एक्सप्लोरर

Noida News: नोएडा में 40 फीसदी बढ़े खांसी और जुकाम के मरीज, H3N2 के लक्षण, जानें- कैसे करें बचाव?

H3N2 Influenza Virus: नोएडा में 3 सप्ताह में 3500 मरीजों पर अध्ययन किया गया. जिसमें से 660 मरीजों में करोना जैसे लक्षण पाए गए. विशेषज्ञ इसे तेजी से बढ़ रहे इन्फ्लूएंजा एच3एन2 से जोड़कर देख रहे हैं.

Noida News: नोएडा में बीते कुछ महीनों से खांसी और जुकाम के मामले करीब 40 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं. जिसको भी एक बार खांसी और जुखाम हो रहा है वह ठीक होने का नाम नहीं ले रहा. पहले यह बीमारी 3 से 4 दिन में दवाई के साथ ठीक हो जाती थी, लेकिन इस दौरान यह बीमारी लोगों के जी का जंजाल बन गई है. खांसी और जुकाम को लेकर डॉक्टर भी काफी ज्यादा हैरान और परेशान हैं. अस्पतालों में आने वाले हर पांचवें मरीज में इस तरीके के लक्षण दिखाई दे रहे हैं, टेस्ट किया जा रहा है तो पता चलता है कि लोग बीमार हैं और हालत बद से बदतर होती जा रही है.

नोएडा के स्वास्थ विभाग की ओर से पिछले 3 सप्ताह में जिले के 3500 मरीजों पर अध्ययन किया गया है. जिसमें से 660 मरीजों में करोना जैसे लक्षण पाए गए हैं. हालांकि एंटीजन जांच करने पर किसी भी मरीज में कोरोना की पुष्टि नहीं हुई है. अब विशेषज्ञ इसे तेजी से बढ़ रहे इन्फ्लूएंजा एच3एन2 से जोड़कर देख रहे हैं. कोरोना और इनफ्लुएंजा में काफी अंतर है. लेकिन फिर भी इन्फ्लूएंजा में बीमार हुए व्यक्ति का बुखार भले ही 3 दिन में ठीक हो जा रहा है, लेकिन उसे हुई खांसी और जुखाम तीन से चार हफ्तों में भी ठीक नहीं हो पा रहा है.

सीनियर फिजीशियन एंड डायबिटोलॉजिस्ट डॉ अमित कुमार ने  बताया कि इनफ्लुएंजा एच3एन2 और कोरोना में काफी अंतर है. सिमटम एक जैसे ही लगते हैं, लेकिन कोरोना एक साथ फैलने वाली बीमारी है, जबकि इनफ्लुएंजा एच3एन2 खांसी और जुखाम के चलते एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में पहुंचने वाली बीमारी है. उन्होंने बताया कि सबसे पहले तो यह वायरल फीवर की गिनती में आता है और वायरल फीवर को पहचानने और जानने में वक्त लगता है. उन्होंने बताया कि इस वायरस से प्रभावित ज्यादातर लोग बुखार से उनके पास आ रहे हैं उसके बाद दूसरी सबसे ज्यादा संख्या खांसी की है.

अगर प्रतिशत में बात की जाए तो सबसे ज्यादा 92 प्रतिशत लोग बुखार से पीड़ित होकर डॉक्टर के पास पहुंच रहे हैं, वही 86 प्रतिशत लोग जुखाम, खांसी होने के बाद डॉक्टर के पास जा रहे हैं और करीब 16 परसेंट ऐसे मरीज है जो सांस फूलने के चलते डॉक्टर के पास जा रहे हैं. डॉ अमित के मुताबिक सबसे पहले लक्षण दिखाई देने पर अपने नजदीकी डॉक्टर से संपर्क साधना चाहिए. लोग ऐसे में अपने लोकल केमिस्ट से जाकर दवाई लेकर आ रहे हैं जो उनके लिए और भी ज्यादा घातक हो रहा है. जबकि इसमें ज्यादा एंटीबायोटिक बेहद नुकसानदेह है. उन्होंने बताया कि आईएमए भी इस बारे में बता चुका है कि ज्यादा एंटीबायोटिक देना खतरनाक होता है इसीलिए ऐसे मामलों में एंटीबायोटिक जायदा लेने से बचाना चाहिए.

UP Politics: अखिलेश यादव के लिए बड़ी मुसीबत बना 'योगी का बुलडोजर', नेताओं ने बोलना भी बंद किया

मास्क पहनकर ही भीड़भाड़ में निकलें
यह बेहद ही नाजुक समय है. इस वक्त आप जब भी भीड़भाड़ में निकलें तो कोशिश करें कि मास्क पहनकर ही जाएं. खांसते और छीकते समय मुंह और नाक पूरी तरीके से ढंक कर रखने चाहिए और जिनको भी खांसी और जुकाम की दिक्कत है उन्हें बाहर निकलते वक्त अपने मुंह पर मास्क लगाना चाहिए. इसके साथ साथ बार-बार अपनी आंख नाक को छूने से भी बचना चाहिए क्योंकि कई बार हम इस बात पर ध्यान नहीं देते और वायरस हमारे हाथों के जरिए ही हमारे अंदर प्रवेश कर जाता है. सबसे जरूरी चीज यह है कि बिना डॉक्टर की सलाह के कोई भी दवाई या एंटी बायोटिक नहीं लेनी चाहिए, मेडिसिन लेते समय विशेष ध्यान रखना चाहिए.

कोविड की तरह इसमें विशेष सावधानी बरतने की जरूरत
चिकित्सकों के मुताबिक वायरल संक्रमण किसी एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में आसानी से पहुंच सकता है. इनफ्लुएंजा संक्रमित कोई व्यक्ति जब खांसता और छीकता है तो उसके ड्रॉपलेट हवा में 1 मीटर तक फैल सकते हैं. जब कोई दूसरा व्यक्ति सांस लेता है तो यह ड्रॉपलेट उसके शरीर में जाकर संक्रमित कर देते हैं. ऐसे में कोविड की तरह इसमें विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है. भीड़भाड़ वाले स्थानों पर इसके फैलने का सबसे ज्यादा खतरा है. संक्रमित को छूने से भी यह वायरस फैल सकता है. लिहाजा खांसते समय मुंह को ढकना बेहद जरूरी है. साथ ही बार-बार हाथ धोते रहना चाहिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार के भरोसे नहीं रहना चाहिए' बृजभूषण शरण सिंह ने यह क्यों कहा? जानें- यहां
'सरकार के भरोसे नहीं रहना चाहिए' बृजभूषण शरण सिंह ने यह क्यों कहा? जानें- यहां
आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार
आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार
UP Election 2027: बिजनौर की बढ़ापुर सीट पर SC और OBC तय करेंगे हार जीत! 2027 में जीत पाएगी सपा?
UP Election 2027: बिजनौर की बढ़ापुर सीट पर SC और OBC तय करेंगे हार जीत! 2027 में जीत पाएगी सपा?
UP Election 2027: नगीना विधानसभा सीट पर इस बार किसका चलेगा जादू? जानें 2027 के समीकरण
UP Election 2027: नगीना विधानसभा सीट पर इस बार किसका चलेगा जादू? जानें 2027 के समीकरण

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
अभय चौटाला का भूपेंद्र हुड्डा पर बड़ा हमला, कहा- ये वोट बेचकर आए हैं
अभय चौटाला का भूपेंद्र हुड्डा पर बड़ा हमला, कहा- ये वोट बेचकर आए हैं
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
सज्जन कुमार को श्रद्धांजलि देने पर सियासत, BJP ने पूछा- रोल मॉडल हैं?
सज्जन कुमार को श्रद्धांजलि देने पर सियासत, BJP ने पूछा- रोल मॉडल हैं?
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
Embed widget