एक्सप्लोरर

नोएडा में पुलिस के हत्थे चढ़े साइबर ठग, फर्जी खाता खुलवाकर ऐसे करते थे साइबर फ्राड

नोएडा पुलिस ने दो शातिर ठगों को पकड़ा है. ये नेपाल से लोगों को काम के बहाने लाते थे और उनके दस्तावेज से फर्जी खाता खुलवाते थे.

नोएडा: नोएडा थाना 49 पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर फ्रॉड करने वाली महिला समेत तीन साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है. यह गिरोह फर्जी दस्तावेज लगाकर अलग-अलग बैंकों में फर्जी अकाउंट खोला करता था और एकाउंट खुलने के बाद हैकरों के साथ मिलकर इन एकाउंट में मासूम लोगों को ऑनलाइन ठगी का शिकार बना कर उन रूपयों को फर्जी अकाउंट में ट्रांसफर किया करते थे. इस गिरोह के एक महिला समेत तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

ठगों में महिला शामिल

पुलिस की गिरफ्त में आये महिला समेत दो लोग बेहद शातिर साइबर ठग हैं. यह लोग पहले नेपाल से मासूम गरीब लोगों को नौकरी दिलाने के नाम पर बुलाया करते थे और उनके दस्तावेजों को ले लिया करते थे, फिर उसके बाद उन्हीं दस्तावेजों से यह अलग-अलग शहर में फर्जी बैंक अकाउंट खुलवा कर मासूम लोगों के साथ ऑनलाइन ठगी की वारदात को अंजाम दिया करते. वहीं, मासूम लोगों को ठगने के बाद फर्जी खातों में उनसे पैसा ट्रांसफर कराया करते थे.

फर्जी दस्तावेज हुये बरामद

इनके पास से संबंधित पांच दस्तावेज, 18 फर्जी आधार कार्ड, 18 फर्जी पैन कार्ड , 21 चेक बुक, 7 पासपोर्ट, 2 घरेलू गैस कार्ड, 07 दिल्ली मैट्रो ट्रेवलिंग कार्ड, 4 एटीएम कार्ड, दो भारतीय वोटर आईडी कार्ड, 3 नेपाली नागरिकता प्रमाण पत्र, 2 पास बुक, 03 डायरी , 07 रजिस्टर, 01 लैपटाप, 01मोहर, 01 टाटा फोटान डोंगल, 01 हार्ड डिस्क 500 जीबी, नेपाली करेन्सी कुल 120 रुपये, कम्बोडिया करेन्सी कुल 21500, भारतीय रुपये कुल 14000 हजार, 19 सिम कवर, 03 नये सिम कार्ड , 01 नेपाली सिम कार्ड , 11 मोबाईल फोन, 25 पासपोर्ट साईज फोटो व अन्य कई प्रकार के दस्तावेज के साथ गिरफ्तार किया गया.

काम के बहाने नेपाल से लाते थे

अभियुक्तों द्वारा नेपाल से भोले भाले गरीब लोगों को म्यूजिक कन्सर्ट या किसी अन्य काम के बहाने लाकर, इनके खाने पीने का खर्चा स्वयं उठाते थे तथा इनके फर्जी कागजात, सिम व इनके खाते खुलवाकर इनको कुछ पैसे देकर वापस नेपाल भेज देते थे और सभी दस्तावेज मय सिम कार्ड के अन्य साथियों जो मुंबई आदि स्थानों पर रहते हैं, की मदद से लोगों के खाते हैक करके रुपयों को इन फर्जी खातों में ट्रान्सफर कर देते थे और एटीएम व नेट बैकिंग के माध्यम से खातों से निकाल लेते हैं.

ये भी पढ़ें.

अजीम मंसूरी के लिये गाजियाबाद से आया रेहाना का रिश्ता, परिवार वालों को उम्मीद रिश्ता होगा कबूल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget