एक्सप्लोरर

उन्नाव का चर्चित गैंगरेप, जलाकर मार दी गई पीड़िता का भतीजा 48 घंटे से लापता, पुलिस प्रशासन में हड़कंप

उन्नाव के चर्चित गैंगरेप मामले से जुड़ी खबर सामने आई है. यहां पीड़िता का भतीजा गायब हो गया है, बीते दो दिन से उसका सुराग नहीं मिला है. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

उन्नाव. उन्नाव के बिहार थाना क्षेत्र में दिसंबर महीने में गैंगरेप पीड़िता की मौत हो गई थी, जिसका लगभग आठ वर्ष का भतीजा बीते 48 घंटे से लापता है. जिसके बाद परिजनों ने किशोर की काफी तलाश की लेकिन उसका कुछ पता पता नहीं चल सका है, जिसके बाद परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस प्रशासन को दी. रेप पीड़िता के भतीजे की लापता होने की सूचना पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची. सुबह एसपी आनंद कुलकर्णी एडिशनल एसपी विनोद कुमार पांडे सहित अफसर गांव पहुंचे. यहां उन्होंने पीड़ित परिजनों से मुलाकात की और बयान दर्ज किया. आपको बता दें कि गैंगरेप पीड़िता की बहन ने गांव के ही 5 लोगों पर बच्चे के अपहरण का मुकदमा दर्ज करवाया है, वहीं, रेप पीड़िता के साथ हुई घटना में आरोपित के परिजनों को भी शामिल बताया है. पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है, और मामले की तफ्तीश स्वयं एसपी आनंद कुलकर्णी कर रहे हैं.

जल्द बरामद किया जाएगा अपहृत बच्चा

एसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि कल शाम को एक को भाटन खेड़ा जो थाना बिहार में पड़ता है, इस गांव में बच्चे के गायब होने की सूचना मिली थी, उनके द्वारा पांच लोगों पर आशंका व्यक्त की गई थी, उसी आधार पर थाने में मुकदमा पंजीकृत किया गया है, जिसमें 5 लोगों को नामजद किया गया है, जिसमें तीन महिला अभियुक्त दो पुरुष अभियुक्त हैं. एसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि यह भी तथ्य सामने आया है कि जो बच्चा गायब है, वो बच्चा जो बिहार थाना में एक घटना हुई थी. दिसंबर महीने में घटना हुई थी. गैंगरेप की घटना हुई थी, जिसमें उस परिवार को बच्चा बिलॉन्ग करता है. एसपी ने बताया कि रात ही में अभियोग पंजीकृत करके कई टीमें गठन करके सघन कांबिंग ऑपरेशन चलाया गया है. एसपी उन्नाव आनन्द कुलकर्णी ने बताया कि जो नामित अभियुक्त हैं उनसे पूछताछ की जा रही है और घटना के बारे में तथ्य संकलित किए जा रहे हैं. एसपी आनन्द ने बताया कि शीघ्र ही पुलिस की कोशिश है कि अपहृत की शीघ्र ही बरामदगी की जाए.

पेट्रोल डालकर जला दिया था

आपको बता दें कि बीते साल दिसंबर महीने में गैंगरेप पीड़िता जब रायबरेली के लिए अलसुबह जा रही थी, तभी आरोपियों ने उस पर पेट्रोल छिड़क कर आग के हवाले कर दिया था, गैंगरेप पीड़िता ने दिल्ली में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था, वहीं, घटना के बाद पूरे देश में आक्रोश देखने को मिला था, पुलिस ने इस घटना के आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.

ये भी पढ़ें.

हाथरस मामले में यूपी के पंचायत राज मंत्री का बयान, पीड़ित परिवार ने लिखकर दिया था कि वे सरकार के कदम से संतुष्ट हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget