एक्सप्लोरर

अवैध संबंधों के चक्कर में गई जान, घर बुलाकर कर दी युवक की हत्या, सीवर टैंक में दफन किया शव

गुलशन के भाई बृजेश ने बताया कि रात को योजनाबद्ध तरीके से सोनी ने गुलशन को फोन कर अपने घर बुलाया। घर पहुंचते ही वहां पहले से मौजूद विश्वनाथ और उसके साले नमन ने गुलशन को दबोच लिया।

कानपुर, एबीपी गंगा। कल्याणपुर के बारासिरोही चमरौधा बस्ती निवासी एक युवक की उसके पड़ोसी ने ही पत्नी और साले के साथ मिलकर बेरहमी से हत्या कर दी। हत्यारे युवक के शव को घर के अंदर बने सीवर टैंक में दफन कर फरार हो गए। युवक के लापता होने पर परिजनों ने कल्याणपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी के साले को हिरासत में लेकर शव बरामद कर लिया है। मृतक के हाथ पैर बंधे व सिर पर तीन चोटों के निशान थे। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

फोन कर बुलाया घर

बारासिरोही निवासी 22 वर्षीय गुलशन उर्फ बड़के ठेके पर पुताई का काम करता था। गुलशन के वहीं पड़ोस में रहने वाली महिला सोनी से अवैध संबंध थे, जिसका सोनी का पति विश्वनाथ उर्फ लौआ विरोध करता था। गुलशन के भाई बृजेश ने बताया कि रात को योजनाबद्ध तरीके से सोनी ने गुलशन को फोन कर अपने घर बुलाया। घर पहुंचते ही वहां पहले से मौजूद विश्वनाथ और उसके साले नमन ने गुलशन को दबोच लिया। विश्वनाथ और उसके साले ने गुलशन के हाथ-पैर बांध मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। जिसके बाद गुलशन के सिर पर भारी वस्तु से कई प्रहार कर हत्या कर दी।

पुलिस को मिली सूचना

हत्या के बाद आरोपियों ने घर के अंदर बने सीवर टैंक में शव दफन कर दिया और परिवार सहित फरार हो गए। 24 घंटे तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने कल्याणपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई। हत्या के बाद विश्वनाथ और उसका साला नमन घर से सामान निकाल रहे थे, जिसकी जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने साले नमन को पकड़ लिया, जबकि विश्वनाथ भाग निकला।

अवैध संबंधों के चक्कर में गई जान, घर बुलाकर कर दी युवक की हत्या, सीवर टैंक में दफन किया शव

अन्य आरोपियों की तलाश जारी

नमन की निशानदेही पर पुलिस ने सीवर टैंक से शव को बरामद कर लिया। कल्याणपुर इंस्पेक्टर अश्वनी पांडेय ने बताया कि अवैध सम्बंधों के चलते हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। पकड़े गए नमन की निशानदेही पर अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा: सास के कहने पर बेटे ने मां को सब्जी में दिया जहर, बेटी को भेजने के लिए रखी थी शर्त
आगरा: सास के कहने पर बेटे ने मां को सब्जी में दिया जहर, बेटी को भेजने के लिए रखी थी शर्त
गोरखपुर: ताल रिंग रोड के किनारे सीएम योगी ने किया पौधरोपण, कहा- वनों से ही नदियां रहेंगी सदानीरा
गोरखपुर: ताल रिंग रोड के किनारे सीएम योगी ने किया पौधरोपण, कहा- वनों से ही नदियां रहेंगी सदानीरा
गोरखपुर से CM योगी ने शुरू किया 35 करोड़ पौधरोपण महायज्ञ, बोले- 'PM मोदी ने एक पेड़ मां के नाम...'
गोरखपुर से CM योगी ने शुरू किया 35 करोड़ पौधरोपण महायज्ञ, बोले- 'PM मोदी ने एक पेड़ मां के नाम...'
कांवड़ यात्रा को लेकर कांग्रेस नेता अजय राय का योगी सरकार पर हमला, 'ये नेम प्लेट पर लोगों को...'
कांवड़ यात्रा को लेकर कांग्रेस नेता अजय राय का योगी सरकार पर हमला, 'ये नेम प्लेट पर लोगों को...'

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों की मदद कर रहे शब्बीर अहमद की मौत, पहाड़ी से गिरा था पत्थर
अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों की मदद कर रहे शब्बीर अहमद की मौत, पहाड़ी से गिरा था पत्थर
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'बैजबॉल' युग का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट
'बैजबॉल' का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
Delhi University PG Admission 2026: DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
Embed widget