एक्सप्लोरर

Noida Traffic Advisory: किसानों के भारत बंद आह्वान को लेकर नोएडा पुलिस अलर्ट, ट्रैफिक एडवाइजरी की जारी

Bharat Bandh Noida Traffic Advisory: गौतम बौद्ध नगर पुलिस ने बताया है कि किसानों के भारत बंद आह्वान को देखते हुए ग्रेटर नोएडा तथा गौतमबुद्धनगर से दिल्ली सीमा लगने वाले सभी बॉर्डरों पर चेंकिग होगी.

Noida Traffic Advisory Update: संयुक्त किसान और किसान मजदूर मोर्चा ने एकजुट होकर 16 फरवरी को भारत बंद का आह्वान किया है. किसानों के भारत बंद के आह्वान को लेकर नोएडा पुलिस अलर्ट है. गौतम बौद्ध नगर पुलिस ने कहा कि शुक्रवार को किसान संघों द्वारा बुलाए गए भारत बंद के मद्देनजर जिले भर में सीआरपीसी की धारा 144 के तहत प्रतिबंध लागू किया जाएगा, जिसमें अनधिकृत सार्वजनिक सभाओं पर प्रतिबंध भी शामिल है.

वहीं नोएडा पुलिस ने दिल्ली जाने वाले और राजधानी दिल्ली से वापस आने वाले यात्रियों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की है. वहीं नोएडा पुलिस ने लोगों से आवाजाही के लिए अधिक से अधिक मेट्रो का इस्तेमाल करने की अपील की है. वहीं पुलिस ने सर्वसाधारण को सूचित करते हुए बताया है कि 16 फरवरी को किसानों के भारत बंद आह्वान को देखते हुए ग्रेटर नोएडा तथा गौतमबुद्धनगर से दिल्ली सीमा लगने वाले सभी बॉर्डरों पर बैरियर लगाकर दिल्ली पुलिस एवं गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा सघन चैकिंग की जायेगी. जिस कारण गौतमबुद्धनगर से दिल्ली बॉर्डर लगने वाले मार्गों पर यातायात दबाव बढ़ने की स्थिति में आवश्यकतानुसार यातायात का डायवर्जन किया जायेगा. वहीं यातायात असुविधा उत्पन्न होने पर यातायात हेल्प लाइन नम्बर 9971009001 पर संपर्क कर सकते है.

जानें क्या है गौतमबुद्ध नगर  पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी

1- 130 मीटर रोड से डिपो गोलचक्कर होकर परीचौक की ओर जाने वाले वाहन सुपरटेक गोलचक्कर से होण्डा सीएल चौक से पी-03 गोलचक्कर, आईएफएस विला गोलचक्कर होकर गंतव्य को जा सकेगा.

2- सूरजपुर से परीचौक की ओर जाने वाले वाहन एलजी गोलचक्कर से नॉलेज पार्क होकर एक्सपोमार्ट गोलचक्कर से गंतव्य को जा सकेगा.

3- नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे से परीचौक होकर जाने वाले वाहन हिन्डन कट/गलगोटिया कट से नॉलेज पार्क/एक्सपोमार्ट गोलचक्कर से गंतव्य को जा सकेगा.

4- कासना से परीचौक होकर सूरजपुर की ओर जाने वाले वाहन होण्डा सीएल चौक से सुपरटेक गोलचक्कर होकर 130 मीटर रोड से होते हुए गंतव्य को जा सकेगा.

5- चिल्ला बॉर्डर से दिल्ली जाने वाले वाहन सैक्टर 14ए फ्लाई ओवर से गोलचक्कर चौक सैक्टर 15 होकर संदीप पेपर मिल चौक, झुण्डपुरा चौक से गंतव्य को जा सकेगा.

6- डीएनडी बॉर्डर से दिल्ली जाने वाले वाहन फिल्मसिटी फ्लाई ओवर से सैक्टर 18 होकर एलीवेटेड का प्रयोग कर गंतव्य को जा सकेगा.

7- कालिन्दी बॉर्डर से दिल्ली जाने वाले वाहन महामाया फ्लाई ओवर से सैक्टर 37 होकर गंतव्य को जा सकेगा.

8- यमुना एक्सप्रेस-वे का प्रयोग कर दिल्ली जाने वाला यातायात जेवर टोल से खुर्जा की ओर उतरकर जहांगीरपुर होकर गंतव्य को जा सकेगा.

9- पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे से उतरकर सिरसा, परीचौक होकर दिल्ली जाने वाला यातायात सिरसा पर न उतरकर दादरी, डासना होकर गंतव्य को जा सकेगा.

10- आपातकालीन वाहनों को डायवर्जन के दौरान सुरक्षित गंतव्य की ओर भेजा जायेगा.

Gramin Bharat Bandh 2024: पश्चिमी यूपी में भी दिखेगा 'ग्रामीण भारत बंद' का असर, BKU ने कसी कमर, किसानों से की ये अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'UP चुनाव में होगी हार, नई- नई ड्रामेबाजी से...', सपा-कांग्रेस पर रवि किशन ने बोला हमला
'UP चुनाव में होगी हार, नई- नई ड्रामेबाजी से...', सपा-कांग्रेस पर रवि किशन ने बोला हमला
आगरा में पक्षी प्रेम की अनोखी कहानी, लापता तोता 'माऊ' को ढूंढने वाले को मिलेगा 50 हजार का इनाम
आगरा में पक्षी प्रेम की अनोखी कहानी, लापता तोता 'माऊ' को ढूंढने वाले को मिलेगा 50 हजार का इनाम
सोनम वांगचुक का अनशन को भ्रमजाल का हिस्सा? केशव प्रसाद मौर्य बोले- जनता भ्रम में नहीं आएगी
सोनम वांगचुक का अनशन को भ्रमजाल का हिस्सा? केशव प्रसाद मौर्य बोले- जनता भ्रम में नहीं आएगी
गोरखपुर यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर बने रवि किशन, पहली क्लास में सिखाया संघर्ष का मंत्र
गोरखपुर यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर बने रवि किशन, पहली क्लास में सिखाया संघर्ष का मंत्र

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कन्हैया कुमार
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Thief Caught in Train: कुछ नहीं आज दिन खराब था... चलती ट्रेन में चोरी कर रहे चोर को यात्रियों ने विंडो पर ही दिया टांग, वीडियो वायरल
कुछ नहीं आज दिन खराब था... चलती ट्रेन में चोरी कर रहे चोर को यात्रियों ने विंडो पर ही दिया टांग, वीडियो वायरल
Embed widget