एक्सप्लोरर

आगरा: इन वजहों से ताज देखनेवाले पर्यटकों की संख्या में आयी बड़ी कमी

आगरा में विश्व प्रसिद्ध ताजमहल को देखने दुनिया के कोने से कोने से लोग आते हैं। लेकिन पर्यटन नगरी में ये संख्या अचानक कम हुई है। आखिर इसके पीछे की वजह क्या है

आगरा, नितिन उपाध्याय। ताजमहल की वजह से देश ही नहीं दुनिया में आगरा अपनी एक अलग पहचान रखता है। लेकिन साल 2018 और 2019 के आंकड़ों की तुलना करें तो पर्यटन के लिहाज से एक निराशाजनक तस्वीर उभर कर सामने आयी है। दोनों साल के आंकड़ों की तुलना की जाये तो पर्यटकों की संख्या में 10 लाख की कमी आई है। इसके पीछे कई कारण सामने आ रहे हैं। जिसमें नागरिकता संशोधन कानून और राम मन्दिर तनाव को माना जा रहा है। इसके साथ ही अमेरिका और ईरान के बीच फैले तनाव को भी बड़ी वजह माना जा रहा है जिससे एक साल में सवा लाख से ज्यादा विदेशी सैलानी कम हो गए। पिछले 9 साल में ये सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।

अगर आंकड़ों पर गौर किया जाए साल 2019 में 49 लाख 45 हजार 836 भारतीय सैलानियों ने ताज का दीदार किया, तो वहीं साल 2018 में ये आंकड़ा 59 लाख 78 हजार 445 था।

वहीं अगर बात विदेशी सैलानियों की करते हैं तो साल 2019 में 9 लाख 68 हजार 722 सैलानियों ने ताज का दीदार किया जबकि साल 2018 में 8 लाख 49 हजार 542 पर्यटक आगरा का दीदार करने आए।

एक साल में 11 लाख से ज्यादा देसी विदेशी पर्यटकों की संख्या कम होने से पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों में हलचल बढ़ी हुई है। होटलों से लेकर एंपोरियम और ट्रेवल एजेंसियों की वित्तीय हालत भी गड़बड़ाई हुई है।

भले ही उत्तर प्रदेश सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए तमाम दावे कर रही है लेकिन आंकड़ें कुछ और ही बात की गवाही दे रहे हैं। इसको लेकर पर्यटन से जुड़े लोगों का कहना है कि लगातार कम हो रहे पर्यटकों की आवक आगरा के पर्यटन उद्योग के लिए अच्छे संकेत नहीं है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर में पहली बारिश ने ही खोली नगर पालिका की पोल, बरसात में कई फीट तक धंसी सड़क
मुजफ्फरनगर में पहली बारिश ने ही खोली नगर पालिका की पोल, बरसात में कई फीट तक धंसी सड़क
उत्तराखंड में लगातार बारिश से हालात बिगड़े, कई जिलों में स्कूल बंद; भूस्खलन का अलर्ट जारी
उत्तराखंड में लगातार बारिश से हालात बिगड़े, कई जिलों में स्कूल बंद; भूस्खलन का अलर्ट जारी
मानसून के चलते केदारनाथ हेली सेवा अगले आदेश तक बंद, श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए प्रसाशन का फैसला
मानसून के चलते केदारनाथ हेली सेवा अगले आदेश तक बंद, श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए प्रसाशन का फैसला
बदायूं में 50 हजार का इनामी बदमाश जितेंद्र उर्फ ढालू एनकाउंटर में ढेर, दरोगा और सिपाही भी घायल
बदायूं में 50 हजार का इनामी बदमाश जितेंद्र उर्फ ढालू एनकाउंटर में ढेर, दरोगा और सिपाही भी घायल

वीडियोज

बाबा बर्फानी के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, रजिस्ट्रेशन में अफरातफरी
दो दिन की बारिश ने मचाया मुंबई में हाहाकार
बाबा बर्फानी के पहले दर्शन, श्रद्धालुओं में भारी उत्साह
राम मंदिर चोरी केस पर बड़ा अपडेट, पुलिस जांच जारी
Ketan Agrawal Case Update: क्या सोनम रघुवंशी की तरह सिया गोयल भी बच जाएगी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयातुल्लाह अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती, बोलीं- 'इंशा अल्लाह...'
अयातुल्लाह अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती, बोलीं- 'इंशा अल्लाह...'
जम्मू-कश्मीर में जल्द होगा कैबिनेट विस्तार, CM अब्दुल्ला की टीम में 3 नए चेहरे होंगे शामिल
जम्मू-कश्मीर में जल्द होगा कैबिनेट विस्तार, CM अब्दुल्ला की टीम में 3 नए चेहरे होंगे शामिल
'होर्मुज से टोल का ख्याल निकाल दे ईरान, बड़ा सोचे...', दोहा में हुई बातचीत में अमेरिका ने तेहरान को समझाया
'होर्मुज से टोल का ख्याल निकाल दे ईरान, बड़ा सोचे...', दोहा में हुई बातचीत में अमेरिका ने तेहरान को समझाया
वैभव सूर्यवंशी का इंतजार बढ़ा, डेब्यू में देरी पर सुनील गावस्कर बोले- इससे दबाव और बढ़ेगा
वैभव सूर्यवंशी का इंतजार बढ़ा, डेब्यू में देरी पर सुनील गावस्कर बोले- इससे दबाव और बढ़ेगा
Super Subbu Review: सेक्स एजुकेशन पर बनी एक सेंसिबल और जरूरी सीरीज, अच्छी शुरुआत के बाद लड़खड़ाती फिर संभलती कहानी
सुपर सुब्बू रिव्यू: सेक्स एजुकेशन पर बनी एक सेंसिबल और जरूरी सीरीज
'भारत गंदा, वहां होती तो...', ये क्या बोल गईं इंदिरा नूई, चीन की खूब की तारीफ, मचा बवाल
'भारत गंदा, वहां होती तो...', ये क्या बोल गईं इंदिरा नूई, चीन की खूब की तारीफ, मचा बवाल
EV Charging: आपका घर EV चार्जिंग के लिए फिट है या नहीं, कार खरीदने से पहले ऐसे करें चेक
आपका घर EV चार्जिंग के लिए फिट है या नहीं, कार खरीदने से पहले ऐसे करें चेक
Childhood Trauma: माइग्रेन से लेकर गंभीर बीमारियों तक... जानें बचपन की तकलीफें आपको कैसे कर सकती हैं परेशान?
माइग्रेन से लेकर गंभीर बीमारियों तक... जानें बचपन की तकलीफें आपको कैसे कर सकती हैं परेशान?
Embed widget