एक्सप्लोरर

नोएडा पुलिस ने 8 बांग्लादेशी नागरिकों को किया गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज भी बरामद

नोएडा थाना सेक्टर 39 पुलिस ने 8 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया.आरोपियों को पिलर नंबर 82, सलारपुर दादरी रोड से गिरफ्तार किया गया.

Noida News:  दिल्ली-एनसीआर में लगातार अवैध रूप से भारत में रह रहे बांग्लादेशियों के खिलाफ सर्च अभियान चलाया जा रहा है. इसी के तहत दिल्ली, गाजियाबाद और नोएडा पुलिस अपने-अपने इलाके में लगातार छानबीन कर रही है. इस सर्च अभियान में अब तक कई बांग्लादेशी नागरिकों को अवैध रूप से रहने के आरोप में गिरफ्तार किया जा चुका है.

इसी कड़ी में नोएडा थाना सेक्टर 39 पुलिस ने गुरुवार को लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 8 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया.

गिरफ्तार लोगों की पहचान मोहम्मद फखरु‌द्दीन उर्फ रोनी (20), रिहान (22), मोहम्मद मौमीन (23), मोहम्मद कामरूल (18), मोहम्मद क्य्यूम उर्फ रिपोन (24), रविउल इस्लाम, (24), राशिल (19) और सोहेल राणा (20) के रूप में हुई है.

इन आरोपियों को पिलर नंबर 82, सलारपुर दादरी रोड से गिरफ्तार किया गया. आरोपियों के कब्जे से 6 फर्जी आधार कार्ड और एक फर्जी पैन कार्ड बरामद किया गया है. पुलिस ने इनके खिलाफ धारा 336(3)/340(2) बीएनएस और 14(ए) विदेशी एक्ट में मामला दर्ज किया है.

यह कार्रवाई बांग्लादेशी नागरिकों के फर्जी दस्तावेजों के साथ पहचान के गंभीर मामलों में कड़ी निगरानी और सतर्कता का परिणाम है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

संभल हिंसा के संदिग्ध की तस्वीर वाले पोस्टर सार्वजनिक स्थानों पर लगाए, कुछ संदिग्धों की पहचान बाकी

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, लगातार इस तरीके का अभियान चलाकर गौतमबुद्ध नगर जिले के अलग-अलग हिस्सों में अवैध रूप से रहने वाले बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान की जा रही है और उन्हें गिरफ्तार कर वापस भेजने की तैयारी भी की जा रही है.

पुलिस के मुताबिक, कई ऐसे अवैध रूप से भारत में आए बांग्लादेशी हैं, जो यहां पर अपना आधार कार्ड बनवाकर अलग-अलग हिस्सों में रहकर काम कर रहे हैं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केदारनाथ यात्रा पर बारिश की मार, बोल्डर गिरने से 6 घंटे रुका पैदल मार्ग
केदारनाथ यात्रा पर बारिश की मार, बोल्डर गिरने से 6 घंटे रुका पैदल मार्ग
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप 'आत्महत्या के लिए उकसाना' नहीं
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप 'आत्महत्या के लिए उकसाना' नहीं
आजमगढ़ के युवक की रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत, परिजनों ने एजेंट के लिए फांसी की मांग की
आजमगढ़ के युवक की रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत, परिजनों ने एजेंट के लिए फांसी की मांग की
मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी
मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget