एक्सप्लोरर

UP News: नंद गोपाल नंदी का राहुल गांधी पर तंज, कहा- वो पहले अपनी पार्टी को बचाने का अभियान चलाएं

Sultanpur News: यूपी के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी ने राहुल गांधी पर चुटकी लेते हुए कहा कि पहले वे अपनी पार्टी बचाने का अभियान चला लें, तो बेहतर रहेगा.

Sultanpur News: लोकसभा चुनाव (Loksabha Election 2024) में बीजेपी (BJP) का मुकाबला करने के लिए कांग्रेस (Congress) ने भारत जोड़ो अभियान चलाया है जिस पर यूपी के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी (Cabinat Minister Nand Gopal Nandi) ने चुटकी ली. कैबिनेट मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) का नाम सुनते ही लोग हंसने लगे. मैं राहुल से केवल इतना कहूंगा कि पहले वे अपनी पार्टी बचाने का अभियान चला लें, तो बेहतर रहेगा. दरअसल नदं गोपाल नंदी आज यूपी के सुल्तानपुर (Sultanpur) पहुंचे थे जहां वो पीएम मोदी (PM Modi) के सत्ता में 20 साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए. 

पीएम मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे
नंद गोपाल नंदी ने इस कार्यक्रम में मंच से संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जमकर तारीफ की. नंदी ने कहा कि पीएम मोदी के गुजरात में मुख्यमंत्री रहते 12 साल के गुजरात मॉडल को देखने के बाद ही उन्हें जनता ने 2014 में देश की बागडोर सौंपी थी. आज 8 वर्ष उन्हें पीएम की बागडोर संभाले हो गया. इस 20 वर्ष सत्ता में रहकर उन्होंने जो कार्य किया वो काबिले तारीफ है. पूरा देश कोरोना महामारी से खौफ में था तब पीएम मोदी की अगुवाई में न कोरोना की जंग पर काफी हद तक काबू किया गया बल्कि वैक्सीन बनाकर यहां और बाहरी देशों को भी सप्लाई कर उन्हें भी बचाया गया. 

Bulldozer News: लखनऊ में समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर चला योगी सरकार का बुलडोजर, इस वजह से हुई कार्रवाई

2024 चुनाव को लेकर बड़ा दावा

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पूरे देश जो जश्न मनाया वो भी मोदी जी की देन है. इसके बाद उन्होंने मीडिया से भी बात की. नंदी ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में आज भारत विश्व गुरु बनने की कगार पर है और पूरा विश्व आज आशा भरी निगाहों से उन्हें देख रहा है. 2019 में भी चोर-चोर मौसेरे भाइयों ने मिलकर मोदी जी को हराने के प्लान बनाया था, लेकिन यहां की जनता ने उन्हें सबक सिखा दिया. इस बार भी 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता ऐसे लोगों को जवाब देगी. 

राहुल गांधी पर कसा तंज

राहुल गांधी के भारत जोड़ो अभियान के सवाल पर नंदी ने चुटकी लेते हुए कहा कि उनका नाम सुनकर ही लोग हंसने लगे. अब उनके बारे में क्या कहूं, फिलहाल  राहुल गांधी के बारे में केवल इतना कहना चाहूंगा कि पहले अपनी पार्टी को बचाने का अभियान चला लें वही बेहतर रहेगा. 

ये भी पढ़ें- 

Prayagraj News: गंगा में नाव पर चिकन और हुक्का पीने का वीडियो वायरल, आरोपियों की पहचान में जुटी पुलिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़ में नाबालिग के साथ 2 लोगों ने किया रेप, मेडिकल के लिए भेजी गई पीड़िता; FIR दर्ज
अलीगढ़ में नाबालिग के साथ 2 लोगों ने किया रेप, मेडिकल के लिए भेजी गई पीड़िता; FIR दर्ज
मसूरी: भारी बारिश से खेतवाला गांव का संपर्क कटा, महिलाओं ने झाड़ियों को काटकर बनाया रास्ता
मसूरी: भारी बारिश से खेतवाला गांव का संपर्क कटा, महिलाओं ने झाड़ियों को काटकर बनाया रास्ता
'आप और आपके गुंडों में अगर दम है तो...', ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को किया चैलेंज
'आप और आपके गुंडों में अगर दम है तो...', ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को किया चैलेंज
राम मंदिर निर्माण का कार्य कब होगा पूरा? नृपेंद्र मिश्रा ने बता दी फाइनल डेट
राम मंदिर निर्माण का कार्य कब होगा पूरा? नृपेंद्र मिश्रा ने बता दी फाइनल डेट

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल
25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
61 साल की महिला को लगा जिम का नशा, पसीना बहाकर इस खतरनाक बीमारी को दी मात- वीडियो वायरल
61 साल की महिला को लगा जिम का नशा, पसीना बहाकर इस खतरनाक बीमारी को दी मात- वीडियो वायरल
जुलाई में लगाएं यह सब्जी, महज 90 दिनों में किसानों की जेबें कर देगी फुल
जुलाई में लगाएं यह सब्जी, महज 90 दिनों में किसानों की जेबें कर देगी फुल
Embed widget