एक्सप्लोरर

बेरहम कातिल मां के साथ हुआ गिरफ्तार, शादी से इंकार पर की थी युवती के पिता की हत्या

राजू घर से निकल कर जान बचाने के लिए गली में भागता रहा और पीछे से हनी चाकू के वार करता रहा। राजू ने गली में रहने वाले लोगो से जान बचने की गुहार भी लगायी लेकिन हनी और उसके दबंग परिवार के कारण कोई बीच में नहीं आया।

गाजियाबाद, एबीपी गंगा। थाना सिहानी गेट इलाके में 2 मई को हुई राजू की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी हनीष उर्फ हनी उर्फ कल्लू को गिरफ्तार कर लिया है। हनी ने 2 मई को राजू नाम के शख्स कि गली में दौड़ा-दौड़ा कर हत्या कर दी थी। हनी पहले राजू के घर में घुसा और फिर राजू पर चाकू से हमला किया। राजू घर से निकल कर जान बचाने के लिए गली में भागता रहा और पीछे से हनी चाकू के वार करता रहा। राजू ने गली में रहने वाले लोगो से जान बचने की गुहार भी लगायी लेकिन हनी और उसके दबंग परिवार के कारण कोई बीच में नहीं आया। हनी मृतक राजू की बेटी से शादी करना चाहता था लेकिन राजू समेत पूरा परिवार इस शादी के खिलाफ था।

बना रहा था शादी का दबाव थाना प्रभारी सिहानी गेट संजय पांडेय ने बताया कि हनी अपने घर के सामने रहने वाले राजू की बेटी से एकतरफा प्यार करता था। हनी और उसकी मां कुसुम ने कई बार राजू पर दवाब बनाया था की वो अपनी बेटी की शादी हनी से करा दे। लेकिन राजू और उसका परिवार हनी के चाल चलन के चलते ऐसा करने से इंकार कर रहा था। इसी को लेकर कई बार हनी ने राजू और उसके परिवार को धमकी दी थी और मारपीट भी कि थी।

शादी तय तारीख पर, रुलाएगी पिता की याद राजू ने हनी और उसके परिवार के डर के चलते अपनी बेटी की शादी तय कर दी थी साथ ही बेटी समेत पूरे परिवार को मेरठ के रोहटा भेज दिया था। संजय पांडेय ने बताया कि शादी अब भी तय तारीख और तय समय पर ही हो रही है। हालांकि पूरे परिवार को इस बात का दुख रहेगा की कन्यादान करने के लिए राजू नहीं होगा। राजू ने हनी और उसके परिवार की बुरी नजर से बचाने के लिए करीब चार महीने पहले पूरे परिवार को मेरठ के रोहटा भेज दिया था। राजू को उम्मीद थी की अगर बेटी यहां नहीं रहेगी तो शायद हनी की दीवानगी कुछ कम हो जाये। लेकिन ऐसा हुआ नहीं और राजू की जान एक सिरफरे आशिक ने ले ली।

दो महीने पहले फ्लिपकार्ट से मंगवाया था चाकू हनी पिछले दो महीने से राजू की हत्या की फिराक में था। लेकिन हनी ऐसा मौका नहीं मिल पा रहा था। राजू ने अपने परिवार को पहले ही मेरठ भेज दिया था। वो अपने मकान में कभी-कभी आता था। इसी कारण से हनी को राजू के कत्ल का मौका नहीं मिल रहा था। पुलिस ने हनी के मकान की तलाशी में फ्लिप्कार्ट की रसीद और उसके मोबाईल फोन में इसकी आर्डर कॉपी मिली है।

मां ने ललकारी थी मर्दानगी पुलिस जांच में सामने आया है कि हनी और उसके परिवार का इलाके में दबदबा है। यही कारण था जब राजू पर लगातार चाकू के वार किये जा रहे थे और राजू गली में जान बचाते हुए भाग रहा था उसको बचाने कोई नहीं आया। राजू ने गली में भागते हुए अपनी जान बचाने की खूब गुहार लगायी लेकिन पूरी गली से उसको बचाने कोई नहीं आया। थाना प्रभारी सिहानी गेट संजय पांडेय ने बताया कि हनी की मां कुसुम ने ही हनी को लगातार उकसाया था। पुलिस जांच में सामने आया है की कुसुम को अपनी दबंग छवि के चलते उम्मीद थी की कोई उसकी बात नहीं टाल सकता। लेकिन जब राजू ने अपनी बेटी की शादी से इंकार कर दिया तो ये उसको अपनी दबंग छवि पर चोट की तरह महसूस हुई। इसी कारण से कुसुम लगातार हनी को राजू के खिलाफ ललकारती रहती थी।

बेरहम कातिल मां के साथ हुआ गिरफ्तार, शादी से इंकार पर की थी युवती के पिता की हत्या

खूब दिखाई चालाकी लेकिन काम नहीं आई हनी और उसकी मां ने इस घटना के बाद काफी चालाकी दिखाने की कोशिश की लेकिन उनकी ये चालाकी काम नहीं आई और दोनों आखिर पुलिस के हत्थे चढ़ ही गए। घटना के बाद हनी और उसकी मां कुसुम अलग-अलग ठिकानों पर छिप गए। दोनों को उम्मीद थी की अलग-अलग रहने के कारण पुलिस उनको पकड नहीं पायेगी। इसके बाद जब दोनों पकडे गए उसके बाद भी हनी ने बहुत कोशिश की उसको सहानभूति मिल जाये। हनी ने खुद को कम उम्र का बता कर गुमराह करने की कोशिश की। इतना ही नहीं उसने ये भी कहा की युवती भी उससे प्यार करती थी। पुलिस गिरफ्त में हनी ने माना की हत्या वाले दिन वो नशे में था। अब हनी को राजू की हत्या का अफसोस भी है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jaipur News: जुमे की नमाज के दौरान हादसा, फिरदौस मस्जिद की दीवार गिरी, 21 नमाजी घायल
जयपुर: जुमे की नमाज के दौरान हादसा, फिरदौस मस्जिद की दीवार गिरी, 21 नमाजी घायल
अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'हम सब लोग मिलकर नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री...'
अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'हम सब लोग मिलकर नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री...'
Moradabad News: दिल दहला देने वाली वारदात, भाई ने बहन की चाकू से हत्या की, मां को भी किया घायल
मुरादाबाद में दिल दहला देने वाली वारदात, भाई ने बहन की चाकू से हत्या की, मां को भी किया घायल
टिहरी लेक फेस्टिवल में CM धामी का एडवेंचर अवतार, झील में जेट स्की का उठाया लुत्फ
टिहरी लेक फेस्टिवल में CM धामी का एडवेंचर अवतार, झील में जेट स्की का उठाया लुत्फ

वीडियोज

UP News: Hathras में भयंकर सड़क हादसा Etah-Aligarh Highway पर स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर
Chitra Tripathi: बेटे Nishant की लॉन्चिंग के लिए Nitish Kumar ने BJP को सौंपी सत्ता? | JDU | Bihar
Bharat Ki Baat: बिहार में BJP से CM की रेस में कौन आगे, क्या होगा फॉर्मूला? | Nitish Kumar | JDU
Sandeep Chaudhary: बिहार का CM कौन...BJP क्यों है मौन? | Nitish Kumar | Bihar | BJP | JDU
Bihar Politics: दिल्ली में Nitish Kumar..बिहार में BJP? निषाद या महिला कौन होगी मुख्यमंत्री? | JDU

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तो मैं उनकी उंगली काट देता', बंगाल में चुनाव से पहले ममता बनर्जी के सांसद की CEC ज्ञानेश कुमार को धमकी!
'...तो मैं उनकी उंगली काट देता', बंगाल में चुनाव से पहले TMC सांसद की CEC ज्ञानेश कुमार को धमकी!
फांसी घर विवाद: विशेषाधिकार समिति के सामने पेश हुए अरविंद केजरीवाल, 'मुझे खुशी होती अगर...'
फांसी घर विवाद: विशेषाधिकार समिति के सामने पेश हुए अरविंद केजरीवाल, 'मुझे खुशी होती अगर...'
ओटीटी पर हिंदी वर्जन में रिलीज हुई प्रभास की 'द राजा साब', जाने कहां देख सकेंगे फिल्म
ओटीटी पर हिंदी वर्जन में रिलीज हुई प्रभास की 'द राजा साब', जाने कहां देख सकेंगे फिल्म
हिजबुल्लाह-हूती और हमास से बैलिस्टिक मिसाइल तक... सद्दाम हुसैन के बाद ईरान ने खुद को जंग के लिए कैसे किया था तैयार?
प्रॉक्सी नेटवर्क से बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन तक... सद्दाम हुसैन के बाद ईरान ने खुद को कैसे किया था तैयार?
किसको मिलने वाला था सेमीफाइनल का आखिरी ओवर? शिवम दुबे ने खोल दिया बड़ा राज
किसको मिलने वाला था सेमीफाइनल का आखिरी ओवर? शिवम दुबे ने खोल दिया बड़ा राज
'भारत क्या किसी का गुलाम है, उनकी हिम्मत...' अमेरिका ने रूसी तेल खरीदने की दी छूट तो भड़के ओवैसी
'भारत क्या किसी का गुलाम, उनकी हिम्मत...' अमेरिका ने रूसी तेल खरीदने की दी छूट तो भड़के ओवैसी
क्या US-इजरायल के हमले का कानूनन विरोध जता सकता है ईरान? यूएन चार्टर के हिसाब से जानें अधिकार
क्या US-इजरायल के हमले का कानूनन विरोध जता सकता है ईरान? यूएन चार्टर के हिसाब से जानें अधिकार
कितनी मुश्किल है IAS बनने वाले कैंडिडेट्स को मिलने वाली LBSNAA ट्रेनिंग? इसके बारे में जानें सबकुछ
कितनी मुश्किल है IAS बनने वाले कैंडिडेट्स को मिलने वाली LBSNAA ट्रेनिंग? इसके बारे में जानें सबकुछ
Embed widget