एक्सप्लोरर

Noida News: 'सुपरमैन' बनने की कोशिश में 13 साल के बच्चे की गई जान, गले में रस्सी डाल कर बना रहा था वीडियो

नोएडा के पृथला में सुपरमैन बनकर उड़ने की वीडियो बनाना एक 13 साल के बच्चे के लिए जानलेवा साबित हुआ. बच्चे के गले में बंधा दुपट्टा कसने से वह बेहोश हो गया था. बाद में अस्पताल में उसकी मौत हो गई.

Noida News: उत्तर प्रदेश के नोएडा के पृथला में एक बच्चे की जान सुपरमैन बनने की चाहत ने ले ली. दरअसल बच्चे ने नासमझी में सुपरमैन की तरह स्टंट करने कि कोशिश की, और उसका वीडियो भी बनाने लगा, लेकिन वीडियो बनाने के चक्कर में उसकी मौत हो गई. यह मामला नोएडा के सेक्टर 113 कोतवाली क्षेत्र के पृथला गांव का है. यहां एक बच्चे ने  इंटरनेट पर सुपरमैन बनने के लिए अपनी बहन का दुपट्टा अपने गले में बांध लिया था और फिर वह उड़ने की कोशिश करने लगा. इसके बाद बच्चा गले में दुपट्टा बांध कर उसको मोबाइल से शूट करने की कोशिश करने लगा जिससे वह उस वीडियो को कहीं अपलोड कर सके, लेकिन उसके सुपरमैन बनने की चाहत की वजह से उसकी बहन का दुपट्टा ही इसके गले में फंस गया, जिसकी वजह से बच्चे का दम घुट गया. इसके बाद उसके घर वाले आनन फानन में उसे अस्पताल ले कर गए जहां उसकी मौत हो गई. 
 
वीडियो बनाने की चाहत ने ली मासूम की जान
पृथला गांव के रहने वाले बृजेश इंटरनेट पर सुपरमैन बन कर अपनी वीडियो की चाहत पूरी करने के लिए गले में दुपट्टा बांध कर वीडियो बना रहा था, पुलिस के मुताबिक उसकी उम्र फिलहाल 12 साल ही थी, दरअसल यह हादसा बृजेश के घर में ही हुआ जहां कमरे में सामान रखने के लिए बनाए गए स्लैब पर वह चढ़ा और फिर उसके ऊपर रखे बक्से पर चढ़कर गले में दुपट्टा बांधकर हवा में उड़ने लगा.  बच्चे ने दुपट्टे का एक कोना अपने गले से बांधा हुआ था, उसकी बहन उसका वीडियो शूट कर रही थी, जैसे ही रील बनाने के लिए उसकी बहन ने गिनती शुरू की वो नीचे कूदा और हादसा हो गया. 
 
 बच्चे की अस्पताल में हुई मौत
दरअसल दुपट्टे का पीछे का हिस्सा बॉक्स में फंसा रह गया और कूदने की वजह से गले में दुपट्टा फंस गया, जिसकी वजह से उसका दम घुटने लगा. इस मामले में नोएडा के एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि
बृजेश नाम का बच्चा सोशल मीडिया पर वीडियो डालने के लिए रील बना रहा था उस दौरान दुपट्टा गले में फसने की वजह से उसका दम घुटने लगा जिसके बाद उसकी बहनों ने शोर किया और फिर उसके परिजन बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचे. यहां बच्चे को आईसीयू में भर्ती किया गया, लेकिन वहां उसकी हालत में बिल्कुल सुधार नहीं हुआ. इसके बाद बच्चे को जिला अस्पताल भेजा गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई, एडीसीपी ने बताया कि यह हादसा बाकी पैरेंट्स के लिए भी एक संदेश है, कि वो अपने बच्चों पर ध्यान दें और उन्हें स्टंट करने से रोके, उन्हे समझाए और शिक्षित करें. 
ये भी पढ़ें
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फतेहपुर में छात्रों का प्रदर्शन लाया रंग, स्कूल को मिला RO प्लांट
फतेहपुर में छात्रों का प्रदर्शन लाया रंग, स्कूल को मिला RO प्लांट
हरिद्वार: फ्लाईओवर के नीचे लोहे का गार्डर गिरा, 2 कांवड़ियों की मौत
हरिद्वार: फ्लाईओवर के नीचे लोहे का गार्डर गिरा, 2 कांवड़ियों की मौत
सृष्टि कंडारी केस: पुलिस का एक्शन, पति और ननद गिरफ्तार
सृष्टि कंडारी केस: पुलिस का एक्शन, पति और ननद गिरफ्तार
माता-पिता को कांवड़ में लेकर निकले दो भाई, लोग बोले- श्रवण कुमार
माता-पिता को कांवड़ में लेकर निकले दो भाई, लोग बोले- श्रवण कुमार

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
नेताओं को फंसाने की 'हनी ट्रैप साजिश' बेनकाब! JeM संदिग्ध-महिला को STF ने पकड़ा
नेताओं को फंसाने की 'हनी ट्रैप साजिश' बेनकाब! JeM संदिग्ध-महिला को STF ने पकड़ा
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
Embed widget