एक्सप्लोरर

'ये रवैया ठीक नहीं..', UPPSC छात्रों के प्रदर्शन को लेकर योगी सरकार पर बरसीं नेहा सिंह राठौर

Neha Singh Rathore: नेहा सिंह राठौर लगातार यूपीपीएससी छात्रों के विरोध प्रदर्शन के समर्थन में अपनी आवाज मुखर कर रही है. उन्होंने पुलिस पर छात्रों के साथ बल प्रयोग करने का आरोप लगाया

Neha Singh Rathore: प्रयागराज में यूपी लोक सेवा आयोग के सामने यूपीपीएससी अभ्यार्थियों का विरोध प्रदर्शन चौथे दिन भी जारी है. इस दौरान छात्रों और पुलिसकर्मियों के बीच कई बार धक्का मुक्की और झड़प की खबरें सामने आ रही है. जिसे लेकर भोजपुरी लोक गायिका नेहा सिंह राठौर की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने पुलिस पर छात्रों के साथ बल प्रयोग करने का आरोप लगाया और कहा कि सरकार का ये रवैया ठीक नहीं है. 

नेहा सिंह राठौर लगातार यूपीपीएससी छात्रों के विरोध प्रदर्शन के समर्थन में अपनी आवाज मुखर कर रही है. उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर इस आंदोलन का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें छात्रों को जबरन हटाने की कोशिश की जा रही है, जबकि छात्र वहां से हटने को तैयार नहीं है. इस वीडियो में कई लड़कियां धरने मे देखी जा सकती है, जिनका हाथ पकड़कर उन्हें हटाने की कोशिश हो रही है. 

योगी सरकार पर बरसीं नेहा सिंह राठौर
इस वीडियो को शेयर करते हुए करते हुए नेहा राठौर ने लिखा- 'प्रयागराज के छात्रों के साथ पुलिस बल प्रयोग कर रही है. अन्याय के ख़िलाफ़ लड़ने वालों के साथ योगी सरकार का ये रवैया ठीक नहीं है. आखिर क्या गलती है इन छात्रों की? यही कि इन्होंने भाजपा को वोट दिया! इन्हें अपनी गलती सुधारनी होगी.'

इससे पहले भी उन्होंने धरने पर बैठे छात्रों को सावधान रहने की अपील की थी. नेहा ने वीडियो जारी छात्रों के आंदोलन का समर्थन किया और कहा कि 'जो लोग नॉर्मलाइज़ेशन के ख़िलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं उन्हें सबसे पहले अपने आसपास मौजूद भाजपाई तत्वों से सावधान रहना होगा. ये वही लोग है जो आपके आंदोलन को भटकाने की कोशिश करेंगे. और सरकार को ख़ुश करने के लिए आपके भविष्य को दाँव पर लगा देंगे. 

बता दें कि यूपी लोक सेवा आयोग के खिलाफ प्रतियोगी छात्रों का आंदोलन लगातार चौथे दिन भी जारी है. पिछले तकरीबन 70 घंटे से छात्रों का आंदोलन बिना किसी ब्रेक के चल रहा है. हजारों अभ्यर्थी दिन-रात आयोग के बाहर की सड़कों पर डटे हुए हैं. देर रात प्रयागराज के डीएम रवींद्र कुमार मांदड़ और पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा ने एक बार फिर छात्रों से बातचीत की. हालांकि अब तक इसका हल नहीं निकल पाया है. छात्रों का कहना है कि जब तक नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया को खत्म नहीं किया जाएगा उनका आंदोलन जारी रहेगा. 

RSS से जुड़े शख्स की जमीन की पैमाइश लटकाई, UP में IAS-PCS समेत 4 अफसर सस्पेंड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भगत सिंह को लेकर IAS रिंकू राही का विवादित बयान, FIR की उठी मांग
भगत सिंह को लेकर IAS रिंकू राही का विवादित बयान, FIR की उठी मांग
चंपत राय, अनिल मिश्रा को क्लीन चिट? एसआईटी रिपोर्ट से मिले संकेत
चंपत राय, अनिल मिश्रा को क्लीन चिट? एसआईटी रिपोर्ट से मिले संकेत
कोई शिक्षामंत्री है क्या? छात्राओं के प्रदर्शन पर अखिलेश यादव ने कसा तंज
कोई शिक्षामंत्री है क्या? छात्राओं के प्रदर्शन पर अखिलेश यादव ने कसा तंज
वंदे मातरम विवाद पर VHP का प्रदर्शन, खरगे-सोनिया-राहुल के पुतले फूंके
वंदे मातरम विवाद पर VHP का प्रदर्शन, खरगे-सोनिया-राहुल के पुतले फूंके

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget