एक्सप्लोरर

Noida Authority: धड़ल्ले से चल रहा मिट्टी का अवैध खनन, नोएडा प्राधिकरण के ACEO ने पत्र लिखकर की शिकायत

UP Bhu Mafia News: नोएडा प्राधिकरण के आला अधिकारी भी पुलिस को पहले भी कई बार शिकायत कर चुके हैं. जिसके अवैध तरीके से सरकारी जमीन से मिट्टी निकालने की बात की है.

UP Bhu Mafia News Today: नोएडा में भू माफियाओं का बोलबाला लगातार बढ़ता ही जा रहा है. अब नोएडा में भू माफियाओं ने सैकड़ों बीघा जमीन को अवैध तरीके से खोदकर जमीन खाली कर दिया. मिट्टी माफियाओं ने सैकड़ों बीघा जमीन को पूरी तरह से मिट्टी खोदकर खाली कर दिया है. ऐसे करीब 12 जगह उन्होंने अवैध तरीके से मिट्टी का खनन किया है.

पिछले एक साल में नोएडा के कई सेक्टरों में भू माफियाओं ने अवैध तरीके से गड्ढे खोदकर मिट्टी निकाल ली है. जबकि पुलिस प्रशासन को इसकी कोई जानकारी भी नहीं है, जबकि रोजाना मिट्टी से भरे डंपर और जेसीबी इन्हीं सड़कों से गुजरती हैं. वहीं चंद कदमों की दूरी पर पुलिस चौकी भी मौजूद है.  

भू माफियाओं के खिलाफ पुलिस को शिकायत 

नोएडा प्राधिकरण के आला अधिकारी भी पुलिस को पहले भी कई बार शिकायत कर चुके हैं. जिसके अवैध तरीके से सरकारी जमीन से मिट्टी निकालने की बात की है, लेकिन पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई. अब मामला जब तूल पकड़ने लगा है तब नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ संजय खत्री ने पुलिस को इसकी शिकायत की है. 

नोएडा के सेक्टर 142,143,151,152 और 153 में खाली पड़ी जमीन पर लगातार भू माफियाओं ने सरकारी तंत्र की मदद से कई बीघा जमीन खोद डाली है. अब इस मामले को लेकर स्थानीय पुलिस पर भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं. ऐसा कहा जा रहा है कि पुलिस की मिलीभगत के चलते भू माफिया सरकारी जमीन पर अवैध तरीके से मिट्टी का खनन कर पाते हैं. अब पुलिस के पास एक बार फिर से शिकायत दर्ज कराई गई है. जिसको लेकर पुलिस जांच कर रही है. 

सीएम योगी भू माफियाओं को लेकर क्या बोले थे? 

जबकि योगी सरकार की तरफ से भू माफियाओं को लेकर सख्त निर्देश जारी किए गए थे. सीएम योगी ने कहा था, "प्राधिकरणों और नगरीय निकायों में भू-माफियाओं के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के साथ कठोरतम कार्रवाई जारी रहनी चाहिए. भूमि सरकारी हो या निजी, अवैध कब्जे की हर शिकायत पर पूरी संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई होगी. उत्तर प्रदेश में किसी गरीब के घर पर दबंग का कब्जा कतई स्वीकार नहीं किया जा सकता."

एंटी भू माफिया पोर्टल की शुरुआत 

उत्तर प्रदेश में भू माफियाओं की तरफ से लोगों की जमीन पर कब्जा और अवैध मिट्टी खनन करने की खबर सुनाई पड़ती रहती है. इसको लेकर योगी सरकार काफी सख्त एक्शन ली है. योगी सरकार की तरफ से एंटी भू माफिया पोर्टल भी जारी किया गया है. जहां माफियाओं से परेशान होकर लोग अपनी शिकायत कर सकते हैं.  

ये भी पढ़ें: जेल में बंद Azam Khan ने Akhilesh Yadav को कराया सियासी ताकत का एहसास, इस फैसले से मुश्किल में सपा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केदारनाथ यात्रा पर बारिश की मार, बोल्डर गिरने से 6 घंटे रुका पैदल मार्ग
केदारनाथ यात्रा पर बारिश की मार, बोल्डर गिरने से 6 घंटे रुका पैदल मार्ग
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप 'आत्महत्या के लिए उकसाना' नहीं
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप 'आत्महत्या के लिए उकसाना' नहीं
आजमगढ़ के युवक की रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत, परिजनों ने एजेंट के लिए फांसी की मांग की
आजमगढ़ के युवक की रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत, परिजनों ने एजेंट के लिए फांसी की मांग की
मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी
मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget