभर
यूपी में अयोध्या के साथ ही बीजेपी को कई अहम सीटों पर हार का सामना करना पड़ा है. जिस पर ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि हम एनडीए के मालिक नहीं है कि हम सबकी ज़िम्मेदारी लेंगे, जहां तक हमारी पार्टी की बात है तो हमारा वोट 85-90 परसेंट मिला है. घोसी सीट पर बेटे अरविंद राजभर की हार पर उन्होंने कहा कि जो जनादेश मिला है हम उसका आदर करते हैं, हार क्यों हुई इसकी समीक्षा की जाएगी. 

उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव में इस बार भारतीय जनता पार्टी को सबसे बड़ा झटका लगा है. यूपी की 80 सीटों को जीतने का सपना देख रही बीजेपी सिर्फ 33 सीटों पर सिमटकर रह गई. जिस अयोध्या और राम मंदिर के नाम पर बीजेपी ने पूरा चुनाव लड़ा. विकास के कई काम किए. राम मंदिर के साथ एयरपोर्ट से लेकर रेलवे स्टेशन और हाईवे से कनेक्ट किया. कई होटल बने, विकास की नई कहानी गढ़ने की कोशिश की, उस अयोध्या में भी बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा. बीजेपी के लल्लू सिंह को सपा नेता अवधेश प्रसाद ने हरा दिया. 

बीजेपी के साथ यूपी में एनडीए एक सहयोगी भी खास कमाल नहीं दिखा सके. मिर्जापुर सीट से अनुप्रिया पटेल जीत तो गईं लेकिन उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा तो वहीं घोसी सीट से ओम प्रकाश राजभर के बेटे अरविंद राजभर और संतकबीर नगर सीट से मंत्री संजय निषाद के बेटे प्रवीण निषाद भी चुनाव हार गए.  

UP Politics: अखिलेश यादव ने किया पुरानी रणनीति को आगे बढ़ाने का फैसला, इन्हें दी जाएगी अहम जिम्मेदारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
Uttarakhand Rain News: उत्तराखंड में बारिश का कहर, 58 सड़कें बंद, चारधाम यात्रा जारी; अगले 5 दिन भी राहत के आसार नहीं
उत्तराखंड में बारिश का कहर, 58 सड़कें बंद, चारधाम यात्रा जारी; अगले 5 दिन भी राहत के आसार नहीं
देहरादून में दर्दनाक हादसा, बारिश के तेज बहाव में बहा 6 साल का मासूम, पाइप में फंसने से मौत
देहरादून में दर्दनाक हादसा, बारिश के तेज बहाव में बहा 6 साल का मासूम, पाइप में फंसने से मौत
'स्वतंत्र देव सिंह ने कार्रवाई करने से रोका, दूसरे राज्य में भेज दें' UP में तैनात IAS ने सुनाई व्यथा
'स्वतंत्र देव सिंह ने कार्रवाई करने से रोका, दूसरे राज्य में भेज दें' UP में तैनात IAS ने सुनाई व्यथा

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
Sonam Wangchuk Health Update: सफदरगंज अस्पताल से सोनम वांगचुक का हेल्थ बुलेटिन जारी, अब कैसी है तबीयत? आया बड़ा अपडेट
सफदरगंज अस्पताल से सोनम वांगचुक का हेल्थ बुलेटिन जारी, अब कैसी है तबीयत? आया बड़ा अपडेट
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का बनाया सबसे बड़ा स्कोर
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
Embed widget