एक्सप्लोरर

नोएडा में भूकंप का सायरन बजने पर भगदड़! 5 स्थानों पर मॉक ड्रिल कर लोगों को किया जागरूक

UP News: उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर में भूकंप जैसी आपदा से निपटने के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया. इसका मकसद भूकंप जैसी स्थिति में लोगों को जागरूक करना था.

उत्तर प्रदेश का गौतमबुद्ध नगर जिला जो कि सिस्मिक जोन-4 में आता है और भूकंप की दृष्टि से अति संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है. गौतमबुद्ध नगर में बड़े स्तर पर भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया. इस अभ्यास का उद्देश्य न केवल आपदा प्रबंधन तंत्र की तैयारियों की जांच करना था, बल्कि आमजन को जागरूक करना भी था.

जिला प्रशासन, पुलिस, एनडीआरएफ, सीआईएसएफ, बीएसएफ, स्वास्थ्य विभाग, रेडक्रॉस और फायर डिपार्टमेंट की संयुक्त टीमों ने पांच स्थानों पर मॉक ड्रिल में भाग लिया. यह आयोजन जिम्स आयुर्विज्ञान संस्थान ग्रेटर नोएडा, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया प्रा. लि., सावित्रीबाई फुले बालिका इंटर कॉलेज, WHO टाउनशिप गुरजिंदर विहार और विकास भवन सूरजपुर में किया गया.

भूकंप का सायरन बजने पर भगदड़

ग्रेटर नोएडा स्थित एलजी कंपनी में जैसे ही भूकंप की सूचना का सायरन बजा, कंपनी परिसर में भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई. हालांकि यह एक मॉक ड्रिल का हिस्सा था, लेकिन दृश्य बिल्कुल वास्तविक आपदा जैसा प्रतीत हुआ. मौके पर पुलिस बल, फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस और आपातकालीन सेवा दल तेजी से पहुंचे और आपदा स्थिति से निपटने का अभ्यास किया.

इस दौरान डीएम मेधा रूपम स्वयं मौके पर उपस्थित रहीं और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया. उन्होंने आपदा से निपटने के लिए कर्मचारियों, बचाव दल और आम लोगों की प्रतिक्रिया को करीब से देखा.

मॉकड्रिल का उद्देश्य लोगों का जागरूक करना

नोडल अधिकारी आपदा प्रबंधन ने बताया कि मॉक ड्रिल का उद्देश्य केवल सरकारी विभागों की तैयारियों का मूल्यांकन करना नहीं है, बल्कि आम जनता को यह भी सिखाना है कि आपदा के समय घबराएं नहीं, बल्कि सतर्कता और समझदारी से हालात का सामना करें. इस अभ्यास में स्कूली बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिससे उन्हें भी प्रारंभिक स्तर पर आपदा से निपटने का व्यवहारिक अनुभव मिला.

गौतमबुद्ध नगर जैसे संवेदनशील क्षेत्र में इस प्रकार की मॉक ड्रिल न केवल प्रशासन की तत्परता को दर्शाती है, बल्कि यह एक जरूरी पहल भी है जो भविष्य की किसी भी अनहोनी से बचाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है. इस तरह के अभ्यास जनता में विश्वास पैदा करते हैं और एक संगठित आपदा प्रतिक्रिया प्रणाली की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केदारनाथ यात्रा पर बारिश की मार, बोल्डर गिरने से 6 घंटे रुका पैदल मार्ग
केदारनाथ यात्रा पर बारिश की मार, बोल्डर गिरने से 6 घंटे रुका पैदल मार्ग
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप 'आत्महत्या के लिए उकसाना' नहीं
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप 'आत्महत्या के लिए उकसाना' नहीं
आजमगढ़ के युवक की रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत, परिजनों ने एजेंट के लिए फांसी की मांग की
आजमगढ़ के युवक की रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत, परिजनों ने एजेंट के लिए फांसी की मांग की
मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी
मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget