एक्सप्लोरर

नोएडा: अपराधियों के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई, चार बदमाशों की करोडों की चल-अचल संपत्ति कुर्क

यूपी पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का अभियान छेड़ दिया है. इसके तहत नोएडा के पुलिस कमिश्नर की तरफ से चार कुख्यात गैंगस्टर की आठ करोड़ की संपत्ति कुर्क कर दी गई.

नोएडा, एजेंसी. गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट ने चार कुख्यात गैंगस्टरों की चल अचल संपत्ति शनिवार को कुर्क कर ली. उक्त संपत्ति की कीमत करीब आठ करोड़ रुपए है. पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुख्यात गैंगस्टर सुंदर भाटी तथा सतवीर बंसल उर्फ सतवीर बैंसला के ऊपर लूट, हत्या, वसूली, हत्या के प्रयास, शस्त्र अधिनियम, गिरोह बंद अधिनियम आदि के लगभग 40 मुकदमे दर्ज हैं. यह एक संगठित गैंग है. उन्होंने बताया कि इनके द्वारा अपराध के जरिए अर्जित की गई जमीन, वाहन तथा चल -अचल संपत्ति जिसकी कीमत करीब चार करोड़ रुपए है, आज गैंगस्टर एक्ट की धारा 14 के तहत कुर्क की गई है. उन्होंने बताया कि इन लोगों ने सरकारी जमीन पर भी अवैध कब्जा कर रखा था जिसे आज ध्वस्त कर दिया गया है. इन जमीनों की कीमत भी करोड़ों रुपए है. सिंह ने बताया कि कुख्यात गैंगस्टर अनिल दुजाना के गैंग के सक्रिय सदस्य सुमित नागर तथा चंद्रपाल प्रधान की चल अचल संपत्ति, विदेशी कारें, बस, ट्रैक्टर भी आज गैंगस्टर एक्ट की धारा 14 के तहत कुर्क की गई है. पुलिस आयुक्त ने जानकारी देते हुये कहा कि अपराध से धन अर्जित करके अकूत संपत्ति बनाने वाले गैंगस्टरों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी. ये भी पढ़ें. Kanpur Encounter: विकास दुबे अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर, छापेमारी कर रही कई टीमें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
शिवा हत्याकांड: 'मैं बेगुनाह हूं', गिरफ्तारी के बाद पुलिस से बोली आरोपी श्रद्धा दुबे
शिवा हत्याकांड: 'मैं बेगुनाह हूं', गिरफ्तारी के बाद पुलिस से बोली आरोपी श्रद्धा दुबे
शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, UP पुलिस ने नागपुर से पकड़ा
शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, UP पुलिस ने नागपुर से पकड़ा
महोबा में कच्चा मकान ढहने से मासूम की मौत, 4 घायल, PM आवास न मिलने पर आक्रोश
महोबा में कच्चा मकान ढहने से मासूम की मौत, 4 घायल, PM आवास न मिलने पर आक्रोश

वीडियोज

Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
तेजस्वी यादव ने किसे बताया बिहार का दशानन? बोले- 'बिहार में ऐसी...'
तेजस्वी यादव ने किसे बताया बिहार का दशानन? बोले- 'बिहार में ऐसी...'
Embed widget