एक्सप्लोरर

Noida News: 14 साल के बेटे ने खाना मांगा, तो भड़क गया पिता, कमरे में बंद कर बेरहमी से पीटा, केस दर्ज

Noida News: बच्चे की मां ने बताया कि जब वो काम पर गई थी, तब पति घर पर था, इसी दौरान बेटे ने भूख लगने पर पिता से खाना मांगा, इस बात पर आरोपी पिता को बुरी तरह गुस्सा आ गया.

Noida News: यूपी के गौतमबुद्ध नगर जनपद से हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां खाना मांगने पर एक पिता ने अपने 14 साल के बेटे चेतन की बेरहमी से पिटाई की. पिता ने बेटे को किसी धारदार चीज़ से भी मारा, जिससे उसे गहरी चोटें आई हैं. बुरी तरह घायल बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस ने मां की तहरीर पर आरोपी पिता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. 

नोए़डा एक्सप्रेस वे थाना क्षेत्र के वाजिदपुर गाव में रहने वाला वीरेंद्र यहां अपनी पत्नी संगीता के साथ रहता है. दोनों मजदूरी का काम करते हैं. उनका एक 14 साल का बेटा भी  है. पीड़ित बच्चे की मां ने बताया कि जब वो काम के लिए घर से बाहर गई थी तो उसका पति घर पर ही मौजूद था. इसी दौरान उसके बेटे ने अपने पिता से भूख लगने की बात कही और खाना मांगा, लेकिन इसी बात पर वीरेंद्र को गुस्सा आ गया और उसने बेटे को कमरे में बंद करके पिटाई शुरू कर दी. आरोपी पिता ने उसे इतनी बुरी तरह मारा कि वो गंभीर रूप से घायल हो गया. 

मां की शिकायत पर केस दर्ज

एक्सप्रेसवे की थाना प्रभारी सरिता मलिक ने बताया कि वाजिदपुर गांव निवासी वीरेंद्र की पत्नी संगीता ने रविवार रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके पति ने उसके 14 वर्षीय बेटे चेतन की पिटाई की तथा धारदार वस्तु से उस पर वार भी किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. थाना प्रभारी ने बताया कि चेतन को उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. 

उन्होंने बताया कि पीड़िता और उसका पति दोनों मजदूरी करते हैं. पीड़िता की शिकायत के अनुसार, जब वह काम पर बाहर गई थी, तब उसका पति घर पर था. इसी दौरान चेतन ने जब भूख लगने पर अपने पिता से खाना मांगा तो इस बात से आक्रोशित होकर वीरेंद्र ने उसे घर में बंद कर उसकी पिटाई की और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. 

ये भी पढ़ें- Manipur Violence: मणिपुर हिंसा को लेकर मायावती ने एक बार फिर उठाए विपक्षी दलों के रवैये पर सवाल, सरकार से की ये मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'समझौता नहीं, संघर्ष होगा...', छात्रों के मुद्दे पर अखिलेश यादव का मोदी सरकार पर बड़ा हमला
'समझौता नहीं, संघर्ष होगा...', छात्रों के मुद्दे पर अखिलेश यादव का मोदी सरकार पर बड़ा हमला
CM योगी के आरोपों पर सपा MLA फरीद महफूज किदवई का पलटवार, 'चार बार मिलने का समय मांगा लेकिन...'
CM योगी के आरोपों पर सपा MLA फरीद महफूज किदवई का पलटवार, 'चार बार मिलने का समय मांगा लेकिन...'
राम मंदिर ट्रस्ट को CEO के लिए आए 5,500 से ज्यादा आवेदन, जानें कब होगा नाम का ऐलान?
राम मंदिर ट्रस्ट को CEO के लिए आए 5,500 से ज्यादा आवेदन, जानें कब होगा नाम का ऐलान?
गोरखपुर में ढांचागत विकास की ऊंची उड़ान, CM योगी के नेतृत्व में बिछा फोरलेन का जाल
गोरखपुर में ढांचागत विकास की ऊंची उड़ान, CM योगी के नेतृत्व में बिछा फोरलेन का जाल

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
इस मुस्लिम इंफ्लुएंसर ने छोड़ी सोशल मीडिया की दुनिया, मुंबई छोड़ गांव में हुई शिफ्ट- खुद दी जानकारी
इस मुस्लिम इंफ्लुएंसर ने छोड़ी सोशल मीडिया की दुनिया, मुंबई छोड़ गांव में हुई शिफ्ट- खुद दी जानकारी
Embed widget