एक्सप्लोरर

आग बुझाने के लिए फायर कर्मियों को नहीं डालनी पड़ेगी जोखिम में जान, नोएडा फायर डिपार्टमेंट ने किया ये कमाल

Fire Alert: नोएडा फायर डिपार्टमेंट ने एक हाईटेक रोबो का बुधवार को परीक्षण किया. इस रोबो के जरिए हाईराइज सोसाइटियों और इंडस्ट्रियों में लगी आग पर काबू पाने में काफी सहायता मिलेगी.

Noida News: आने वाले कुछ दिनों में गर्मी का मौसम शुरू होने वाला है और गर्मी के सीजन में आग लगने की घटनाएं तेजी से बढ़ने लगती हैं. आगजनी की इस समस्या को देखते हुए नोएडा फायर डिपार्टमेंट एक अलग तरीके के प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है. नोएडा में आगजनी की घटना से निपटने के लिए नोएडा फायर डिपार्टमेंट ने एक हाईटेक रोबो का बुधवार को परीक्षण किया. इस रोबो के जरिए हाईराइज सोसाइटियों और इंडस्ट्रियों में लगी आग पर काबू पाने में काफी सहायता मिलेगी.

कई बार देखने को मिला है कि आग के काफी भीषण होने के चलते फायर कर्मियों का उनके पास तक पहुंच पाना संभव नहीं होता है. ऐसे में अगर एक हाईटेक रोबोट आग के पास तक पहुंच कर उस पर काबू पाएगा तो आग बुझाने में काफी आसानी होगी. बुधवार को नोएडा के सेक्टर 2 फायर स्टेशन पर रोबोट सिस्टम से तैयार की गई मशीन का डेमो किया गया, जिसमें यह देखा गया कि इस मशीन में कई खूबियां हैं, जो आग पर काबू पाने में काफी सहायक होंगी.

एडवांस टेक्नोलॉजी से लैस है मशीन 
इस हाईटेक रोबो के बारे में बताया गया कि, यह मशीन एडवांस टेक्नोलॉजी से लैस है, जो 360 डिग्री तक घूम सकती है और 100 मीटर से आगे तक पानी की बौछार के साथ स्मॉग भी छोड़ती है. सीएफओ प्रदीप चौबे ने बताया कि नोएडा में बहुत ऊंची-ऊंची इमारतों के साथ बहुत सारी केमिकल इंडस्ट्री भी है. कुछ ऐसी छोटी जगह भी होती है, जहां आग लग जाती है, तो वहां तक फायर ब्रिगेड के कर्मचारी नहीं पहुंच पाते. इस हाईटेक रोबो की वजह से हम लोग आसानी से शॉर्ट सर्किट की जगह पर जाकर आग पर काबू पा सकते हैं. यानी कि कहा जा सकता है कि अब जोखिम वाली जगहों पर पहुंच कर रोबो आग बुझाने का काम करेंगे.

ये भी पढ़ें: Noida Airport: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सितंबर से शुरू हो जाएगी सेवाएं, जेवर में बनेगा एयर कार्गो हब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'UP के लोगों का अपमान कर रहे अखिलेश', दिल्ली प्रोटेस्ट पर BJP का बड़ा आरोप
'UP के लोगों का अपमान कर रहे अखिलेश', दिल्ली प्रोटेस्ट पर BJP का बड़ा आरोप
UP के 9.18 लाख किसानों को 483 करोड़ की मदद देंगे CM योगी, सोमवार को जारी होगी राशि
UP के 9.18 लाख किसानों को 483 करोड़ की मदद देंगे CM योगी, सोमवार को जारी होगी राशि
UP में BJP को बड़ा झटका, 2 बार के सांसद धर्मेंद्र कश्यप सपा में शामिल
UP में BJP को बड़ा झटका, 2 बार के सांसद धर्मेंद्र कश्यप सपा में शामिल
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget