एक्सप्लोरर

पंजाब बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आया नोएडा प्रशासन, डीएम ने राहत सामग्री वाहन किया रवाना

Noida News: पंजाब में बाढ़ की पीड़ितों की मदद के लिए नोएडा प्रशासन ने आगे हाथ बढ़ाया है. मंगलवार को डीएम मेधा रूपम ने बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री भेजी है.

ग्रेटर नोएडा में पंजाब में आई विनाशकारी बाढ़ से जूझ रहे परिवारों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से आज एक महत्वपूर्ण मानवीय पहल की गई. जिसके तहत गौतमबुद्धनगर की जिलाधिकारी मेधा रूपम ने ग्रेटर नोएडा स्थित एक्सपो मार्ट परिसर से राहत सामग्री से भरे वाहन को हरी झंडी दिखाकर पंजाब के लिए रवाना किया.

यह राहत सामग्री जिला प्रशासन और नोएडा अपैरल एक्सपोर्ट क्लस्टर (NAEC) के संयुक्त प्रयासों से भेजी गई है. इस सहयोगात्मक पहल के तहत बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए 13,500 परिधान (Apparel), 1,500 मेडिकल किट, 500 दूध बॉक्स एवं अन्य आवश्यक सामग्री एकत्र की गई है.

पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री रवाना

इन सामग्रियों का उद्देश्य बाढ़ से प्रभावित लोगों की तत्काल जरूरतों को पूरा करना और उनके जीवन में थोड़ी राहत पहुंचाना है. इस अवसर पर जिलाधिकारी मेधा रूपम ने कहा नोएडा अपैरल एक्सपोर्ट क्लस्टर द्वारा किया गया यह प्रयास सामाजिक उत्तरदायित्व की एक मिसाल है. इस तरह की पहलें समाज को एकजुट करती हैं और यह दर्शाती हैं कि विपत्ति की घड़ी में हम एक-दूसरे के लिए खड़े हैं.

राहत सामग्री को रवाना करने के इस कार्यक्रम में कई प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे, जिनमें अपर जिलाधिकारी प्रशासन मंगलेश दुबे, नगर मजिस्ट्रेट विवेक भदोरिया, डिप्टी कलेक्टर दुर्गेश सिंह, और उपायुक्त उद्योग अनिल कुमार प्रमुख रूप से शामिल रहे.इसके साथ ही नोएडा अपैरल एक्सपोर्ट क्लस्टर के अध्यक्ष ललित ठुकराल भी कार्यक्रम में मौजूद रहे और उन्होंने राहत कार्यों के प्रति अपने संगठन की प्रतिबद्धता दोहराई. 

इस पहल से न केवल बाढ़ पीड़ितों को राहत मिलेगी, बल्कि यह संदेश भी जाएगा कि कठिन समय में पूरा देश एकजुट होकर खड़ा हो सकता है. नोएडा से भेजी गई यह सहायता पंजाब के प्रभावित इलाकों में लोगों की पीड़ा को कम करने में अहम भूमिका निभाएगी.  पंजाब में बाढ़ से हुई तबाही के बाद पीड़ितों के लिए देशभर से मदद भेजी जा रही हैं. 

 

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव बड़ी मछली', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर हिंदू धर्म सेना का दावा
'चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव बड़ी मछली', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर हिंदू धर्म सेना का दावा
गाजियाबाद में हॉर्न बजाने पर आरोपी ने गोली मारकर की हत्या, पुलिस के पैरों में गिरकर मांगा न्याय
गाजियाबाद में हॉर्न बजाने पर आरोपी ने गोली मारकर की हत्या, पुलिस के पैरों में गिरकर मांगा न्याय
'मुनाफाखोरी का नया नाम है एथेनॉल...जंग और जंक की बढ़ी समस्या', अखिलेश यादव का सरकार पर निशाना
'मुनाफाखोरी का नया नाम है एथेनॉल...जंग और जंक की बढ़ी समस्या', अखिलेश यादव का सरकार पर निशाना
'अखिलेश यादव न मुसलमान और न सनातन...', मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने बताई PDA की परिभाषा
'अखिलेश यादव न मुसलमान और न सनातन...', मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने बताई PDA की परिभाषा

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India-US Trade Deal: क्या भारत ने यूएस के साथ जल्दबाजी में डील से किया इनकार? दावे पर आया पीयूष गोयल का जवाब
क्या भारत ने यूएस के साथ जल्दबाजी में डील से किया इनकार? दावे पर आया पीयूष गोयल का जवाब
Veena Manvi: तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
क्या अब छिड़ने वाला है विश्व युद्ध? US के साथ ईरान के बढ़ते तनाव के बीच रूस ने तेहरान भेजा अपना ‘डूम्सडे’ प्लेन
क्या अब छिड़ेगा विश्व युद्ध? US-ईरान के बढ़ते तनाव के बीच रूस ने तेहरान भेजा अपना डूम्सडे प्लेन
नागालैंड में बड़ा धमाका! असम राइफल्स के काफिले के पास IED ब्लास्ट, एक जवान शहीद, 4 घायल
नागालैंड में बड़ा धमाका! असम राइफल्स के काफिले के पास IED ब्लास्ट, एक जवान शहीद, 4 घायल
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget