एक्सप्लोरर

नशे के कारोबार पर नोएडा पुलिस का महाअभियान, स्कूल-कॉलेज समेत 58 जगहों पर छापेमारी

नोएडा पुलिस ने नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिये ऑपरेशन 13 चलाया। इसके तहत पूरे शहर में 58 जगहों पर कार्रवाई की गई। इसके तहत भारी मात्रा में नशे की सामग्री बरामद की गई।

नोएडा, एबीपी गंगा। नोएडा में बढ़ रहे नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने स्कूल कालेजों और विश्वविद्यालयों के बाहर ऑपरेशन क्लीन-13 चलाया। इस ऑपरेशन के तहत स्कूल के आसपास बेच जा रहे मादक पदार्थों के विक्रेताओं को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में नशे से जुड़ी चीजें बरामद की गईं। पुलिस का दावा है कि छात्रों को नशा परोस रहे कारोबारियों को गिरफ्तार करने के बाद इनके सरगना की गिरफ्तारी करने का प्रयास किया जा रहा है।

नोएडा में शनिवार शाम 18:30 बजे से रात दस बजे तक से पुलिस द्वारा ऑपरेशन क्लीन 13 अभियान चलाया गया। जिसमें सभी थाना क्षेत्रों के स्कूल, कॉलेज एवं यूनिवर्सिटी के आसपास ऐसे स्थान चिन्हित कर कार्रवाई की गई जहां पर एनडीपीएस/अन्य नशीले पदार्थों से संबंधित कोई भी सामग्री मिलती है। अभियान में 58 जगहों पर अभियान चलाकर चेकिंग की गयी। सूजरपुर, दनकौर, बादलपुर, दादरी और अन्य कई जगहों से नशे वाली सामग्री बरामद की गई।

गौतमबुद्ध नगर के एसएसपी वैभव कृष्ण का कहना है कि काफी समय से ये जानकारी मिल रही थी कि स्कूल कॉलेज और विश्वविद्यालयों के बाहर नशे का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है, जिस पर अंकुश लगाने के लिए ऑपरेशन क्लीन-13 चलाया गया। इस ऑपरेशन में भारी मात्रा में मादक पदार्थ के साथ साथ 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जो नशीले कारोबार में संलिप्त थे। फिलहाल यह नशे का कारोबार कैसे करते थे, किस से माल खरीदते थे, यह जानकारी जुटाई जा रही है। जिसके बाद इनके सरगना को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी बोले- 'यूपी में माफियाराज खत्म, अब कानून का राज'
CM योगी बोले- 'यूपी में माफियाराज खत्म, अब कानून का राज'
आजमगढ़: प्रेमिका के घर मिलने गए प्रेमी की संदिग्ध मौत, हिरासत में युवती
आजमगढ़: प्रेमिका के घर मिलने गए प्रेमी की संदिग्ध मौत, हिरासत में युवती
महोबा में 50 साल से सड़क की बदहाली, ग्रामीणों ने तहसील दिवस पर किया प्रदर्शन
महोबा में 50 साल से सड़क की बदहाली, ग्रामीणों ने तहसील दिवस पर किया प्रदर्शन
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
मराठी सिनेमा में धूम मचाने के बाद बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
मराठी सिनेमा से बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
Home Plumbing Tips: नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
Embed widget