एक्सप्लोरर

Supertech Twin Towers: ट्विन टावर को गिराने में हो सकती है देरी! 6 अगस्त के बाद शुरू हो सकती है विस्फोटक लगाने की प्रक्रिया

Noida News: नोएडा स्थित ट्विन टावर को अब गिराने में देरी हो सकती है क्योंकि ट्विन टावर गिराने वाली कंपनी एडिफिस इंजीनियरिंग को सेंट्रल बिल्डिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट ने एनओसी जारी नहीं की है.

Noida News: नोएडा सेक्टर 93 ए में बने ट्विन टावर को 21 अगस्त को गिराया जाना है. 2 अगस्त से टावर में विस्फोटक लगाने का काम शुरू होने वाला था, लेकिन अब इसे गिराने में देरी हो सकती है. एक ओर जहां ट्विन टावर को गिराने वाली कंपनी एडिफिस इंजीनियरिंग का कहना है कि इसके ध्वस्तीकरण का सब काम पूरा हो चुका है वहीं अब टावर गिराने में देरी हो सकती है. दरअसल, ट्विन टावर गिराने वाली कंपनी एडिफिस इंजीनियरिंग को सेंट्रल बिल्डिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट एनओसी जारी नहीं की है. ऐसे में फिलहाल टावर में विस्फोटक नहीं लगाया जा सकता है और संभावनाएं लगाई जा रही है कि शायद ध्वस्तीकरण की तारीख कुछ दिन आगे बढ़ाई जाए. इस बीच 6 अगस्त को नोएडा प्राधिकरण एक बैठक करने वाला है. इसके अलावा 12 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में एक रिपोर्ट भी पेश की जाएगी.

6 अगस्त के बाद हो सकती है प्रक्रिया शुरू
दरअसल, सुप्रीम कोर्ट में इससे पहले हुई सुनवाई में सीबीआरआई ने एडिफिस इंजीनियरिंग और बिल्डर को लेकर कहा था कि दोनों ने सीबीआरआई को उनके सवालों के जवाब नहीं दिए, इतना ही नहीं सीबीआरआई ने कहा कि बिल्डर को उन्हे फीस के तौर पर 70 लाख रुपए देने थे, जो 2 अगस्त तक देने का वक्त था, लेकिन अब तक वो पैसे भी नहीं दिए गए है. सीबीआरआई ने एडिफिस इंजीनियरिंग और बिल्डर से कई अहम सवाल भी पूछे थे. यह सवाल टावर के आसपास बने घरों की सुरक्षा, टावर के आसपास बने अपार्टमेंट्स की मजबूती, तैयारियों और कई सारे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर पूछे गए थे, जिनका जवाब बिल्डर और एडिफिस इंजीनियरिंग को 5 अगस्त तक देना है. इसके बाद 6 अगस्त को बैठक में इन सवालों को नोएडा प्राधिकरण के सामने पेश किया जाएगा.
 
इसके पीछे ये है वजह 
बता दें कि जब तक सीबीआरआई एडिफिस इंजीनियरिंग को और बिल्डर को एनओसी नहीं देगी, तब तक ट्विन टावर में विस्फोटक नहीं लगाए जाएंगे. इस बीच नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों की मानें तो ट्विन टावर ध्वस्तीकरण के लिए एनओसी तो मिल गई है, लेकिन अब तक सीबीआरआई ने एजेंसी को नॉन क्लीयरेंस सर्टिफिकेट जारी नहीं किया है. क्योंकि सीबीआरआई ने बिल्डर और एडिफिस इंजीनियरिंग से कई अहम बिंदुओं पर सवाल पूछे थे, जिनके जवाब अब तक नहीं दिए गए हैं और जब तक यह जवाब सीबीआरआई को नहीं मिलेंगे, तब तक एडिफिस इंजीनियरिंग को एनओसी जारी नहीं किया जाएगा. ऐसे में 6 अगस्त को सीबीआरआई के साथ होने वाली बैठक जिसमें नोएडा प्राधिकरण, एडिफिस इंजीनियरिंग, ट्विन टावर के बिल्डर मौजूद होंगे. उसमें तमाम सवालों के जवाब मिलने के बाद एनओसी मिलने की उम्मीद है और उसके बाद ही विस्फोटक लगाया जाएगा. ऐसे में 21 अगस्त की जगह ध्वस्तीकरण की तारीख थोड़ा आगे बढ़ सकती है.

ये भी पढे़ं:-

CNG Price Hike in UP: आगरा के बाद कानपुर में भी पेट्रोल से महंगी हुई CNG, सात महीनों में 7 बार बढ़ी कीमत

Vice-President Election 2022: उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए Mayawati ने किया बड़ा एलान, इस उम्मीदवार को वोट करेंगे BSP के सांसद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सपा नेताओं का संग्राम, अखिलेश ने चंडीगढ़ का किया जिक्र
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सपा नेताओं का संग्राम, अखिलेश ने चंडीगढ़ का किया जिक्र
INDIA Bloc मार्च की अनोखी तस्वीर, सपा की लाल टोपी पहने नजर आए बंगाल के सांसद
INDIA Bloc मार्च की अनोखी तस्वीर, सपा की लाल टोपी पहने नजर आए बंगाल के सांसद
सपा के तीसरे उम्मीदवार न उतारने पर RLD का तंज, कहा- 'ताकत देख ली होगी'
सपा के तीसरे उम्मीदवार न उतारने पर RLD का तंज, कहा- 'ताकत देख ली होगी'
'अपने पंसद के शख्स के साथ बेटी...', परिजनों की याचिका पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी
'अपने पंसद के शख्स के साथ बेटी...', परिजनों की याचिका पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी

वीडियोज

Gujarat News | Sansani: 2000 km का सफर... और 'ब्लाइंड' मर्डर !
Mumbai BEST bus depot fire: बेस्ट की कई बसों में लगी आग, मचा हड़कंप! Breaking News
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: फॉर्म-6 में बदलाव का 'आदेश' किसका था? | BJP | Congress | ABP
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: ज्ञानेश पर विपक्ष के संग्राम की 'शर्तें' लागू! | Congress
Sandeep Chaudhary: वोट चोरी पर बवाल...आयुक्तों के बाद जजों के सवाल! | EC | SIR | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नंदीग्राम में वोटिंग का पहला आंकड़ा, कई जगहों पर धांधली के आरोप
नंदीग्राम में वोटिंग का पहला आंकड़ा, कई जगहों पर धांधली के आरोप
ज्ञानेश कुमार 10 अक्टूबर से पहले देंगे इस्तीफा? सौरभ भारद्वाज का बड़ा दावा
ज्ञानेश कुमार 10 अक्टूबर से पहले देंगे इस्तीफा? सौरभ भारद्वाज का बड़ा दावा
Bypolls Election 2026 Live: बंगाल में उपचुनाव के बीच हुमायूं कबीर गिरफ्तार, कहा- 'पुलिस खुद गड़बड़ी कर रही'
LIVE: बंगाल में उपचुनाव के बीच हुमायूं कबीर गिरफ्तार, कहा- 'पुलिस खुद गड़बड़ी कर रही'
अंजलि अरोड़ा की 'महाकाव्य' हुई फ्लॉप, प्रोड्यूसर ने लगाए रणबीर की 'रामायण' की टीम पर आरोप- ‘निगेटिव मार्केटिंग की’
'महाकाव्य' हुई फ्लॉप, प्रोड्यूसर ने लगाए रणबीर कपूर की फिल्म की टीम पर आरोप
क्या अब कभी टीम इंडिया के लिए नहीं खेलेंगी हरमनप्रीत? कप्तानी से विदाई लेकर कही ये बात
क्या अब कभी टीम इंडिया के लिए नहीं खेलेंगी हरमनप्रीत? कप्तानी से विदाई लेकर कही ये बात
अब बंगाल के जजों ने चुनाव आयोग के पोर्टल में गिनाईं कमियां, जानें क्या कहा?
अब बंगाल के जजों ने चुनाव आयोग के पोर्टल में गिनाईं कमियां, जानें क्या कहा?
महाराष्ट्र में 75 फीसदी सूखा! लोगों के लिए पानी नहीं और BMC सड़कें धोने के लिए खर्च करेगी 8 करोड़
महाराष्ट्र में 75 फीसदी सूखा! BMC सड़कें धोने के लिए खर्च करेगी 8 करोड़
पत्रकारों के लिए दिल्ली पुलिस की गाइडलाइन, यूजर्स ने लगा दी क्लास
पत्रकारों के लिए दिल्ली पुलिस की गाइडलाइन, यूजर्स ने लगा दी क्लास
Embed widget