एक्सप्लोरर

नवरात्रि स्पेशल: व्रत के दौरान लगे भूख तो बनाइये ये डिश... झट से होगी तैयार

नवरात्रि के दौरान हेल्‍दी डाइट लेना बहुत जरूरी होता है। ऐसा नहीं करने से बॉडी में एनर्जी कम होने लगती है। धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व के अलावा, व्रत रखने का एक हेल्‍दी दृष्टिकोण भी है, जो हमारी बॉडी से टॉक्सिन को डिटॉक्‍स करने में हेल्‍प करता है। लेकिन व्रत के दौरान हेल्‍दी डाइट लेना बहुत जरूरी होता है।

नवरात्रि देश में सबसे व्यापक रूप से मनाए जाने वाले त्योहारों में से एक है, और इस साल यह त्योहार 29 सितंबर, 2019 से 7 अक्टूबर, 2019 तक मनाया जाएगा। नवरात्रि नौ दिनों तक चलने वाला हिंदू त्योहार है जो देवी दुर्गा को समर्पित है। नवरात्रि देश में सबसे व्यापक रूप से मनाए जाने वाले त्योहारों में से एक है। नवरात्रि उपवास के दौरान लोग ज्यादातर आलू, साबूदाना, फल और दूध से बनी चीजों का सेवन करते हैं, लेकिन क्या आपको पता है। आप कच्चे केले की भी एक डिश बना सकते हो। तो चालिए आपको बताते है इस डिश को बनाने की विधी। कच्चे केले बेहद पौष्टिक होते हैं और यह फाइबर, बीटा-कैरोटिन, कैल्शियम, विटामिन ए और सी का भी एक अच्छा स्त्रोत है। ग्लूटन फ्री इस फल का उपयोग आप कई तरह के व्यंजनों को बनाने में कर सकते हैं। दमन में स्थित होटल द देल्तीं के सीनियर शेफ विजेश मोदी ने एक शाकाहार व्यंजन का जिक्र किया है जो न केवल नवरात्रि में व्रत के दौरान उपयुक्त है बल्कि रोजमर्रा के भोजन में भी इसे खाया जा सकता है।

सामग्री :

2 छोटे कच्चे केले

2 मध्यम आकार के आलू

1/4 कप कसावे का आटा

1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर

1 टीस्पून पुदीने के सुखे पत्ते

हिमालयन सॉल्ट (सेंधा नमक)

3 टेबलस्पून तेल

विधि :

  1. सबसे पहले केले और आलू को प्रेशर कूकर में डाल दें और इसके बाद इन्हें तीन सीटी लगने या दस मिनट तक पका लें। इस प्रक्रिया में हड़बड़ी बिल्कुल न करें क्योंकि हमारा मकसद इन्हें ऐसे पकाना है जिससे कि ये बिल्कुल सॉफ्ट हो जाए और इन्हें अच्छे से मैश किया जा सके।
  2. इसके बाद इन्हें कूकर के गर्म पानी से निकाल लें और कुछ देर तक ठंडा होने के लिए छोड़ दें। कुछ देर बाद आलू और केले के छिलके को छील लें और इन्हें एक-एक कर किसी बड़े बर्तन में डालते जाएं।
  3. इसके बाद उबले आलू और केले को चम्मच या पोटैटो मैशर से मसल लें।
  4. इसके बाद इसमें ऊपर लिखे सभी मसालों को बारी-बारी से डालते जाएं और कसावे के आटे को मिलाएं और सबको अच्छे से मिला लें और एक अच्छा मिश्रण तैयार कर लें।
  5. इस प्रक्रिया के बाद अपनी हथेलियों को चिकना कर लें और इस मिश्रण को थोड़ा-थोड़ा लेकर टिक्की के आकार का बना लें।
  6. अब पैन को गैस पर चढ़ाकर उसमें तेल डाल लें और तेल के गर्म होने के बाद उनमें एक-एक कर इन टिक्कियों को रख दें।
  7. धीमे आंच पर इन्हें 8-10 मिनट तक पकाए और इसके बाद इन्हें पलट दें और फिर हल्के सुनहरे होने तक पकाएं। दोनों साइड से अच्छे से पक जाने के बाद इन्हें एक प्लेट पर निकाल लें। फलाहारी हरी चटनी के साथ इन्हें गर्मागर्म परोसें।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
'PM मोदी का कोई बाल भी बांका नहीं कर पाएगा', विपक्ष पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह
'PM मोदी का कोई बाल भी बांका नहीं कर पाएगा', विपक्ष पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह
'पहले अपना अस्तित्व बचाएं...', रिजीम चेंज को लेकर विपक्ष पर भड़के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य
'पहले अपना अस्तित्व बचाएं...', रिजीम चेंज को लेकर विपक्ष पर भड़के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य
यूपी: मिशन 2027 की तैयारी में जुटी BJP, इन्हें दी गई खास जिम्मेदारी
यूपी: मिशन 2027 की तैयारी में जुटी BJP, इन्हें दी गई खास जिम्मेदारी

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
Embed widget