एक्सप्लोरर

NDA Meeeting: BJP के साथ सीट शेयरिंग के सवाल पर अनुप्रिया पटेल बोलीं- 'इस पर अलग से...'

NDA Meeting: केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि इस बैठक में एनडीए के सभी दल शामिल होंगे. यहां से हम एकजुटता का संदेश देंगे, इस दौरान उन्होंने सीट शेयरिंग पर भी अपनी बात रखी है.

Anupriya Patel on NDA Meeting: बेंगलुरु में विपक्षी दलों की बैठक के बीच आज दिल्ली (Delhi) में एनडीए (NDA) भी अपना शक्ति प्रदर्शन करेगा. दिल्ली के अशोका होटल में एनडीए की बैठक बुलाई गई है जिसमें 38 दलों के आने का दावा किया गया है. इस बैठक में बीजेपी के तमाम पुराने और नए सहयोगी शामिल होंगे, जिसके जरिए एनडीए भी अपना शक्ति प्रदर्शन करने की कोशिश करेगा. इस बीच बैठक को लेकर केंद्रीय मंत्री और अपना दल सोनेलाल पार्टी की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल का बयान सामने आया है.

अनुप्रिया पटेल ने कहा कि इस बैठक के जरिए हम एकजुटता का संदेश देंगे. वहीं सीट शेयरिंग पर भी अपनी बात रखी है. अनुप्रिया पटेल ने "जो दल एनडीए गठबंधन में शामिल हैं, वो सभी इस बैठक में हिस्सा लेंगे. पीएम मोदी के विचारों को हम सभी सुनेंगे और एनडीए की एकजुटता का संदेश भी हम देंगे. 2024 का जो हमारा लक्ष्य है उसे पूरा करने के लिए काम करेंगे. हमें पूरा भरोसा है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में एनडीए गठबंधन की और भी मजबूती के साथ सरकार बनेगी." 

सीट शेयरिंग पर क्या बोली अनुप्रिया पटेल

सीट शेयरिंग के सवाल पर अनुप्रिया पटेल ने कहा कि "आज की बैठक में सीट शेयरिंग को लेकर कोई एजेंडा नहीं है. जहां तक सीटों की बात है तो हर दल अलग से ही बैठकर बीजेपी के साथ चर्चा करेगा, क्योंकि हर राज्य की अपनी परिस्थितियां होती है. हर सीट का अलग समीकरण होता है. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के दोनों कार्यकालों में हमारी सरकार ने जो काम किया है हम उसे जनता तक आगे पहुंचाने का काम करेंगे."  

यूपी में एनडीए के कुनबे में अब ओम प्रकाश राजभर की भी एंट्री हो गई है. इस पर अनुप्रिया पटेल ने कहा कि "ओम प्रकाश राजभर के आने से एनडीए को ताकत मिलेगी, हम पहले भी साथ रहे हैं. उनके आने से यूपी में हमारा प्रदर्शन और बेहतर होगा. वहीं विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि विपक्षी दल हताश और निराश दल है. पिछले आम चुनाव में सभी ने देखा है इनकी क्या स्थिति रही है. जनता ने इन्हें नकार दिया है, लेकिन सभी को अधिकार होता है एक नया गठबंधन या कोशिश करने का, पर इन कोशिशों का कोई परिणाम निकलने नहीं जा रहा है. मोदी जी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं." 

ये भी पढ़ें- UP Politics: NDA की बैठक से पहले ब्रजेश पाठक ने 2024 को लेकर किया बड़ा दावा, विपक्षी दलों को बताया 'फ्रस्ट्रेट'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
Char Dham Yatra: चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट
चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget