एक्सप्लोरर

पाकिस्तान से जुड़े आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश, जीशान अली समेत अल कायदा के 4 आतंकी गिरफ्तार

Noida News: गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों में से दो गुजरात, एक दिल्ली और एक नोएडा से पकड़ा गया है. इन सभी की पहचान अल-कायदा इन इंडियन सब कॉन्टिनेंट के सक्रिय सदस्य के रूप में हुई है.

गुजरात ATS ने एक अंतरराष्ट्रीय आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए अल-कायदा से जुड़े चार आतंकियों को गिरफ्तार किया है. यह मॉड्यूल पाकिस्तान से संचालित हो रहा था और इंस्टाग्राम के माध्यम से भारत में अपनी जड़ें फैला रहा था.

गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों में से दो गुजरात, एक दिल्ली और एक नोएडा से पकड़ा गया है. इन सभी की पहचान अल-कायदा इन इंडियन सब कॉन्टिनेंट के सक्रिय सदस्य के रूप में हुई है. नोएडा से गिरफ्तार किए गए आतंकी की पहचान जीशान अली के रूप में हुई है, जो मूल रूप से मेरठ गांव का निवासी है.

गुजरात ATS ने नोएडा पहुंचकर जीशान को हिरासत में लिया

स्थानीय लोगों के अनुसार वह पिछले एक महीने से इलाके की एक दुकान के पास किराए पर रह रहा था और घंटों वहीं बैठा रहता था. दोपहर करीब 1:30 बजे गुजरात ATS ने नोएडा पहुंचकर जीशान को हिरासत में लिया और पूछताछ के लिए गुजरात ले गई.

फैक, जीशान, सैफुल्लाह और फरदीन पर यूएपीए की धारा 13, 18, 38, 39 और बीएनएस की धारा 113, 152, 196 व 68 के तहत गंभीर आपराधिक धाराएं लगाई गई हैं. सैफुल्लाह और फरदीन को अदालत में पेश कर 14 दिन की रिमांड पर भेजा गया है, जबकि बाकी दो आरोपियों को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा.

ऑपरेशन सिंदूर से जुड़े कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी हुए बरामद

फरदीन के पास से ऑपरेशन सिंदूर से जुड़े कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी बरामद हुए हैं, जिससे आतंकियों की भविष्य की साजिशों का खुलासा हो सकता है. ATS इस मामले में फंडिंग नेटवर्क, अन्य संभावित सहयोगियों और डिजिटल माध्यम से युवाओं को गुमराह करने के तरीकों की गहराई से जांच कर रही है.

मॉड्यूल का मास्टरमाइंड दिल्ली निवासी मोहम्मद फैक था

यह कार्रवाई देश की सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक बड़ी सफलता मानी जा रही है, जिसने सोशल मीडिया के माध्यम से फैल रहे आतंक के जाल को समय रहते रोक दिया. गुजरात ATS के डीआईजी सुनील जोशी ने बताया कि इस मॉड्यूल का मास्टरमाइंड दिल्ली निवासी मोहम्मद फैक था, जो पाकिस्तान के इंस्टाग्राम हैंडलर के संपर्क में था.

इंस्टाग्राम के जरिए ग्रुप बनाकर करते थे काम

यह आतंकी नेटवर्क इंस्टाग्राम के जरिए ग्रुप बनाकर युवाओं को कट्टरपंथी विचारधारा की ओर मोड़ने का काम कर रहा था. तलाशी के दौरान तलवारें, अल-कायदा से जुड़ी आपत्तिजनक सामग्री और आतंकी गतिविधियों से संबंधित दस्तावेज जब्त किए गए हैं.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बहुजन समाज को आकाश आनंद से बहुत उम्मीद', भतीजे को लेकर बोलीं मायावती
'बहुजन समाज को आकाश आनंद से बहुत उम्मीद', भतीजे को लेकर बोलीं मायावती
शिवा शर्मा हत्याकांड: आत्मसमर्पण की तैयारी में श्रद्धा दुबे, कोर्ट में डाली सरेंडर की अर्जी
आत्मसमर्पण की तैयारी में श्रद्धा दुबे, कोर्ट में डाली सरेंडर की अर्जी
'मुझ पर नींबू फेंका, मैंने शर्बत बना दिया', Gen-Z को लेकर बोले रवि किशन
'मुझ पर नींबू फेंका, मैंने शर्बत बना दिया', Gen-Z को लेकर बोले रवि किशन
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्य केस में SIT की जांच शुरू, बरेली पहुंची टीम
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्य केस में SIT की जांच शुरू, बरेली पहुंची टीम

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget