एक्सप्लोरर

यूपी: नोएडा में वेतन को लेकर मजदूरों ने किया हंगामा, पुलिस और प्रशासन पर लगाया कंपनी का पक्ष लेने का आरोप

उत्तर प्रदेश के नोएडा में वेतन की मांग को लेकर सैकड़ों मजदूरों ने कंपनी के बाहर जमकर हंगामा किया. मजदूरों का कहना है कि वेतन मांगने पर कंपनी के लोग उन्हें धमका रहे हैं. पुलिस और जिला प्रशासन मजदूरों की बात नहीं सुन रहें हैं.

नोएडा, एजेंसी. थाना फेस 3 क्षेत्र के सेक्टर 63 स्थित ओरियंट क्राफ्ट नाम की कंपनी के सैकड़ों मजदूरों ने बुधवार सुबह वेतन की मांग करते हुए हंगामा कर दिया. मौके पर पहुंची पुलिस ने श्रमिकों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन इस दौरान भीड़ उग्र हो गई. इस मामले में थाना फेस 3 पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

अपर उपायुक्त (जोन द्वितीय) अंकुर अग्रवाल ने बताया कि थाना फेस 3 क्षेत्र के सेक्टर 63 में ओरिएंट क्राफ्ट नाम की कंपनी है. यहां काम करने वाले करीब 300 मजदूर मगलवार सुबह वेतन की मांग को लेकर हंगामा करने लगे. उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने कंपनी के मैनेजमेंट और मजदूरों के बीच वार्ता कराई, लेकिन इस दौरान मजदूर उग्र हो गए.

अंकुर अग्रवाल ने बताया कि हंगामा करते हुए मजदूरों ने तोड़-फोड़ शुरू कर दी तो पुलिस ने बल प्रयोग कर भीड़ को वहां से हटाया. उन्होंने बताया कि इस मामले में थाना फेस 3 में मजदूरों खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. पुलिस ने घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग की है. वीडियों के आधार पर हंगामा करने वालों की पहचान की जा रही है. मामले में पुलिस ने कुछ मजदूरों को हिरासत में भी लिया है.

वही, मजदूरों का आरोप कि पुलिस और जिला प्रशासन कंपनी मैनेजमेंट का पक्ष ले रहा है. उनका कहना है कि कंपनी ने काफी दिनों से उनका वेतन नहीं दिया. वेतन मांगने पर कंपनी के लोग उन्हें धमका रहे हैं. इसके बावजूद पुलिस और जिला प्रशासन मजदूरों की कोई बात नहीं सुन रहे हैं.

यह भी पढ़ें:

यूपी: शिक्षक भर्ती घोटाले में मोस्ट वांटेड बीजेपी नेता पर घोषित होगा ईनाम, पोस्टर भी जारी करने की तैयारी में है एसटीएफ

नोएडा: मात्र 30 रुपये के विवाद में बाइक सवारों ने पेट्रोल पंप के सेल्समैन पर दाग दी गोली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: सहायक शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने मंत्री के घर को घेरा, बोले- 'चुनाव में...'
लखनऊ: सहायक शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने मंत्री के घर को घेरा, बोले- 'चुनाव में...'
जापान के पूर्व PM शिंजो आबे को नहीं भूले PM मोदी! सम्मान पाकर भावुक हुईं पत्नी
जापान के पूर्व PM शिंजो आबे को नहीं भूले PM मोदी! सम्मान पाकर भावुक हुईं पत्नी
आगरा: शादी का दबाव बना रही प्रेमिका को प्रेमी ने मारी गोली, फिर खुद ने की आत्महत्या
आगरा: शादी का दबाव बना रही प्रेमिका को प्रेमी ने मारी गोली, फिर खुद ने की आत्महत्या
यूपी राज्यसभा चुनाव: 2 उम्मीदवारों के नामांकन खारिज, नतीजे की तस्वीर साफ
यूपी राज्यसभा चुनाव: 2 उम्मीदवारों के नामांकन खारिज, नतीजे की तस्वीर साफ

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
तुम मुझे पाकिस्तान भेजना चाहते हो...सचिन पर बरसीं सीमा हैदर
तुम मुझे पाकिस्तान भेजना चाहते हो...सचिन पर बरसीं सीमा हैदर
Old Photo Album: एलबम से चिपक गई हैं पुरानी तस्वीरें? बिना फाड़े ऐसे निकालें
एलबम से चिपक गई हैं पुरानी तस्वीरें? बिना फाड़े ऐसे निकालें
Embed widget