एक्सप्लोरर

Noida Crime: 14 मई को हुए गुल्लू हत्याकांड मामले में दो गिरफ्तार, एक आरोपी फरार

UP Crime: पुलिस ने भंगेल में गुल्लू हत्याकांड का खुलासा करते हुए दो हत्यारों को गिरफ्तार किया है. वही एक हत्यारा अभी फरार है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है.

Noida News: नोएडा के थाना फेज 2 (Phase-2) में पुलिस ने 14 मई को भंगेल (Bhangel) में हुए गुल्लू हत्याकांड (Gullu Murder Case) का खुलासा करते हुए दो हत्यारों को गिरफ्तार किया है, वहीं एक हत्यारा अभी फरार है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है. आरोपियों ने बाइक टक्कर के बाद हुई मामूली कहासुनी में गुल्लू त्यागी की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी थी, फिलहाल पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

क्या है पूरा मामला?

दोनों आरोपियों ने एक अन्य आरोपी के साथ मिलकर गुल्लू को पत्थर से मारकर हत्या कर दी थी, दरअसल 14 मई की रात को गुल्लू त्यागी भंगेल में रास्ते से गुजर रहा था तभी सामने से आ रही बाइक का हैंडल गुल्लू के हाथ से टकरा गया, जिसके बाद गुल्लू और बाइक पर सवार तीनों आरोपी विवेक, मोहित और सुनील गिरी से गुल्लू की बहस हो गई.इसी दौरान तीनो ने पास में रखे पत्थर को उठाकर गुल्लू त्यागी के सर पर हमला कर दिया. जिससे गुल्लू त्यागी लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया, आनन-फानन में पहुंची पुलिस ने गुल्लू को नजदीक के एक अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

Firozabad News: अपनी ही सरकार के फैसले के विरोध में उतरे BJP नेता, अवैध कब्जे पर चल रहे बुलडोजर का किया विरोध

तीन में से दो आरोपी गिरफ्तार

घटना के बाद मृतक गुल्लू त्यागी के पिता ने तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था, जिसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है वही एक आरोपी फरार है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है. घटना की जानकारी देते हुए सेंट्रल गौतम बुद्ध नगर के एडिशनल डीसीपी इलामारन ने बताया कि सीसीटीवी के आधार पर हमें आरोपियों के बाइक का नंबर मिल गया था, जिसके बाद ट्रेस करके हमने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

आरोपियों ने पूछताछ में बताया है कि उनके बाइक का हैंडल गुल्लू त्यागी के हाथ से लग गया था, जिससे उनकी गुल्लू त्यागी से बहस हो गई थी. इसी कारण तीनों ने मिलकर पास में पड़े पत्थर से गुल्लू पर हमला कर दिया था, एडिशनल डीसीपी इलामरन ने आगे बताया कि फिलहाल दो आरोपी विवेक और सुमित को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं एक अन्य आरोपी फरार है जिसको जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Hamirpur News: हमीरपुर में जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, दर्जनों दुकानों के बाहर से हटा अतिक्रमण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सपा सांसद अवधेश प्रसाद बोले- 'जनता के हक में होगा सपा का PDA प्रणपत्र'
सपा सांसद अवधेश प्रसाद बोले- 'जनता के हक में होगा सपा का PDA प्रणपत्र'
उत्तराखंड के नए राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने ली शपथ, CM धामी ने दी बधाई
उत्तराखंड के नए राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने ली शपथ, CM धामी ने दी बधाई
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
'रावण दहन के साथ संकल्प लें कि..', CM योगी ने लिखी पाती, दिया ये संदेश
'रावण दहन के साथ संकल्प लें कि..', CM योगी ने लिखी पाती, दिया ये संदेश

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
कार की रोशनी हो गई है कम? इन आसान तरीकों से चमकाएं हेडलाइट
कार की रोशनी हो गई है कम? इन आसान तरीकों से चमकाएं हेडलाइट
Embed widget