एक्सप्लोरर

चमार, यादव, गुर्जर रेजिमेंट बनाए सरकार, ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान नगीना सांसद चंद्रशेखर ने कर दी बड़ी मांग

उत्तर प्रदेश स्थित नगीना से लोकसभा सांसद और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने सदन में ऑपरेशन सिंदूर पर हो रही चर्चा में हिस्सा लिया और कई सवाल पूछे.

संसद के मानसून सत्र के दौरान उत्तर प्रदेश स्थित नगीना लोकसभा क्षेत्र के सांसद और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के नेता चंद्रशेखर आजाद ने सरकार से बड़ी मांग की है. लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा में हिस्सा लेते हुए आजाद ने सरकार से मांग की है कि चमार रेजिमेंट को बहाल किया जाए. गुर्जर, यादव रेजिमेंट  बनाए जाएं. देश का जो किसान और कमेरा वर्ग है, उसमें देशभक्ति का जज्बा बहुत है. अगर इनको मौका मिलेगा तो पाकिस्तान छोड़िए, चीन भी हमारी ओर आंख उठाने को नहीं सोचेगा.

सांसद ने सरकार से मांग की है कि सैन्य और अर्धसैन्य बलों में काम करने वालों की सैलरी को कर मुक्त किया जाए. ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान नगीना सांसद ने कहा कि क्या सरकार यह मानती है कि टीआरएफ द्वारा हिन्दू पर्यटकों को निशाना बनाना, भारत में सांप्रदायिक द्वेष को बढ़ावा देने की कोशिश थी? अगर हां तो इसको रोकने के लिए सरकार ने क्या रणनीति बनाई? पाकिस्तान को आईएमएफ द्वारा आर्थिक सहायता मिलने के सवाल पर नगीना सांसद ने पूछा कि क्या सरकार ने इसको लेकर वैश्विक संस्थाओं के समक्ष कोई सवाल उठाया?

साजिद रशीदी की डिंपल यादव पर टिप्पणी के बाद गुस्से में अखिलेश, तल्ख लहजे में पूछा ये सवाल

नगीना सांसद ने लगाए ये आरोप

उन्होंने आरोप लगाया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत की कूटनीतिक विफलता दिखी. सांसद ने पूछा कि क्या सरकार ये मानती है कि पहलगाम का आतंकी हमला खुफिया तंत्रों का फेल्योर है? अगर हां तो उसके लिए क्या रणनीति बनाई गई और किसकी जिम्मेदारी है? उन्होंने कहा कि सरकार के लोग सम्मान की बात करते हैं. पहलगाम हमले के बाद सेना के जवान अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा ड्यूटी में जा रहे थे लेकिन उन्हें इतनी खराब ट्रेन दी गई कि जवानों ने जाने से इनकार कर दिया. बाद में चार दिन बाद नई ट्रेन दी गई.

कर्नल सोफिया कुरैशी के लिए बीजेपी नेता की टिप्पणी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि हमें इस पर ध्यान देना चाहिए कि सरकार की भाषा कैसी है.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उन्हें पता है ये मस्जिद नहीं मंदिर है...', ज्ञानवापी मामले में समझौता बैठक पर हिन्दू पक्ष ने दी प्रतिक्रिया
'उन्हें पता है ये मस्जिद नहीं मंदिर है...', ज्ञानवापी मामले में समझौता बैठक पर हिन्दू पक्ष ने दी प्रतिक्रिया
महोबा में शराबी की हैवानियत: 55 वर्षीय महिला के सिर पर पत्थरों से ताबड़तोड़ तीन वार, हालत नाजुक
महोबा में शराबी की हैवानियत: 55 वर्षीय महिला के सिर पर पत्थरों से ताबड़तोड़ तीन वार, हालत नाजुक
श्रावस्ती: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के कार्यक्रम से पहले पुलिस ने दिया नोटिस, समर्थकों में नाराजगी
श्रावस्ती: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के कार्यक्रम से पहले पुलिस ने दिया नोटिस, समर्थकों में नाराजगी
Hapur Road Accident: हापुड़ में डिवाइडर से टकराई बाइक, दर्दनाक हादसे ने उजाड़ा परिवार; तीन बच्चों सहित पिता की मौत
हापुड़ में डिवाइडर से टकराई बाइक, दर्दनाक हादसे ने उजाड़ा परिवार; तीन बच्चों सहित पिता की मौत

वीडियोज

Akhilesh Yadav का Nitish Kumar की तरह U-TURN! |ABPLIVE
Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 पेट्रोल पर आया वो सर्वे, जो उड़ा देगा केंद्र सरकार की नींद, NDA समर्थक ही हो गए खिलाफ, आंकड़ों ने चौंकाया
E20 पेट्रोल पर आया वो सर्वे, जो उड़ा देगा केंद्र सरकार की नींद, NDA समर्थक ही हो गए खिलाफ, आंकड़ों ने चौंकाया
दिल्ली: बीच सड़क बनी अवैध मजार पर चला बुलडोजर, पीतमपुरा-शालीमार बाग रोड चौड़ीकरण को लेकर एक्शन
दिल्ली: बीच सड़क बनी अवैध मजार पर चला बुलडोजर, पीतमपुरा-शालीमार बाग रोड चौड़ीकरण को लेकर एक्शन
UNSC का फिर अस्थायी सदस्य बनेगा भारत? इस देश के साथ होगा मुकाबला, एस जयशंकर ने शुरू किया प्रचार
UNSC का फिर अस्थायी सदस्य बनेगा भारत? इस देश के साथ होगा मुकाबला, एस जयशंकर ने शुरू किया प्रचार
Welcome To The Jungle BO Day 18: 'वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
कर्नाटक में 4,723 सरकारी पदों पर भर्ती शुरू, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
कर्नाटक में 4,723 सरकारी पदों पर भर्ती शुरू, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
वैज्ञानिकों ने बना ली दिमाग जैसी धाकड़ चिप, तुरंत पकड़ लेगी गड़बड़ी, जानें कहां होगा यूज
वैज्ञानिकों ने बना ली दिमाग जैसी धाकड़ चिप, तुरंत पकड़ लेगी गड़बड़ी, जानें कहां होगा यूज
Embed widget