एक्सप्लोरर

UP News: मुजफ्फरनगर में बीजेपी के पूर्व विधायक संगीत सोम बरी, तीन सुरक्षा कर्मियों को सुनाई ये सजा

Muzaffarnagar News : संगीत सोम ने कहा कि कोर्ट में पुराना मामला था. 2009 का पॉलिटिकल मामला था. उस टाईम बसपा की सरकार थी. फर्जी मुकदमा किया गया था. न्यायालय ने उन्हें दोषमुक्त किया है.

Sangeet Som In Court: मुजफ्फरनगर में बुधवार को बीजेपी (BJP) के फायर ब्रांड नेता व जनपद मेरठ (Merrut) की सरधना विधानसभा के पूर्व विधायक संगीत सोम (Sangeet Som) 2009 के एक मामले में कोर्ट में पेश हुए. यहां सुनवाई के दौरान स्पेशल मजिस्ट्रेट एमपी एमएलए कोर्ट मयंक जायसवाल (Mayank Jaiswal) ने पूर्व विधायक संगीत सोम को बरी कर दिया है. हालांकि, उनके तीन प्राइवेट सिक्योरिटी गार्डों (Security Guards) को दो-दो साल की सजा सुनाई है.

2009 में लोकसभा चुनाव का था मामला
दरअसल मामला 2009 लोकसभा चुनाव के दौरान का है. समाजवादी पार्टी के टिकट पर 2009 में लोकसभा का चुनाव लड़े पूर्व विधायक संगीत सोम अपने काफिले के साथ थाना सिविल लाइन क्षेत्र के मालवीय चौक से जा रहे थे. इसी दौरान गाड़ी खड़ी करने को लेकर विधायक और विधायक के सिक्योरिटी गार्डों के साथ तत्कालीन टीएसआई हरमीत सिंह से जबरदस्त कहासुनी हो गई थी. इसके बाद टीएसआई हरमीत सिंह ने पूर्व विधायक संगीत सोम और उसके तीन अन्य सिक्योरिटी गार्डों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था. 

एमपी एमएलए कोर्ट में चल रही थी सुनवाई
मामले की सुनवाई स्पेशल एमपी एमएलए मयंक जयसवाल की कोर्ट में चल रही थी. इसी को लेकर बुधवार को सुनवाई की तारीख थी. इसमें पूर्व विधायक संगीत सोम स्पेशल एमपी एमएलए कोर्ट में पेश हुए, जहां कोर्ट ने सुनवाई के बाद टीएसआई हरमीत सिंह के बयान के आधार पर पूर्व विधायक संगीत सोम को कोर्ट ने बरी कर दिया, जबकि उसके तीन सिक्योरिटी गार्डों को दो-दो साल की सजा सुनाई है. हालांकि, कोर्ट ने तीनों सुरक्षा गार्डों को जमानत पर रिहा भी कर दिया है.

जानिए क्या बोले संगीत सोम
संगीत सोम ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि कोर्ट में एक पुराना मामला था. 2009 का यह एक पॉलिटिकल मामला था. उस टाईम बसपा की सरकार थी. फर्जी मुकदमा किया गया था. इसी में उन्हें न्यायालय ने उन्हें दोषमुक्त किया है. इसी के लिए मैं यहां आया था. सपा और बसपा की सरकारों ने यही काम किया है. बीजेपी के कार्यकर्ताओं पर नेताओं पर मुकदमें लादने का काम किया है. उनमें कोई प्रमाण नहीं मिल रहा है. न्यायालय के जरिए वे छूट रहे हैं. पिछली सरकारों के जाने का कारण भी यही है कि उन्होंने लोगों पर फर्जी मुकदमे दर्ज कराए. अतीक अहमद और मुख्तार जैसे लोगों को शरण देने का काम किया. हम जैसे कार्यकर्ताओं को परेशान करने का काम किया है. इसी का नतीजा है कि उत्तर प्रदेश की जनता उन्हें नकार चुकी है. ये सरकारें कभी वापसी कर भी नहीं कर सकते हैं.

यह भी पढ़ेंः Atiq Ahmad News: अतीक अहमद को लेकर साबरमती जेल पहुंची यूपी पुलिस, सामने आया वीडियो

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
महोबा: कर्ज में डूबे किसान ने की आत्महत्या, 15 बीघा फसल बर्बाद से भी था परेशान
महोबा: कर्ज में डूबे किसान ने की आत्महत्या, 15 बीघा फसल बर्बाद से भी था परेशान
BJP में शामिल हुए 3 बागी विधायकों पर बरसे सपा नेता, बोले- '2027 में हारेंगे'
BJP में शामिल हुए 3 बागी विधायकों पर बरसे सपा नेता, बोले- '2027 में हारेंगे'
मुस्कान-साहिल की फांसी की सजा पर सौरभ की मां का बयान, इन्हें कहा धन्यवाद
मुस्कान-साहिल की फांसी की सजा पर सौरभ की मां का बयान, इन्हें कहा धन्यवाद

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
कोहली के इस बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने से अभिषेक शर्मा एक कदम दूर, बनाने हैं इतने रन
कोहली के इस बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने से अभिषेक शर्मा एक कदम दूर, बनाने हैं इतने रन
CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
Embed widget