एक्सप्लोरर

Gonda News: गोंडा में मतगणना केन्द्र पर न हो सके कोई गड़बड़ी, जानिए- प्रशासन ने की हैं कैसी तैयारियां?

UP Election Counting: 10 मार्च को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू होगी. जिसके लिए प्रशासन ने अपनी कमर कस ली है. गोंडा जिला प्रशासन ने भी इसके लिए खास तैयारियां की हैं.

UP Assembly Election 2022 Results: यूपी में 10 मार्च को मतगणना होनी है, जिसे देखते हुए प्रशासन ने अपनी तैयारियां भी तेज कर दी हैं. गोंडा (Gonda) जिले में भी जिला अधिकारी के साथ पुलिस अधीक्षक लगातार नवीन गल्ला मंडी स्थित स्ट्रांग रूम व मतगणना स्थल का निरीक्षण कर रहे हैं. ईवीएम मशीन (EVM Machine) की रखवाली पैरामिलिट्री फोर्स की निगरानी में की जा रही है. ताकि मतगणना के दिन किसी तरह की गड़बड़ी न हो सके और सारा काम सुचारू रूप से चल सके.
 
प्रशासन ने की ये तैयारियां
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गोंडा में इस बार प्रत्येक विधानसभा की मतगणना के लिए 14 टेबलें बनाई गई हैं. सातों विधानसभाओं की ईवीएम की मतगणना कुल 98 टेबलों पर होगी तथा पोस्टल बैलेट के लिए विधानसभा के हिसाब से अलग टेबल बनाई गई हैं. गोंडा में मतगणना कार्य के लिए रिजर्व पार्टियों सहित 161 पार्टियां रहेंगी, जिनमें 133 पार्टियां ईवीएम की मतगणना और 28 पार्टियां मतपत्र की गणना के लिए लगाई गई हैं. एक-एक टेबल रिटर्निंग आफिसर एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर के लिए बनाई जा रही है. मतगणना कार्य में 644 कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है.
 
भारी संख्या में तैनात होगी पुलिस फोर्स
विधानसभावार बनाए गए मतगणना स्थल, मतगणना पटलों, मतगणना एजेंटों के बैठने की व्यवस्था, रिजर्व मतगणना कार्मिकों हेतु प्रबन्ध, मीडिया सेंटर, ईवीएम को स्ट्रांग रूम से मतगणना स्थल तक लाने के लिए सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं. मतगणना केंद्र के अंदर मोबाइल फोन ले जाना वर्जित रहेगा. मतगणना स्थल पर सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस फोर्स की भी तैनाती की जाएगी. कोविड प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए तैयारियां दुरुस्त कराई जा रही है.
 
इन चीज़ों पर रहेगा प्रतिबंध
इसके अलावा मतगणना कार्मिकों का प्रशिक्षण जिला पंचायत सभागार में प्रारम्भ करा दिया गया है. जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विधानसभा निर्वाचन की मतगणना 10 मार्च को सुबह 8 बजे से प्रारम्भ होगी. मतगणना परिसर में मोबाइल फोन, लाइटर, माचिस, हथियार अन्य कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा. इसके अलावा इस परिसर में किसी वाहन की भी एंट्री  नहीं हो सकेगी.

यह भी पढ़ें-

Uttarakhand Poll Result 2022 Live: उत्तराखंड में बन सकती है कांग्रेस की सरकार, जानें- क्या कहते हैं ABP Cvoter Exit Poll के आंकड़े?

UP Election 2022: सातवें चरण के मतदान के बीच OP Rajbhar ने किया बड़ा दावा, BJP को लेकर कर दी बड़ी भविष्यवाणी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बागपतः पत्नी WhatsApp पर लेती रही पति की मौत की Live Update, होश उड़ा देगी वारदात
बागपतः पत्नी WhatsApp पर लेती रही पति की मौत की Live Update, होश उड़ा देगी वारदात
गोरखपुर: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हाई टेंशन तार से टकराई ट्रॉली, 3 की मौत
गोरखपुर: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हाई टेंशन तार से टकराई ट्रॉली, 3 की मौत
CM धामी ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित
CM धामी ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित
उत्तराखंड: चकराता विधानसभा सीट का समीकरण, पांच चुनाव, एक ही नाम
उत्तराखंड: चकराता विधानसभा सीट का समीकरण, पांच चुनाव, एक ही नाम

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget