एक्सप्लोरर

11 से 14 अप्रैल के बीच हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर नहीं पहुंचेगी कोई भी ट्रेन, इस वजह से लिया गया फैसला

हरिद्वार में महाकुंभ मेले का आयोजन चल रहा है. वहीं, रेलवे ने अब बड़ा फैसला लेते हुये हरिद्वार रेलवे स्टेशन तक 11 से 14 अप्रैल के बीच किसी भी ट्रेन को नहीं चलाने का निर्णय लिया है.

हरिद्वार: हरिद्वार में महाकुंभ मेले का आगाज हो गया है. वहीं, 11 से 14 अप्रैल तक हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर कोई भी ट्रेन नहीं जाएगी. ये फैसला शाही स्नान के चलते लिया गया है. आपको बता दें कि, 12 से 14 अप्रैल तक कुंभ में शाही स्नान का आयोजन किया जाएगा. इस दौरान सभी ट्रेनों का ठहराव ज्लावपुर, रुड़की और लक्सर स्टेशन पर होगा. यहां से यात्रियों को बसों के जरिये मेले में पहुंचाया जाएगा. ये जानकारी जीआरपी के एसपी मंजूनाथ ने दी.

12 अप्रैल को चैत्र व सोमवती अमावस्या का स्नान

गौरतलब है कि, महाकुंभ का पहला शाही स्नान 11 मार्च को चुका है. वहीं, दूसरा शाही स्नान 12 अप्रैल को चैत्र अमावस्या और सोमवती अमावस्या को होगा. महत्ता ये है कि, इस दिन स्नान और दान करने से बड़ा पुण्य प्राप्त होता है. ठीक अगले दिन यानी 13 अप्रैल को नव सम्वत्सर स्नान होगा. इस दिन को महाकुंभ के विशेष स्नान की मान्यता है. इसी तरह 14 अप्रैल मेष संक्रांति पर शाही स्नान होगा. इस स्नान का बड़ा महत्व है और इस तीसरे शाही स्नान पर श्रद्धालु उमड़ पड़ते हैं.

कोरोना गाइडलाइंस के पालन के निर्देश

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच हरिद्वार में महाकुंभ के दौरान प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है. यहां आने वाले श्रद्धालुओं को 72 घंटे पहले आरटीपीसीआर जांच करवानी होगी. रिपोर्ट निगेटिव आने पर ही महाकुंभ में आ सकेंगे. विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को भी केंद्र सरकार की गाइडलाइन का पालन करना होगा.

ये भी पढ़ें.

कभी भी यूपी लाया जा सकता है मुख्तार अंसारी, प्रयागराज की कोर्ट पहुंचा शिफ्ट किए जाने का आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 2 मंजिला मकान धराशायी, 3 झुलसे
वाराणसी में अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 2 मंजिला मकान धराशायी, 3 झुलसे
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
यूपी में आज फिर बदलेगा मौसम, 38 जिलों के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट
यूपी में आज फिर बदलेगा मौसम, 38 जिलों के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट
गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
Delhi Traffic Advisory: CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
सुबह 4:30 बजे अब किसे उठा ले गई दिल्ली पुलिस? भड़की कांग्रेस
सुबह 4:30 बजे अब किसे उठा ले गई दिल्ली पुलिस? भड़की कांग्रेस
Smelly Clothes After Washing: धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
Embed widget