एक्सप्लोरर

बांदा: सरकारी अफसरों की सराहनीय पहल, प्लास्टिक की जगह मिट्टी के बर्तन करेंगे इस्तेमाल

प्रदूषण को लेकर अब सरकार के अफसर भी सजग हो रहे हैं। बांदा में जिलाधिकारी ने कार्यालय में मिट्टी के बर्तनों का प्रयोग करने की लोगों से अपील की है।

बांदा, एबीपी गंगा। देश में लगातार बढ़ रहे प्रदूषण को लेकर बांदा में जिला प्रशासन द्वारा एक नई पहल की गई है। बांदा में जिलाधिकारी सहित अधिकारी, कर्मचारी अब मिट्टी के बर्तनों का इस्तेमाल करेंगे। लोगों को मिट्टी के बर्तनों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से बांदा तहसील परिसर में एक प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया, जिसमे आधुनिक रूप से तैयार मिट्टी के बर्तनों और वस्तुओं की अधिकारियों और कर्मचारियों सहित स्थानीय लोगों ने जमकर खरीददारी की।

देश में इस समय पर्यावरण के असंतुलन के चलते जबरदस्त प्रदूषण का असर दिखाई दे रहा, जिसके चलते बांदा जिला प्रशासन ने एक नई पहल शुरू की है । बांदा के जिलाधिकारी सहित अब सभी अधिकारी और कर्मचारी अब मिट्टी से बने बर्तनों का इस्तेमाल करेंगे, साथ ही अब सरकारी कार्यालय में भी प्लास्टिक के बर्तनों की जगह मिट्टी के बर्तनों का उपयोग किया जाएगा। बांदा के जिलाधिकारी हीरालाल ने बताया कि मिट्टी के बर्तनों के उपयोग करने से जहां एक तरफ ये हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होगा वहीं प्लस्टिक से बने सामान का उपयोग कम होने से प्रदूषण भी कम होगा। वही तहसीलदार ने बताया कि तहसील परिसर में लगी मिट्टी के बर्तनों की प्रदर्शनी में अधिकारी, कर्मचारियों सहित काफी संख्या में स्थानीय लोग आकर खरीददारी कर रहे हैं।

तहसील परिसर में लगी मिट्टी के बर्तनों की प्रदर्शनी में लोग जमकर मिट्टी के बर्तनों और वस्तुओं की खरीददारी कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि मिट्टी के बर्तन जहां हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है वहीं इनके इस्तेमाल से लगातार बढ़ रहे प्रदूषण में भी कमी आएगी। मिट्टी के बर्तनों के व्यवसायी का कहना है कि यहां पर लोग मिट्टी से बने बर्तनों को काफी पसंद कर रहे है उन्होंने कहा कि वे शीघ्र ही बुंदेलखंड में एक मिट्टी के बर्तनों का कारखाना लगाएंगे।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर ने बनाया रिकॉर्ड, यूपी में बना नंबर वन
आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर ने बनाया रिकॉर्ड, यूपी में बना नंबर वन
अखिलेश यादव अयोध्या नहीं तो जहूराबाद आ जाएं, OP राजभर ने दी चुनौती
अखिलेश यादव अयोध्या नहीं तो जहूराबाद आ जाएं, OP राजभर ने दी चुनौती
यूपी में बेटियों को मिल रहे सपनों के पंख! नाइट शिफ्ट से स्टार्टअप तक CM योगी ने क्या कहा?
यूपी में बेटियों को मिल रहे सपनों के पंख! नाइट शिफ्ट से स्टार्टअप तक CM योगी ने क्या कहा?
मुजफ्फरनगर: इनामी आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, धर्मांतरण का आरोप
मुजफ्फरनगर: इनामी आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, धर्मांतरण का आरोप

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
400 रु कमाने वाली लड़की से करना चाहते थे शादी, आवाज और हाइट का उड़ा मजाक, किस्से अमिताभ बच्चन के
400 रु कमाने वाली लड़की से शादी करना चाहते थे अमिताभ, बर्थडे पर जानें किस्से
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
Kitchen Wall Cleaning Tips: क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
Embed widget