एक्सप्लोरर

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सुरक्षा हुई हाईटेक, अब बिना अनुमति कोई नहीं कर सकेगा प्रवेश

Noida International Airport News: एयरपोर्ट प्रशासन ने क्रैश रेटेड बॉलार्ड सिस्टम को सक्रिय कर दिया है, जो किसी संदिग्ध वाहन को कुछ ही सेकंड में रोकने या नष्ट करने की क्षमता रखता है.

उत्तर प्रदेश के जेवर में बन रहा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट अब देश के सबसे सुरक्षित हवाई अड्डों में गिना जाएगा. यहां अब अत्याधुनिक सुरक्षा तकनीक लगा दी गई है, जिससे बिना अनुमति किसी भी वाहन या व्यक्ति का अंदर प्रवेश करना लगभग नामुमकिन हो गया है. एयरपोर्ट प्रशासन ने क्रैश रेटेड बॉलार्ड सिस्टम को सक्रिय कर दिया है, जो किसी संदिग्ध वाहन को कुछ ही सेकंड में रोकने या नष्ट करने की क्षमता रखता है.

जानकारी के मुताबिक, एयरपोर्ट के पूर्वी और पश्चिमी दोनों प्रवेश द्वारों पर यह हाईटेक सुरक्षा प्रणाली लगाई गई है. इससे यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि कोई भी अनधिकृत व्यक्ति या वाहन परिसर में दाखिल न हो पाए. यह पूरी व्यवस्था अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मानकों के अनुसार तैयार की गई है.

सुरक्षा की जिम्मेदारी सीआईएसएफ (CISF) को दी गई है. फिलहाल 120 जवानों की तैनाती की गई है और एयरपोर्ट के शुरू होते ही यह संख्या बढ़ाकर 1047 जवानों तक कर दी जाएगी. ये जवान पूरे एयरपोर्ट परिसर की सुरक्षा पर नजर रखेंगे. इसके लिए 350 से ज्यादा CCTV कैमरे और AI तकनीक से लैस हाई रेजोल्यूशन कैमरे लगाए गए हैं, जो हर गतिविधि पर लगातार नजर रखेंगे.

क्रैश रेटेड बॉलार्ड सिस्टम सड़क के नीचे लगे मजबूत लोहे के खंभों से बना होता है. जब कोई वाहन बिना अनुमति प्रवेश की कोशिश करता है तो सेंसर और एआई कैमरे तुरंत सक्रिय होकर वाहन की पहचान करते हैं और संदिग्ध पाए जाने पर जमीन के अंदर दबे खंभे पलभर में ऊपर उठ जाते हैं और वाहन को रोक देते हैं.

एयरपोर्ट के गेटों पर टायर किलर और बूम बैरियर

इसके अलावा एयरपोर्ट के गेटों पर टायर किलर और बूम बैरियर भी लगाए गए हैं. अगर कोई जबरन अंदर घुसने की कोशिश करता है तो ये सिस्टम तुरंत सक्रिय होकर वाहन के टायर को पंचर कर देते हैं. यह पूरी प्रक्रिया कुछ ही सेकंड में होती है जिससे किसी भी हमले या घुसपैठ की कोशिश को पहले ही नाकाम किया जा सकता है 

फिलहाल अधिकारियों का कहना है कि यह सुरक्षा तंत्र रनवे से लगभग एक किलोमीटर पहले किसी भी खतरे को रोकने या निष्क्रिय करने में सक्षम सक्षम होगा. वहीं कर्मचारियों और यात्रियों की सुरक्षा के लिए टर्नस्टाइल सिस्टम भी लगाया गया है जो बिना वैध आईडी के किसी को प्रवेश नहीं करने देगा.

दिल्ली-एनसीआर का दूसरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है नोएडा एयरपोर्ट

गौरतलब है कि जेवर एयरपोर्ट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी परियोजना है और इसका निर्माण स्विट्जरलैंड की कंपनी ज्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल द्वारा किया जा रहा है. यह एयरपोर्ट दिल्ली-एनसीआर का दूसरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा होगा. आने वाले वर्षों में इसके तैयार होने से न सिर्फ दिल्ली-एनसीआर बल्कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश की कनेक्टिविटी और आर्थिक विकास में भी बड़ा इजाफा होगा. स्मार्ट टेक्नोलॉजी से लैस इस एयरपोर्ट में फेस रिकग्निशन एंट्री, ऑटोमेटेड बैग ड्रॉप, रीयल टाइम डेटा ट्रैकिंग और स्मार्ट कार्गो मैनेजमेंट सिस्टम जैसी आधुनिक सुविधाएं भी होंगी. यह एयरपोर्ट आने वाले समय में भारत की टेक्नोलॉजी आधारित सुरक्षा व्यवस्था का नया मॉडल बनेगा.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Uttarakhand Rain News: उत्तराखंड में बारिश का कहर, 58 सड़कें बंद, चारधाम यात्रा जारी; अगले 5 दिन भी राहत के आसार नहीं
उत्तराखंड में बारिश का कहर, 58 सड़कें बंद, चारधाम यात्रा जारी; अगले 5 दिन भी राहत के आसार नहीं
देहरादून में दर्दनाक हादसा, बारिश के तेज बहाव में बहा 6 साल का मासूम, पाइप में फंसने से मौत
देहरादून में दर्दनाक हादसा, बारिश के तेज बहाव में बहा 6 साल का मासूम, पाइप में फंसने से मौत
'स्वतंत्र देव सिंह ने कार्रवाई करने से रोका, दूसरे राज्य में भेज दें' UP में तैनात IAS ने सुनाई व्यथा
'स्वतंत्र देव सिंह ने कार्रवाई करने से रोका, दूसरे राज्य में भेज दें' UP में तैनात IAS ने सुनाई व्यथा
Dehradun Weather News: मूसलाधार बारिश से देहरादून बेहाल, सड़क बनी तालाब; कई वाहन फंसे, कल स्कूलों में छुट्टी, आंगनबाड़ी केंद्र बंद
मूसलाधार बारिश से देहरादून बेहाल, सड़क बनी तालाब; कई वाहन फंसे, कल स्कूलों में छुट्टी, आंगनबाड़ी केंद्र बंद

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
Sonam Wangchuk Health Update: सफदरगंज अस्पताल से सोनम वांगचुक का हेल्थ बुलेटिन जारी, अब कैसी है तबीयत? आया बड़ा अपडेट
सफदरगंज अस्पताल से सोनम वांगचुक का हेल्थ बुलेटिन जारी, अब कैसी है तबीयत? आया बड़ा अपडेट
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का बनाया सबसे बड़ा स्कोर
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
Embed widget