एक्सप्लोरर

UP: अपनी ही सरकार पर भड़के मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक, कहा- देश विनाश की तरफ जा रहा है

रविवार को मुजफ्फरनगर पहुंचे मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने एक बार फिर अपनी ही बीजेपी सरकार पर हमला बोला है. सत्यपाल मलिक पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक के आवास पर भी पहुंचे थे.

UP: मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक रविवार दोपहर मुजफ्फरनगर पहुंचे जहां उन्होंने पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक के आवास पर मीडिया से बात करते हुए किसान आंदोलन को लेकर बड़ी बात कही राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा की पश्चिमी उत्तर प्रदेश का किसान बहुत जुझारू और संघर्ष करने वाला है. लेकिन अफसोस की बात है किसानों से किए गए वादे पूरे नहीं किए जा रहे हैं. मुझे डर है कि कहीं एक बार फिर एक बड़ा किसान आंदोलन होगा और किसानों को अपने हक के लिए एक बार फिर सरकार से लड़ाई लड़नी पड़ेगी. सत्यपाल मलिक ने कहा कि बड़ा अफसोस है कि आज देश में मंदिर मस्जिद और लाउडस्पीकर पर बहस हो रही है जबकि ना ही तो महंगाई पर बहस हो रही है और ना ही बेरोजगारी पर. मुझे लगता है कि हमारा देश विनाश की तरफ बढ़ रहा है.

वादे नहीं हुए है पूरे
राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा कि किसानों से किए गए वादे पूरे होते नहीं दिखाई दे रहे हैं. मुझे डर है कि किसानों को फिर लड़ाई लड़नी पड़ेगी. खास तौर पर एमएसपी पर जो कानून बनना था उस पर तो सरकार को मान जाना चाहिए था. मैंने तो सरकार को बहुत समझाया तब जाकर सरकार ने कुछ चीजें किसानों की पूरी की थी. किसानों के सामने मजबूरी होगी तो उन्हें दोबारा आंदोलन करना पड़ेगा क्योंकि अभी तो धरना ही खत्म हुआ है.

UP: देवरिया में छात्राओं को सरकारी आवास पर बुलाकर छेड़खानी करता था प्रिंसिपल, पुलिस ने लिया ये एक्शन

अपनी ही सरकार पर साधा निशाना
राज्यपाल ने कहा कि पश्चिम उत्तर प्रदेश के किसान जुझारू है और बहुत मेहनत करते हैं कृषि के क्षेत्र में अच्छी पैदावार करते हैं. किसानों के साथ आज जो कुछ भी हो रहा है, वह गलत हो रहा है. मैंने जो आरोप लगाए थे उसमें सीबीआई जांच चल रही है. सरकार जो भी कमेंट करती है उसे पूरा करना चाहिए आज हमारा देश विनाश की तरफ जा रहा है. आज देश में ना बेरोजगारी पर बहस हो रही है और ना ही महंगाई पर बहस हो रही है. देश का नौजवान सड़कों पर है. मैं देश के हिंदू और मुसलमानों को यह कहना चाहता हूं कि आज जो आपको लड़ा रहे हैं उन से सावधान रहें.

यह भी पढ़ें

Watch: अलीगढ़ के शोरूम में आग लगने से मचा हड़कंप, दमकल विभाग की 5 गाड़ियां मौके पर मौजूद

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर
ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर
यूपी में Gen-Z आंदोलन 2.0 की तैयारी, सपा का गढ़ होगा सेंटर!
यूपी में Gen-Z आंदोलन 2.0 की तैयारी, सपा का गढ़ होगा सेंटर!
टीचर ने चाकू से दागा प्राइवेट पार्ट, अखिलेश बोले- गंभीर मामला
टीचर ने चाकू से दागा प्राइवेट पार्ट, अखिलेश बोले- गंभीर मामला
Exclusive: 'हम खुद इलाज करना जानते हैं', मारपीट वाले वीडियो पर बोले सत्यम पंडित
'हम खुद इलाज करना जानते हैं', मारपीट वाले वीडियो पर बोले सत्यम पंडित

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
तेज प्रताप की गिरफ्तारी पर शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा बयान, 'तुरंत रिहा करें'
तेज प्रताप की गिरफ्तारी पर शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा बयान, 'तुरंत रिहा करें'
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
टल गई NEET पेपर लीक केस की पहली फास्ट ट्रैक सुनवाई, जानें क्यों
टल गई NEET पेपर लीक केस की पहली फास्ट ट्रैक सुनवाई, जानें क्यों
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
Embed widget