एक्सप्लोरर

New Parliament Building: नई संसद के उद्घाटन पर बदले रामगोपाल यादव के सुर, कहा- प्रधानमंत्री नहीं राष्ट्रपति का मतलब है...

New Parliament Inauguration: सपा नेता रामगोपाल यादव ने कहा कि विपक्ष सही कह रहा है, क्योंकि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 79 में ये लिखा है कि संसद का मतलब राष्ट्रपति, लोकसभा और राज्यसभा होता है.

Parliament Building Inauguration: देश के नए संसद भवन के उद्घाटन को लेकर समाजवादी पार्टी के नेता रामगोपाल यादव के सुर अब बदल गए हैं. पहले विपक्षी दलों के विरोध को गलत बताने वाले सपा नेता ने अब इसे लेकर केन्द्र सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि विपक्ष की मांग एकदम सही है. क्योंकि संंसद का मतलब राष्ट्रपति, राज्यसभा और लोकसभा से होता है. ऐसे में विधानमंडल का प्रधान राष्ट्रपति होता है. इसलिए संसद का उद्घाटन राष्ट्रपति को ही करना चाहिए. 

सपा नेता राम गोपाल यादव ने कहा कि 'विपक्ष सही कह रहा है, क्योंकि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 79 में ये लिखा है कि संसद का मतलब राष्ट्रपति, लोकसभा और राज्यसभा होता है. राष्ट्रपति विधानमंडल का प्रधान होता है, वो प्रधानमंत्री से ऊपर होता है. राष्ट्रपति का पद जिसके बिना संसद की परिभाषा ही अधूरी है अगर उसके द्वारा संसद का उद्घाटन नहीं होगा या वो उद्घाटन में आमंत्रित भी नहीं होगें तो ये गलत है और ये गलत परंपरा की शुरुआत है. संसद का उद्घाटन तो राष्ट्रपति को ही करना चाहिए."

अपने बयान से पलटे राम गोपाल यादव

राम गोपाल यादव ने कहा, "नियमों के मुताबिक अगर उद्घाटन करने वाला कोई और हो तो वहां पर राष्ट्रपति नहीं जा सकते हैं, प्रोटोकॉल यही कहता है. जहां राष्ट्रपति हों वहां राष्ट्रपति ही मुख्य अतिथि हों और संसद का तो उद्घाटन ही राष्ट्रपति को करना चाहिए. संसद केवल राज्यसभा या लोकसभा नहीं होती. राष्ट्रपति उसमें नंबर एक पर है. ये हो सकता था कि राष्ट्रपति उद्घाटन करते और प्रधानमंत्री विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल हो जाते. नाम तो उनका तब भी लिख ही जाता. संसदीय शासन प्रणाली में पीएम जो चाहे वो कर सकते हैं तो कर लें. ये गलत है तो इसका विरोध किया जा रहा है.

सपा नेता ने कहा कि एक तरफ तो आप ये कहते हैं कि "हमने आदिवासी महिला को राष्ट्रपति बनाया और वहीं दूसरी तरफ आप उनसे जो असली, पूरा देश और दुनिया देखी उस इमारत का उद्घाटन करने नहीं देना चाहते. ये अच्छा नहीं है इसलिए विपक्ष का जो फैसला है वो एकदम सही हैं. मैं उनके साथ पूरी तरह सहमत हूं." 

इससे पहले राम गोपाल यादव ने विपक्ष के विरोध को गलत बताया था. उन्होंने कहा था कि विपक्ष को इस कार्यक्रम में शामिल होना चाहिए. पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा संसद भवन के उद्घाटन पर एतराज नहीं होना चाहिए. आपको बता दें 19 विपक्षी दलों ने संसद भवन के उद्घाटन समारोह का बहिष्कार करने का फैसला लिया है. 

ये भी पढ़ें- Azam Khan News: आजम खान के बरी होने पर बीजेपी की पहली प्रतिक्रिया, जानिए क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dehradun News: राहुल गांधी के कार्यक्रम 'छात्रों की गूंज' पर सस्पेंस! परेड ग्राउंड की अनुमति को लेकर बढ़ा विवाद
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम 'छात्रों की गूंज' पर सस्पेंस! परेड ग्राउंड की अनुमति को लेकर बढ़ा विवाद
विधानसभा चुनाव से पहले चिराग पासवान UP में एक्टिव, कल लखनऊ में पार्टी की अहम बैठक
विधानसभा चुनाव से पहले चिराग पासवान UP में एक्टिव, कल लखनऊ में पार्टी की अहम बैठक
उत्तराखंड SIR: 71.33 लाख मतदाताओं की ड्राफ्ट सूची जारी, 19 लाख को मिलेगा नोटिस
उत्तराखंड SIR: 71.33 लाख मतदाताओं की ड्राफ्ट सूची जारी, 19 लाख को मिलेगा नोटिस
ताजमहल घूमने आई विदेशी महिला नहीं संभाल पाई साड़ी, महिला पुलिस की मदद ने जीता सबका दिल
ताजमहल घूमने आई विदेशी महिला नहीं संभाल पाई साड़ी, महिला पुलिस की मदद ने जीता सबका दिल

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
सबसे ज्यादा उम्र में अर्धशतक, इंग्लैंड के लियाम डॉसन ने रचा इतिहास; पहले वनडे में किया बड़ा कारनामा
सबसे ज्यादा उम्र में अर्धशतक, इंग्लैंड के लियाम डॉसन ने रचा इतिहास; पहले वनडे में किया बड़ा कारनामा
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Explained: आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी? कहीं POCSO में न फंस जाए आपका बच्चा
आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
Embed widget