एक्सप्लोरर

अब रोबोट लाएगा विजेताओं के लिए मेडल, रोबोटिक पहल से बदल गया मेडल सेरेमनी का रूप

राष्ट्रीय खेलों में मेजबान उत्तराखंड ने रोबोटिक तकनीक से जुड़ी पहल कर सभी को सुखद अनुभूति से भर दिया. हालांकि एथलेटिक्स इवेंट को छोड़कर अन्य में परंपरागत रूप से ही मेडल सेरेमनी आयोजित की गई.

Uttarakhand News: राष्ट्रीय खेलों में शनिवार को यह मौका एथलेटिक्स इवेंट की मेडल सेरेमनी का था. खिलाड़ियों से लेकर दर्शकों की ठीक ठाक उपस्थिति थी. सभी उम्मीद कर रहे थे कि कुछ ही देर में होने वाली मेडल सेरेमनी परंपरागत रूप से ही आयोजित होंगी. मगर अगले पलों में मेडल सेरेमनी का पूरा रूप ही बदला हुआ था. रिमोट कंट्रोलर की कमांड से  'मौली रोबोट' में हरकत शुरू हुई. वह एक ट्रे में मेडल लेकर विजेताओं के पास पहुंचा. अतिथियों ने मेडल उठाए और विजेताओं के गले में पहना दिए.

खेलों में मेजबान उत्तराखंड ने रोबोटिक तकनीक से जुड़ी पहल कर सभी को सुखद अनुभूति से भर दिया. हालांकि एथलेटिक्स इवेंट को छोड़कर अन्य में परंपरागत रूप से ही मेडल सेरेमनी आयोजित की गई. यानी हाथ में ट्रे लेकर युवतियां ही विजेताओं के लिए मेडल लाई. एथलेटिक्स के करीब 40 इवेंट होने हैं. खेल निदेशक प्रशांत आर्या के अनुसार-एथलेटिक्स के अधिकतर इवेंट में मेडल सेरेमनी के दौरान 'मौली रोबोट' का ही इस्तेमाल किया जाएगा.

उत्तराखंड पुलिस की ड्रोन टीम छायी
मौली रोबोट के विचार पर उत्तराखंड पुलिस की ड्रोन टीम ने एक प्राइवेट फर्म डीटाउन रोबोटिक्स के साथ मिलकर काम किया. ड्रोन टीम के विपिन कुमार, दीपांकर बिष्ट, प्रशांत चंद्र, दीपक बिष्ट, अभिषेक कुमार, प्रज्ज्वल रावत ने करीब डेढ़ महीने इस प्रोजेक्ट पर काम किया. मेडल सेरेमनी में जहां 'मौली रोबोट' ने काम किया, वहीं डिस्कस के इवेंट के दौरान एक अन्य रोबोट ने सहयोग किया. ओलंपियन मनीष रावत के अनुसार-मेडल सेरेमनी में रोबोट का इस्तेमाल उन्होंने पहली बार देखा है.

मिल्कीपुर: बेटे की हार पर सांसद अवधेश प्रसाद बोले- '80-85 हजार वोट फर्जी डाले गए, नंगा नाच चल रहा था'

मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमित सिन्हा ने बताया कि मुख्यमंत्री जी के निर्देश थे कि राष्ट्रीय खेलों में तकनीकी पहल भी होनी चाहिए. इसलिए, रोबोटिक तकनीक की मदद लेकर यह प्रयोग किया गया. हैमर थ्रो, जेवलिन थ्रो, डिस्कस थ्रो जैसी एथलेटिक्स इवेंट में भी हम रोबोटिक तकनीक का इस्तेमाल करते हुए मानव संसाधन पर निर्भरता कम कर रहे हैं.

वहीं सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 38वें राष्ट्रीय खेल में खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन के अलावा कई अभिनव पहल भी पूरे देश को दिखाई दे रही है. तकनीकी पहल भी अब राष्ट्रीय खेलों के साथ जुड़ गई है. हमारी कोशिश ये ही है कि नई तकनीक का पूरा लाभ लेते हुए खेल विकास के लिए कार्य किया जाए.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामले पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा, BKTC अध्यक्ष के इस्तीफे की मांग तेज
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामले पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा, BKTC अध्यक्ष के इस्तीफे की मांग तेज
दिल्ली में डिंपल यादव को किया डिटेन, लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
दिल्ली में डिंपल यादव को किया डिटेन, लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
मेरठ जेल की एक बैरक में 5 कातिल पत्नियां, मुस्कान पढ़ रही रामायण तो दामिनी को बेटे से मिलने की इच्छा
मेरठ जेल की एक बैरक में 5 कातिल पत्नियां, मुस्कान पढ़ रही रामायण तो दामिनी को बेटे से मिलने की इच्छा
महोबा में SDM पर वकील से अभद्रता का आरोप, बार एसोसिएशन का प्रदर्शन; कोर्ट बहिष्कार की चेतावनी
महोबा में SDM पर वकील से अभद्रता का आरोप, बार एसोसिएशन का प्रदर्शन; कोर्ट बहिष्कार की चेतावनी

वीडियोज

Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? CJP के प्रदर्शन के बीच गृहमंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे शिक्षा मंत्री
क्या धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? CJP के प्रदर्शन के बीच गृहमंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे शिक्षा मंत्री
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को दोपहर 5 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को दोपहर 5 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
दिल्ली में डिंपल यादव को किया डिटेन, लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
दिल्ली में डिंपल यादव को किया डिटेन, लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम; उपकप्तान बना ये खिलाड़ी
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
CJP का अनशन और मार्च: आमने-सामने पुलिस-प्रदर्शनकारी, केजरीवाल से प्रियंका तक… सरकार पर ‘हल्लाबोल’
CJP का अनशन और मार्च: आमने-सामने पुलिस-प्रदर्शनकारी, केजरीवाल से प्रियंका तक… सरकार पर ‘हल्लाबोल’
How Long Does Cooking Oil Last: क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
Embed widget