एक्सप्लोरर

Nainital News: भीमताल झील में तैरता मिला वन विभाग के रेंजर का शव, 15 दिनों से थे लापता, मचा हड़कंप

Uttarakhand News: रेंजर का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया. मौत के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है. पुलिस को शव के पोस्टमार्मट रिपोर्ट का इंतजार है. रेंजर का 15 दिनों से पता नहीं चल रहा था.

Uttarakhand News: उत्तराखंड से सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है. वन विभाग के रेंजर हरीश चंद्र पांडे का शव मिलने से हड़कंप मच गया. रेंजर हरीश चंद्र पांडे का शव भीमताल झील में तैरता हुआ मिला. लापता रेंजर की पिछले 15 दिनों से परिजनों के साथ नैनीताल पुलिस भी कर रही थी. आज (13 दिसंबर) शव मिलने की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया. मृतक की पहचान हरिश्चंद्र पांडे के रूप में हुई. पुलिस ने रेंजर के परिजनों को शव मिलने की सूचना दी.

रेंजर का शव झील में तैरता हुआ मिला

शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया. पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है. रेंजर की मौत के कारणों का पता नहीं चला है. हरीश चंद्र पांडे तराई केंद्रीय वन प्रभाग रुद्रपुर में रेंजर पद पर तैनात थे. रेंजर का शव मिलने से वन विभाग में शोक की लहर है. पिछले 15 दिनों से लापता रेंजर का सुराग नहीं मिलने के कारण परिजन बेहद परेशान थे. शव की सूचना पर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

पिछले 15 दिनों से चल रहे थे लापता

पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत की वजहों का खुलासा होने की उम्मीद जताई जा रही है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पता लगाया जा रहा है कि रेंजर किन परिस्थितियों में गायब हुए थे. परिजनों ने मुखानी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने खोजबीन शुरू कर दिया था. हरीश चंद्र पांडे 29 नवंबर की शाम को घर से लापता हुए थे. काफी खोजबीन के बाद पता नहीं चलने पर परिजनों ने पुलिस से गुहार लगाई थी. वन विभाग भी लापता रेंजर का सुराग लगाने में जुटा हुआ था. 

Uttarakhand News: ठंड में ठिठुरते लोगों को देख सीएम धामी ने रुकवाया काफिला, जरुरतमंदों को खुद बांटे कंबल

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फतेहपुर: लालच में खोजकरक बाबा की मजार खोदी, लोगों में रोष
फतेहपुर: लालच में खोजकरक बाबा की मजार खोदी, लोगों में रोष
देहरादून: लेडी टीचर सुसाइड केस CB-CID को सौंपा गया
देहरादून: लेडी टीचर सुसाइड केस CB-CID को सौंपा गया
UP News: योगी सरकार का छात्रों को लेकर फैसला: इस विश्वविद्यालय में पीजी डिप्लोमा दाखिले की अंतिम तिथि बढ़ी!
योगी सरकार का छात्रों को लेकर फैसला: इस विश्वविद्यालय में पीजी डिप्लोमा दाखिले की अंतिम तिथि बढ़ी!
UP News: मुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति योजना का बढ़ेगा दायरा, योजना के तहत प्रतिभाशाली छात्रों को मिलेगा लाभ
मुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति योजना का बढ़ेगा दायरा, योजना के तहत प्रतिभाशाली छात्रों को मिलेगा लाभ

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
What To Watch: ओटीटी से थिएटर तक देखने लायक है ये 4 फिल्में 1 सीरीज, बाकी सब वेस्ट ऑफ टाइम!
ओटीटी से थिएटर तक देखने लायक है ये 4 फिल्में 1 सीरीज, बाकी सब वेस्ट ऑफ टाइम!
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Xप्लेन: भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
Embed widget