एक्सप्लोरर

नोएडा में कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस-प्रशासन की बैठक, रूट प्लान हुआ तैयार

Kanwar Yatra 2025: डीसीपी ट्रैफिक लखन सिंह यादव के मुताबिक, यात्रा के लिए रूट भी तय कर दिए गए हैं. एनएच-24, मयूर विहार, कालिंदी कुंज और चिल्ला बॉर्डर जैसे अहम बिंदुओं को चिन्हित किया गया है.

Noida News: गौतमबुद्ध नगर में पुलिस प्रशासन ने आगामी कांवड़ यात्रा को लेकर कमर कस ली है. इस यात्रा को सकुशल संपन्न करवाने के लिए एक तरफ पूरे जिले के अलग-अलग जोन में पीस कमेटी की बैठक हो रही है और साथ ही इसके लिए रूट प्लान भी तैयार किया गया है. यात्रा के दौरान सुरक्षा, यातायात और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस-प्रशासन ने व्यापक तैयारियां भी शुरू कर दी हैं. इसी क्रम में गौतमबुद्ध नगर के डीसीपी ट्रैफिक ने गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट समेत अन्य जिलों के अधिकारियों के साथ एक अहम बैठक भी की है.

बैठक में रूट प्लान से लेकर सुरक्षा व्यवस्था तक की रूपरेखा तय की गई. गौतमबुद्ध नगर में कांवड़ यात्रा के दौरान जिले में करीब 1,500 पुलिसकर्मी सुरक्षा और निगरानी के लिए तैनात किए जाएंगे. इसके अलावा, रूटों पर सफाई व्यवस्था, मेडिकल सुविधा, पानी की व्यवस्था, रात्रि विश्राम स्थल और दिशा-निर्देश से संबंधित बोर्ड भी लगाए जाएंगे, ताकि कांवड़ यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो.

डीसीपी ट्रैफिक लखन सिंह यादव के मुताबिक, यात्रा के लिए रूट भी तय कर दिए गए हैं. एनएच-24, मयूर विहार, कालिंदी कुंज और चिल्ला बॉर्डर जैसे अहम बिंदुओं को चिन्हित किया गया है, जहां से कांवड़ यात्री दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा की सीमाओं से होकर गुजरते हैं. इन रूटों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी. चिल्ला बॉर्डर को इस बार सबसे अहम माना जा रहा है क्योंकि दिल्ली से लगते इस बॉर्डर से भारी संख्या में कांवड़ यात्रियों का आना-जाना होता है. ऐसे में यहां अतिरिक्त सुरक्षा बल, बैरिकेडिंग और ट्रैफिक डायवर्जन की योजना बनाई गई है.

डीसीपी ट्रैफिक लखन सिंह यादव ने बताया कि कांवड़ यात्रा श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ी है, इसलिए प्रशासन का प्रयास है कि यात्रा के दौरान कोई अव्यवस्था या असुविधा न हो. यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए सभी जरूरी उपाय किए जा रहे हैं. ट्रैफिक पुलिस, स्थानीय थाना पुलिस और स्वयंसेवकों की सहायता से व्यवस्था को बेहतर बनाया जाएगा. इसके अलावा, नोएडा ट्रैफिक पुलिस सोशल मीडिया और पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम के माध्यम से जनता को मार्ग परिवर्तनों और ट्रैफिक अपडेट्स की जानकारी देती रहेगी.

CM योगी के D कंपनी वाले बयान पर अखिलेश ने फिर घेरा, कहा- Delhi, Deputy दोनों से डरते हैं ये...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत
मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत
बाराबंकी: CNG पंप पर लाइन को लेकर बवाल, दरोगा पर मारपीट का आरोप
बाराबंकी: CNG पंप पर लाइन को लेकर बवाल, दरोगा पर मारपीट का आरोप
सपा के गढ़ में गरजे CM योगी, 'अब यूपी में सब कुछ चंगा है'
सपा के गढ़ में गरजे CM योगी, 'अब यूपी में सब कुछ चंगा है'
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
Embed widget