एक्सप्लोरर

Muzaffarnagar News: मुज्जफरनगर में मामूली बात पर युवक को लोगों ने लाठी डंडों से पीटा, वीडियो वायरल होने के बाद केस दर्ज

Muzaffarnagar Police: पीड़ित युवक आकाश की बाइक से सड़क पर भरे पाने के छींटे कुछ युवकों पर जा गिरे थे. जिसके बाद उन लोगों ने उसे पकड़ लिया और फिर लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा.

Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) में सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो (Video) जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग एक युवक की लाठी-डंडों से जमकर पिटाई करते नजर आ रहे हैं. मारपीट का ये पूरा वाकया पास ही के एक मकान में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गया था. जिसे बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया. इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस (Police) भी हरकत में आई और आनन फानन में पीड़ित युवक की तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है. 

दरअसल छपार थाना क्षेत्र के कस्बे में बुधवार की शाम बाइक सवार युवक आकाश की बाइक से सड़क पर भरे पाने के छींटे कुछ युवकों पर जा गिरे थे. जिसके बाद उन युवकों ने आकाश को पकड़ लिया और फिर लाठी-डंडों से उसकी जमकर धुनाई कर डाली थी. ये पूरी घटना वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके बाद इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया. 

वायरल वीडियो के बाद हरकत में आई पुलिस

मारपीट का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ये मामला पुलिस के संज्ञान में आया, जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाई. आला अधिकारी के निर्देशन पर क्षेत्रीय पुलिस ने वीडियो को संज्ञान में लेते हुए आनन-फानन में पीड़ित युवक आकाश से तहरीर ली और फिर आरोपी चारों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने उनके खिलाफ धारा 308 में मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तार के प्रयास शुरू कर दिए हैं. 

इस मामले की अधिक जानकारी देते हुए सीओ सदर यतेंद्र नागर ने बताया कि थाना छपार में छपार कस्बे की एक वीडियो कल सोशल मीडिया पर वायरल हुई जिनको संज्ञान लेते हुए पीड़ित पक्ष से तहरीर लेकर के सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है तथा वांछित अभियुक्तों के खिलाफ गिरफ्तारी के लिए निरंतर दबिश दी जा रही है और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी. 

ये भी पढ़ें- UP Politics: चाचा शिवपाल और भतीजे अखिलेश पर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ, कहा- लूट में एक दूसरे का दिया साथ 

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुरादाबाद: प्रॉपर्टी के लालच में पति की हत्या, पुलिस ने महिला को किया गिरफ्तार
मुरादाबाद: प्रॉपर्टी के लालच में पति की हत्या, पुलिस ने महिला को किया गिरफ्तार
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
नवरात्रि में चिकन खाने पर सियासी संग्राम, रामजी लाल सुमन पर BJP का हमला
नवरात्रि में चिकन खाने पर सियासी संग्राम, रामजी लाल सुमन पर BJP का हमला

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
Mattress Care Tips: नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
Embed widget