एक्सप्लोरर

नेपाल बस हादसा: अब तक 27 यात्रियों की मौत, 16 लोगों का चल रहा इलाज, एक अब भी लापता

Bus Accident: राहत आयुक्त ने बताया कि नेपाल सरकार से प्राप्त जानकारी के अनुसार बस में 44 लोग सवार थे. इसमें 42 यात्री थे, जबकि एक ड्राइवर और एक कंडक्टर था.

Nepal Bus Accident: नेपाल के तानाहुन जिले में शुक्रवार को पोखरा से काठमांडू जा रही भारतीय टूरिस्ट बस नदी में गिर गई. हादसे में महाराष्ट्र के 27 यात्रियों की मौत हो गयी, जबकि 16 लोगों का इलाज काठमांडू के एक अस्पताल में चल रहा है. वहीं एक व्यक्ति लापता है, जिसे रेस्क्यू टीम द्वारा ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है. हादसे का शिकार हुए सभी यात्री महाराष्ट्र के बताये जा रहे हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे का संज्ञान लेते हुए राहत आयुक्त कार्यालय को राहत कार्यों के निर्देश दिये.

सीएम के न‍िर्देश पर राहत आयुक्त ने महराजगंज के एसडीएम और सीओ नौतनवा के साथ एसएचओ सनौली को मौके पर भेजा. साथ ही महाराष्ट्र सरकार से संपर्क किया. वहीं शवों को सड़क मार्ग से गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचाया जाएगा, जहां से एयरक्रॉफ्ट से महाराष्ट्र भेजा जाएगा. राहत आयुक्त जीएस नवीन ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे नेपाल के तानाहुन जिले में भारतीय टूरिस्ट से भरी एक बस के नदी में गिरने की सूचना मिली. इस पर उन्होंने तत्काल मदद के लिए नेपाल सरकार की बात की. साथ ही नेपाल में तैनात भारतीय पुलिस के सीनियर अधिकारियों से संपर्क किया गया.

मुख्यमंत्री का निर्देश
वहीं सीएम योगी ने हादसे का संज्ञान लेते हुए राहत आयुक्त कार्यालय को राहत कार्य के निर्देश दिये. राहत आयुक्त ने बताया कि सीएम योगी के निर्देश के बाद महराजगंज की नौतनवा तहसील के एसडीएम एनपी मौर्य, सीओ जय प्रकाश त्रिपाठी और सनौली एसएचओ अंकित सिंह को घटना स्थल के लिए रवाना किया गया. वहीं एडीएम पंकज वर्मा को टीम से कोआर्डिनेट करने के निर्देश दिये. 

इसके साथ ही महाराष्ट्र सरकार से संपर्क स्थापित कर हादसे की जानकारी दी गयी. इस पर महाराष्ट्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने राहत आयुक्त से मदद की अपील की. राहत आयुक्त ने बताया कि महाराष्ट्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के आग्रह पर उत्तर प्रदेश राहत आयुक्त कार्यालय पूरे ऑपरेशन को अपने स्तर से अंजाम दे रहा है. उन्होंने बताया कि ऑपरेशन के लिए महाराष्ट्र सरकार ने उत्तर प्रदेश राहत कार्यालय को नोडल बनाया है. 

अखिलेश यादव के सांसद आरके चौधरी के खिलाफ FIR दर्ज, जानें क्या है पूरा मामला

500 फीट नीचे गिरी बस
राहत आयुक्त ने बताया कि नेपाल सरकार से प्राप्त जानकारी के अनुसार बस में 44 लोग सवार थे. इसमें 42 यात्री थे, जबकि एक ड्राइवर और एक कंडक्टर था. उन्होंने बताया कि बस तानाहुन जिले के पास हाईवे से लगभग 500 फीट नीचे नदी में गिर गई. हादसे की जानकारी होते ही नेपाल प्रशासन ने रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया. इसके बाद उत्तर प्रदेश के राहत आयुक्त कार्यालय को जानकारी दी गयी. 

उन्होंने बताया कि हादसे में 27 लोगों की मौत हो गयी, जबकि 16 का काठमांडू के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है. वहीं, देर रात तक एक व्यक्ति लापता था, रेस्क्यू टीम द्वारा उसकी तलाश की जा रही है. राहत आयुक्त ने बताया कि नेपाल प्रशासन ने शनिवार दोपहर करीब 2 बजे पोस्टमार्टम के बाद शव सौंपे जाने की बात कही है. इसके बाद सभी शवों को सड़क मार्ग से गोरखपुर एयरपोर्ट लाया जाएगा, वहां से एयरक्राफ्ट से महाराष्ट्र भेजा जाएगा. वहीं घायलों को इलाज के बाद सड़क मार्ग से वापस भारत लाया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकसभा में सपा चीफ के बयान से बदल गया था माहौल, अब स्पीकर से हुई अखिलेश यादव की मुलाकात
लोकसभा में सपा चीफ के बयान से बदल गया था माहौल, अब स्पीकर से हुई अखिलेश यादव की मुलाकात
स्पीकर के इस फैसले पर भड़के सपा चीफ अखिलेश यादव ने लोकसभा बीजेपी के साथ कांग्रेस को भी घेर लिया? दिया ये बयान
स्पीकर के इस फैसले पर भड़के सपा चीफ ने लोकसभा में BJP के साथ कांग्रेस को भी घेरा ? दिया ये बयान
दिल्ली में लाठीचार्ज पर लोकसभा में गरजे सपा चीफ अखिलेश यादव, सरकार से पूछा- क्या बेटियों के कपड़े फाड़ेंगे?
लाठीचार्ज पर लोकसभा में गरजे अखिलेश, सरकार से पूछा- क्या बेटियों के कपड़े फाड़ेंगे आप?
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का बागपत में अंतिम संस्कार, मंत्री असीम अरुण भी अंतिम यात्रा में हुए शामिल
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का बागपत में अंतिम संस्कार, मंत्री असीम अरुण भी अंतिम यात्रा में हुए शामिल

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
Helmet Odor in Monsoon: बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
Embed widget