एक्सप्लोरर

UP Politics: जातिगत जनगणना पर ओम प्रकाश राजभर का बड़ा बयान, कहा- इसे भी मोदी जी ही...

UP News: ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि एनडीए के साथ हम चुनाव लड़ेंगे. जो लड़ेगा उसको हम जीत दिलाएंगे. जातिगत जनगणना पर उन्होंने कहा कि मैं तो 22 सालों से जातिगत जनगणना की बात कर रहा हूं.

UP News: भारतीय सुहेलदेव समाज पार्टी के अध्यक्ष और योगी सरकार में मंत्री ओमप्रकाश राजभर बुधवार(29 अगस्त) को अतरौलिया विधानसभा पहुंचे थे. वहां उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ पंचायत चुनाव को लेकर दिशा निर्देश दिया. मीडिया से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि आगामी पंचायत चुनाव की तैयारी को लेकर हम लोग पूरे प्रदेश में कार्य कर रहे हैं. लोगो को गांव में भेजना और तरीका सीखना, कोई नेता चुनाव लड़ रहा है तो उसे तरीका सीखना ताकि अभी से जाते रहेंगे तो लोगों में आपसी भाईचारा बनेगा, लोग साथ जुड़ेंगे.

ओमप्रकाश राजभर ने यह भी कहा कि समय आने पर बहुत से वोटर यह कहते हैं कि आज क्यों आए हो पहले आना चाहिए था. इसलिए अभी से लोगों को ट्रेनिंग देकर भेजने का कार्य किया जा रहा है. इसलिए पहले से चुनाव की तैयारी चल रही है. योगी जी के बटेंगे तो कटेंगे वाले बयान पर बोले कि ब्रह्मा जी ने भी कहा था कि संघे शक्ति कलियुगे, मुख्यमंत्री जी का साफ-साफ कहना है कि हम लोग मिलकर संगठित रहना चाहिए. आज पूरे प्रदेश में साढ़े सात साल में कोई भी दंगा नहीं हुआ. कहीं भी कोई दंगा हो रहा था तो संविधान के दायरे में त्वरित कार्रवाई हो रही है. कड़े से कड़े कानून लाये जा रहे हैं

'हमको सीट नहीं चाहिए'
उन्होंने यह भी कहा कि एनडीए के साथ हम चुनाव लड़ेंगे. हमको सीट नहीं चाहिए. जो लड़ेगा उसको हम जीत दिलाएंगे. अधिकारी कर्मचारी के मनमाने रवैया पर उन्होंने कहा कि कैसे किसी की नहीं सुनते हैं अधिकारी  वह हमसे मिले कैसे नहीं सुनेंगे हम सुनाते हैं और वह सुनते हैं. दस विधानसभा के उपचुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि एनडीए गठबंधन के सभी साथी बूथ स्तर से लेकर सेक्टर स्तर तक संगठन को हम लोग सही कर लिए हैं और हम लोग भी यही इंतजार कर रहे हैं कि जल्द ही चुनाव की घोषणा हो और लोगों के दिल में जो संशय बना हुआ है वह संशय समाप्त हो जाए . 

'22 सालों से जाति जनगणना की बात कर रहा'
जातिगत जनगणना पर उन्होंने कहा कि मैं तो 22 सालों से जातिगत जनगणना की बात कर रहा हूं की जातिगत जनगणना होनी चाहिए. कांग्रेस  सत्ता में रहने के बाद भी जातिगत जनगणना की बात कभी नहीं कही. चार बार सपा सरकार ने भी जातिगत जनगणना नहीं करा पाई, इससे बेहतर तो बिहार में नीतीश कुमार की सरकार थी जिन्होंने किसी तरह से जातिगत जनगणना करवाई. 

'जाति जनगणना भी मोदी जी कराएंगे'
देश के प्रधानमंत्री मोदी जी जो काम कांग्रेस सपा बसपा नहीं करा पाई है. वह कार्य मोदी जी ने किया चाहे वह महिलाओं को आरक्षण की बात हो या धारा 370 हो. जातिगत जनगणना भी मोदी जी कराएंगे. पार्टी विस्तार के सवाल पर उन्होंने कहा कि बिहार के 36 जिलों में पूरी तैयारी है. संगठन तैयार हो गया है .महाराष्ट्र के मुंबई में 22 सीटें हैं, जहां पर उत्तर भारतीय 48 से लेकर 50 प्रतिशत अकेले हैं. उन 22 सीटों पर हम चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं. एनडीए गठबंधन में सीट मिलेगी तो साथ लड़ेंगे नहीं तो अकेले ही चुनाव लड़ेंगे.

ये भी पढ़ें: UP Politics: रेप की घटनाओं पर मायावती बोलीं- 'राजनीति से ऊपर उठकर सख्त कदम उठाएं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget