एक्सप्लोरर

Noida Auto Expo 2023: ऑटो एक्सपो 2023 कल से नोएडा में होगा शुरू, अगले आठ दिनों के लिए ट्रैफिक प्लान जारी

Auto Expo 2023: नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने कल से 18 जनवरी तक चलने वाले ऑटो एक्सपो (Auto Expo) एग्जीविशन को ध्यान में रखते हुए रूट प्लान जारी किया. 

Noida Auto Expo 2023 News: यूपी के नोएडा में तीन साल के रिकॉर्ड अंतराल के बाद ऑटो एक्सपो 2023 (Noida Auto Expo 2023) कल से शुरू होगा. ऑटो एक्सपो प्रदर्शनी के मद्देनजर गौतमबुद्धनगर (Gautam Buddha Nagar) ट्रैफिक पुलिस ने 11 जनवरी से 18 जनवरी तक के लिए पार्किंग और ट्रैफिक डायवर्जन का प्लान जारी कर दिया है. अब ऑटो एक्सपो प्रदर्शनी समाप्त होने तक वाहन चालकों को इसी ट्रैफिक प्लान (Traffic Plan) का पालन करना होगा.

आइए, हम आपको बताते हैं आठ दिनों तक चलने वाले नोएडा ऑटो एक्सपो (Noida Auto Expo ) एग्जीविशन के दौरान ट्रैफिक पुलिस का क्या है प्लान.  

ये है ऑटो एक्सपो 2023 का ट्रैफिक प्लान

  • नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से डीएनडी और चिल्ला बॉर्डर की ओर से आने वाले लोग गलगोटिया कट और एक्सपो मार्ट गोल चक्कर से बड़ा गोलचक्कर जा सकते हैं. साथ ही वहां पर वाहन पार्क कर सकते हैं या एक्सपो मार्ट के प्लान के मुताबिक आगे जा सकते हैं.
  • गाजियाबाद NH-24 से किसान चौक, बिसरख, सूरजपुर, एलजी गोल चक्कर और शारदा गोल चक्कर से आने वाले वाहन चालकों को भी पहले वाले प्लान पर अमल करना होगा. आगरा और मथुरा से यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते आने वाले वाहनों पर भी यही नियम लागू होंगें. सिरसा गोल चक्कर और आईएफएस विला गोल चक्कर के रास्ते पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से आने वाले वाहनों पर भी यही नियम लागू होंगे.
  • . नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर ज्यादा ट्रैफिक होने पर वाहन चालक एक्सपो मार्ट से सिरसा गोल चक्कर से पेरिफेरल एक्सप्रेसवे तक का चयन वैकल्पिक मार्ग के रूप में कर सकते हैं. कार्यक्रम के बाद नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे की ओर जाने वाले लोग बड़ा गोल चक्कर की पार्किंग में एक्यूरेट इंस्टीट्यूट टी प्वाइंट तक जा सकते हैं. वहां से सर्विस रोड का इस्तेमाल कर हिंडन कट और सफीपुर अंडरपास से एक्सप्रेस-वे तक जा सकते हैं.
  • . इस्टेलर जिमखाना जाने वाले अंसल प्लाजा की ओर जाने वाली सर्विस रोड का सहारा ले सकते हैं. या एक्सपो मार्ट गोलचक्कर से अंडरपास के रास्ते सर्विस लेन का प्रयोग कर सकते हैं. ऑटो एक्सपो के आयोजकों द्वारा जारी किए गए वाहन पासधारक केवल निर्धारित गेट से ही एक्सपो मार्ट में प्रवेश करेंगे. तय व्यवस्था के अनुरूप वाहन पार्क करेंगे.
  • . ग्रेटर नोएडा में एक्सपो मार्ट समाप्त होने तक आसपास के इलाकों में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा. क्षतिग्रस्त वाहनों और सड़क किनारे खड़े वाहनों का निस्तारण करने के लिए क्रेन तैनात करने का फैसला लिया गया है. 

यह भी पढ़ें: Delhi MCD Mayor Election: स्टैंडिंग कमेटी के चेयरमैन को लेकर AAP-BJP में घमासान क्यों, 5 प्वाइंट में समझें इसकी अहमियत

  •  

.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद: खोड़ा में जल्लाद बना पति! पत्नी और बेटी का कत्ल, मासूम पर भी हमला
गाजियाबाद: खोड़ा में जल्लाद बना पति! पत्नी और बेटी का कत्ल, मासूम पर भी हमला
रुड़की में स्कूल छोड़ नगर निगम पहुंचे बच्चे, जलभराव पर जताई नाराजगी
रुड़की में स्कूल छोड़ नगर निगम पहुंचे बच्चे, जलभराव पर जताई नाराजगी
'BJP का मतलब भाग जाओ पाकिस्तान', CM योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार
'BJP का मतलब भाग जाओ पाकिस्तान', CM योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार
लखनऊ में दिखी स्वदेशी तकनीक की ताकत, अत्याधुनिक उपकरणों का प्रदर्शन
लखनऊ में दिखी स्वदेशी तकनीक की ताकत, अत्याधुनिक उपकरणों का प्रदर्शन

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
कौन हैं शोरिफुल इस्लाम? जिन्होंने अकेले दम पर तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का घमंड
कौन हैं शोरिफुल इस्लाम? जिन्होंने अकेले दम पर तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का घमंड
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget