एक्सप्लोरर

अखिलेश यादव के 'जात' वाले बयान पर ओम प्रकाश राजभर का पलटवार, कहा- 'जाति चीरकर तो गोली...'

UP Politics: ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि "जब वो गोली चला रहा था तो इधर से गोली चली, अब इसमें जाति चीरकर तो गोली नहीं लगी. चार बजे सुबह भागने का क्या मतलब है. क्यों भाग रहा था?

Om Prakash Rajbhar: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सुल्तानपुर में हुए मंगेश यादव के एनकाउंटर को फर्जी बताया है. उन्होंने कहा कि उसकी जाति देखकर जान ले ली. उनके इस बयान पर सियासत तेज हो गई है. कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने उनके इस बयान पर पलटवार किया. राजभर ने कहा कि अगर कोई गोली चलाएगा तो पुलिस उसे माला नहीं पहनाएगी. 

ओम प्रकाश राजभर ने एबीपी न्यूज से बात करते हुए अखिलेश यादव के बयान पर निशाना साधा और कहा कि "क्या उत्तर प्रदेश सरकार वहां डकैती डालने गई थी. उस गिरोह में वो था ना. जब पुलिस उसे पकड़ने गई तो उसने फायर किया. अब वो फायरिंग करेगा तो पुलिस उसे माला पहनाए या गोली चलाएगी. अपनी सुरक्षा में पुलिस क्या करेगी? माला लेकर रखे ताकि जब अपराधी गोली चलाएं तो कहे कि गोली मत चलाओ हम माला पहनाने आ रहे हैं." 

राजभर का अखिलेश यादव पर पलटवार
राजभर ने कहा कि "जब वो गोली चला रहा था तो इधर से गोली चली, अब इसमें जाति चीरकर तो गोली नहीं लगी. चार बजे सुबह भागने का क्या मतलब है. क्यों भाग रहा था. जब आपको बता था कि ये हमारी बिरादरी का है उसे मार दिया जाएगा तो उसे सरेंडर करवा देना चाहिए. सजातीय मारा गया है तो फिर उसे सरेंडर करवा देना था."  फर्जी एनकाउंटर पर उन्होंने कहा कि उनकी सरकार में नकली एनकाउंटर हुए होंगे इसलिए वो ऐसा कह रहे हैं. 

भूपेंद्र चौधरी ने कही ये बात
वहीं यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने भी अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार किया और कहा कि हमारी सरकार की प्राथमिकता में अपराध और अपराधी में जातीय भेदभाव को देखकर काम नहीं होता, सरकार विधि सम्मत कार्रवाई करती है. जाति सपा के लोग देखते हैं. समाज में टकराव उन्हें पैदा करना है. उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा बेहतर क़ानून के राज की है. ये जातिवादी लोग है. समाज में टकराव और द्वंद्व पैदा करना इनका काम रहा है और ये यही करते हैं. 

आपको बता दें कि सपा अध्यक्ष ने सुल्तानपुर में ज्वैलर से हुई लूट के आरोपी मंगेश यादव के एनकाउंटर के नकली बताया था. उन्होंने कहा कि जब घटना के मुख्य आरोपी ने सरेंडर कर दिया था तो उससे पूछताछ कर बरामदगी की जा सकती थी. उन्होंने कहा कि मंगेश को उसकी जात देखकर जान ले ली गई. 

UP Politics: BJP नेता अपर्णा यादव के लिए क्यों अहम हैं चाचा शिवपाल?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देहरादून बॉक्सिंग फेडरेशन पर चयन प्रक्रिया मे घोटाले का आरोप, खेल मंत्री से जांच की मांग
देहरादून बॉक्सिंग फेडरेशन पर चयन प्रक्रिया मे घोटाले का आरोप, खेल मंत्री से जांच की मांग
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
'PM मोदी का कोई बाल भी बांका नहीं कर पाएगा', विपक्ष पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह
'PM मोदी का कोई बाल भी बांका नहीं कर पाएगा', विपक्ष पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह
'पहले अपना अस्तित्व बचाएं...', रिजीम चेंज को लेकर विपक्ष पर भड़के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य
'पहले अपना अस्तित्व बचाएं...', रिजीम चेंज को लेकर विपक्ष पर भड़के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
Embed widget