एक्सप्लोरर

गोरखपुर: कड़ाके की ठंड से बाहर निकलने वालों की मुश्किलें बढ़ीं, अलाव की व्यवस्था के दावे कागजी दिखे

गोरखपुर में ठंड ने आम जनजीवन को अस्त व्यस्त कर दिया है. जबरदस्त शीतलहर के चलते लोग घरों में दुबक गये हैं. वहीं रोज कमाने खाने वालों के हाल बुरे हैं. नगर निगम अलाव जलाने का दावा तो कर रहा है लेकिन जमीन पर ये व्यवस्था कही नजर नहीं आयी.

गोरखपुर: कड़ाके की ठंड में बर्फीली हवाओं ने लोगों की दुश्वारियां बढ़ा दी हैं. रोजमर्रा के काम से घर से बाहर निकलने वाले लोगों की भीषण ठंड और शीतलहर से हाल-बेहाल है. तीन-चार दिनों से चल रही सर्द हवाओं की वजह से अचानक पारा गिरकर न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया है. ऐसे में नगर निगम हर चौराहे और मुख्य मार्गों पर अलाव की व्यवस्था के दावे कर रहा है. लेकिन हकीकत यह है कि अलाव के नाम पर जनता के साथ छलावा हो रहा है. ऐसा तो नहीं कि नगर निगम कागज में ही अलाव जला रहा है?

कड़ाके की ठंड से लोग घरों में कैद

गोरखपुर में बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान जहां 13.4 तो वहीं न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया है. लगातार गिर रहे पारे ने लोगों को घरों में कैद कर दिया है. इसके बावजूद मजबूरीवश रोजमर्रा के काम से बाहर निकलने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं. घर से बाहर निकलने वाले लोगों को ठंड से बचाने के लिए नगर निगम अलाव की व्यवस्था होने के दावे कर रहा है. गोरखपुर के नगर आयुक्त अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे और बस स्टेशन के अलावा शहर के मुख्य चौराहों और मार्गों पर भी अलाव की व्यवस्था की गई है. दो-तीन दिन से धूप नहीं निकलने का कारण तापमान में तेजी से गिरावट आई है. ऐसे में नगर निगम प्रशासन लोगों की सुविधा के लिए जगह-जगह अलाव की व्यवस्था कर रहा है.

नगर निगम के दावे खोखले

नगर आयुक्त के दावों की पड़ताल के लिए एबीपी की टीम अली बाजार पहुंची. यहां पर दुकानदार अलाव तापते नजर आये. व्यापारी अंकुर अग्रवाल बताते हैं कि दुकानदारों ने अलाव जलाने की व्यवस्था की है. भीषण ठंड के कारण उससे बचने के लिए उन लोगों ने दो-तीन जगह अलाव जलाया है. उन्होंने बताया कि नगर निगम की ओर से अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है. कोई भी कर्मचारी नहीं आया है.

अलाव की व्यवस्था नहीं

स्थानीय नागरिक मोहम्मद सुल्तान कहते हैं कि नगर निगम की ओर से जगह-जगह और चौराहों पर अलाव की व्यवस्था की गई है. ऐसे सड़क पर रहने वाले गरीब लोगों को राहत मिलेगी. लेकिन सरकार को सड़क पर रहने वाले गरीब लोगों की मदद करनी चाहिए. जिससे उन्हें ठंड से बचने में मदद मिल सके और किसी भी प्रकार की परेशानी न हो.

जाफरा बाजार के शीतला माता मंदिर के पास में रहने वाले अतुल कुमार ने बताया कि यहां पर अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है. अपनी सुविधा के अनुसार दुकानदारों ने अलाव जलाया है. नगर निगम की ओर से कोई व्यवस्था नहीं है.

सूर्यभान त्रिपाठी अलीनगर में कुछ सामान खरीदने आए हैं. वे बताते हैं कि भीषण ठंड के कारण दुकानदार बाहर अलाव जलाए हुए हैं. नगर निगम की ओर से अलाव की कोई भी व्यवस्था नहीं की गई है. भीषण ठंड को देखते हुए नगर निगम प्रशासन को अलाव की व्यवस्था करनी चाहिए.

ये भी पढ़ें.

रायबरेली: बच्चे की प्रतिभा देखकर हैरान रह गये डीएम, उज्जवल भविष्य के लिए ऑफिस बुलाकर दिया सम्मान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के 48 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी के 48 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget