एक्सप्लोरर

मुजफ्फरनगर ढाबा चेकिंग मामले में मिले नोटिस पर यशवीर महाराज का बड़ा बयान, बोले- नहीं रुकेगा आंदोलन

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर ढाबा चेकिंग मामले में मिले नोटिस पर यशवीर महाराज ने बड़ा बयान दिया है और कहा है कि कितने भी नोटिस और फर्जी मुकदमों से आंदोलन नहीं रुकेगा

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर में ढाबा चेकिंग और नोटिस के मुद्दे को लेकर जिले में सियासत और विवाद गरमाता जा रहा है. बघरा आश्रम के स्वामी यशवीर महाराज ने सोशल मीडिया के जरिए इस पूरे मामले में बड़ा बयान दिया है.

इस बयान में उन्होंने कई बातों को स्पष्ट तौर पर कह दिया गया है. उन्होंने साफ कहा कि हिंदू नाम की आड़ में मुस्लिमों द्वारा होटल और ढाबे चलाने की साजिश को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. बता दें मुस्लिम समुदायों के लोगों द्वारा चलाए जा रहे होटलों को देवी-देवताओं के नाम से चलाए जाने पर अपत्ति लगाई है.

मुस्लिम समुदाए के लोग खोल रहे हैं होटल
यशवीर महाराज ने आरोप लगाया कि कुछ जगहों पर मुस्लिम समुदाय के लोग देवी-देवताओं के नाम से ढाबे और होटल खोल रहे हैं, जिससे आम हिंदू समाज को गुमराह किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि हाल ही में पुलिस द्वारा 6 हिंदू युवाओं को नोटिस भेजे गए हैं, लेकिन इन झूठे मुकदमों और डराने-धमकाने की कार्रवाई से आंदोलन रुकने वाला नहीं है.

इस आंदोलन को और तेजी से जारी रखा जाएगा और जहां भी इस तरह के होटल चल रहे होंगे उन पर एक्शन लिया जाएगा.उन्होंने ढाबा पर पैंट उतारने और मारपीट के जो आरोप लगे हैं, उसे पूरी तरह फर्जी करार दिया.

जारी रहेगा अभियान
यशवीर महाराज ने चेतावनी देते हुए कहा कि थूक-मूत्र जेहादियों के खिलाफ अभियान चलता रहेगा. उनका दावा है कि हिंदू समाज के नाम और पहचान का इस्तेमाल कर मुस्लिमों द्वारा होटल और व्यापारिक प्रतिष्ठान चलाना, सीधे तौर पर धोखा और आस्था के साथ खिलवाड़ है.

यशवीर महाराज ने साफ शब्दों में कहा कि प्रशासन कितनी भी नोटिस भेजे या कार्रवाई करे, लेकिन यह आंदोलन रुकेगा नहीं. उन्होंने हिंदू समाज से भी जागरूक रहने की अपील की है. फिलहाल पूरे मामले पर पुलिस प्रशासन की चुप्पी बनी हुई है, लेकिन जिले में माहौल तनावपूर्ण होता दिख रहा है.

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

माफिया अतीक की जमीन पर गरीबों को मिलेगा घर, योगी सरकार बनाएगी फ्लैट
माफिया अतीक की जमीन पर गरीबों को मिलेगा घर, योगी सरकार बनाएगी फ्लैट
अमित शाह के बयान पर भड़के इमरान मसूद, बोले- 'चुनाव आयोग को मुक्त...'
अमित शाह के बयान पर भड़के इमरान मसूद, बोले- 'चुनाव आयोग को मुक्त...'
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
यूपी के संविदाकर्मियों के लिए मायावती ने उठाई आवाज, CM योगी से की खास मांग
यूपी के संविदाकर्मियों के लिए मायावती ने उठाई आवाज, CM योगी से की खास मांग

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
Watch: MI से कप्तानी छिनने की खबर के बीच मुंबई लौटे हार्दिक पांड्या, गर्लफ्रेंड भी दिखीं साथ
Watch: MI से कप्तानी छिनने की खबर के बीच मुंबई लौटे हार्दिक पांड्या, गर्लफ्रेंड भी दिखीं साथ
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
BJP को करूंगा सपोर्ट मगर...ध्रुव राठी ने बताई अपनी शर्त, वीडियो वायरल
BJP को करूंगा सपोर्ट मगर...ध्रुव राठी ने बताई अपनी शर्त, वीडियो वायरल
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद, भड़कीं पाक एक्ट्रेस
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद
Embed widget